चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मैच में शनिवार (1 मार्च) को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के 38.2 ओवर में 179 पर आउट होने के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। साउथ अफ्रीका ने 29.1 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका शीर्ष पर। वह भारत और न्यूजीलैंड में से ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा।

SA vs ENG Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here

साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकल्टन ने 27 और ट्रिस्टन स्टब्स बगैर खाता खोले आउट हुए। रासी वैन डेर डुसेन ने नाबाद 72 और हेनरिक क्लासेन ने 64 रन बनाए। डेविड मिलर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम चोटिल हो गए।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

South Africa 
181/3 (29.1)

vs

England  
179 (38.2)

Match Ended ( Day – Match 11 )
South Africa beat England by 7 wickets

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 8 और बेन डकेट ने 24 रन बनाए। जेमी स्मिथ खाता नहीं खोल पाए। जो रूट ने 37, हैरी ब्रूक ने 19, जोस बटलर ने 21, लियाम लिविंगस्टोन ने 9, जेमी ओवरटन ने 11, जोफ्रा आर्चर ने 25, आदिल रशीद ने 2 रन बनाए। साकिब महमूद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने 3-3 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मौका मिला। साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोरजी बीमार होने के कारण प्लेइंग 11 से बाहर। एडेन मार्कराम को कप्तान की जिम्मेदारी मिली। ट्रिस्टन स्टब्स और हेनरिक क्लासेन को मौका मिला।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

Live Updates
14:07 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का किया फैसला

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मौका मिला। साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोरजी बीमार होने के कारण प्लेइंग 11 से बाहर। एडेन मार्कराम कप्तान। ट्रिस्टन स्टब्स और हेनरिक क्लासेन को मौका।

13:53 (IST) 1 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: थोड़ी देर में टॉस

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा। मैच दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।

13:31 (IST) 1 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

13:22 (IST) 1 Mar 2025
LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

13:13 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: हेनरिक क्लासेन की वापसी

हेनरिक क्लासेन कोहनी की चोट के कारण अभी तक टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। अब वे चयन के लिए उपलब्ध हैं। टोनी डी जोरजी की जगह खेल सकते हैं।

13:01 (IST) 1 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में होगा 1 बदलाव

मार्क वुड का घुटने की चोट के कारण खेलना संदिग्ध है। अगर वह टीम में जगह नहीं बना पाते हैं तो उनकी जगह साकिब महमूद को मौका मिल सकता है। जोस बटलर का इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर आखिरी मैच होगा।

12:47 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, तबरेज शम्सी, कॉर्बिन बॉश।

12:46 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का स्क्वाड

फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, रेहान अहमद।

12:30 (IST) 1 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

नमस्कार! चैंपियंस ट्रॉफी का 11वां मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। मैच जुड़े अपडेट्स और लाइव स्कोर जानने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रह सकते हैं।