भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। साक्षी मैच के दौरान अक्सर जीवा के साथ स्टेडियम में धोनी को चीयर करती नजर आती हैं। साक्षी ने अपने दोस्त की संगीत सेरेमनी के दौरान की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के शेयर होते ही लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। धोनी की तरह फैन्स साक्षी को भी खासा पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह उनकी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखते हैं। दरअसल, साक्षी अपने दोस्त के संगीत सेरेमनी में बेहद अलग तरह का ड्रेस पहनकर गईं। साक्षी के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब उनकी किसी तस्वीर पर फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया हो। कुछ लोगों ने जहां साक्षी के ड्रेस पर भद्दे कमेंट्स किए तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया। कई यूजर्स को उनकी ड्रेस बेहद पसंद आ रही है और वह साक्षी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। साक्षी के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, ”पोशाक में कोई गलती नहीं। गलती तो उन नजरों में है जो गंदे तरीके से देख रहे हैं’।

इसके अलावा भी ”जिन्होंने सड़े कमेंट किए हैं, वो डूबकर मर जाओ” तरह के कई कमेंट्स साक्षी के सपोर्ट में फैन्स ने किया। वहीं साक्षी को ड्रेस पहनने की नसीहत दे रहे लोगों ने उन्हें लेकर नकारात्मक कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ”मै कपड़ो के बारे में बात नहीं कर रहा, मुझे इस तस्वीर से आपत्ति है। साक्षी मैम कृपया इस तरह की तस्वीर मत डाला कीजिए। वहीं एक यूजर ने लिखा, ” क्यों आप माही भाई का नाम खराब कर रही हैं।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपना सारा समय परिवार के साथ ही व्यतीत कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद धोनी रिलैक्स करते नजर आए। बता दें कि साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारतीय टीम को बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।


