भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान भी शुमार हैं।खुद सलमान खान ने यह बात अपने टीवी शो दस का दम में स्वीकार की है।इससे पहले भी सलमान खान कई बार महेंद्र सिंह धोनी से अपनी नजदीकियां जता चुके हैं। जब सुल्तान फिल्म रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को पत्नी साक्षी सहित अपने घर बुलाया था।इसके अलावा कई मौकों पर धोनी सलमान खान के घर नजर आए। सलमान खान की सेरेमनी में भी उन्होंने हिस्सा लिया।
मैदान में दबाव के क्षणों में भी महेंद्र सिंह धोने के सकारात्मक रहने और कूल स्वभाव के सलमान खान मुरीद हैं। सलमान ने अपने टीवी शो दस का दम में कहा कि उनके पिता भी इस 36 वर्षीय क्रिकेटर को प्यार करते हैं।दरअसल इस शो में एक सवाल था कि कितने प्रतिशत भारतीय कपिल देव, सौरव गांगुली, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में किसे सबसे अच्छा कप्तान मानते हैं।
“My father believes that MS Dhoni has been the best captain so far. Cricket is a Gentleman’s game and he has maintained it.”
– Salman Khan. #DusKaDumOnSony @SonyTV @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/WvjFEnSJrt— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) June 5, 2018
इस सवाल पर सलमान खान ने कहा-मेरे पिता का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं, ठंडे दिमाग, सकारात्मक ऊर्जा से लैस हैं, अतिउत्साह के शिकार बिल्कुल नहीं हैं। वह मैदान में गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है।इस खेल की भावना को धोनी जीवित रखते हैं।बता दें कि पिछले साल दिसंबर में सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी नजर आए थे।
