चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मैच में शनिवार (1 मार्च) को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के 38.2 ओवर में 179 पर आउट होने के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। साउथ अफ्रीका ने 29.1 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका शीर्ष पर। वह भारत और न्यूजीलैंड में से ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा।

SA vs ENG Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here

साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकल्टन ने 27 और ट्रिस्टन स्टब्स बगैर खाता खोले आउट हुए। रासी वैन डेर डुसेन ने नाबाद 72 और हेनरिक क्लासेन ने 64 रन बनाए। डेविड मिलर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम चोटिल हो गए।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

South Africa 
181/3 (29.1)

vs

England  
179 (38.2)

Match Ended ( Day – Match 11 )
South Africa beat England by 7 wickets

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 8 और बेन डकेट ने 24 रन बनाए। जेमी स्मिथ खाता नहीं खोल पाए। जो रूट ने 37, हैरी ब्रूक ने 19, जोस बटलर ने 21, लियाम लिविंगस्टोन ने 9, जेमी ओवरटन ने 11, जोफ्रा आर्चर ने 25, आदिल रशीद ने 2 रन बनाए। साकिब महमूद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने 3-3 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मौका मिला। साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोरजी बीमार होने के कारण प्लेइंग 11 से बाहर। एडेन मार्कराम को कप्तान की जिम्मेदारी मिली। ट्रिस्टन स्टब्स और हेनरिक क्लासेन को मौका मिला।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

Live Updates
20:21 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकल्टन ने 27 और ट्रिस्टन स्टब्स बगैर खाता खोले आउट हुए। रासी वैन डेर डुसेन ने नाबाद 72 और हेनरिक क्लासेन ने 64 रन बनाए। डेविड मिलर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम चोटिल हो गए।

20:16 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: डेविड मिलर ने छक्के से मैच खत्म किया

डेविड मिलर ने छक्के से मैच खत्म किया। साउथ अफ्रीका ने 29.1 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका शीर्ष पर। रासी वैन डेर डुसेन 72 और डेविड मिलर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

20:11 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: हेनरिक क्लासेन आउट

हेनरिक क्लासेन आउट हो गए हैं। उन्होंने 64 रन बनाए। आदिल रशीद को विकेट मिला। रासी वैन डेर डुसेन 72 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28.4 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन। जीत के लिए 6 रन चाहिए। डेविड मिलर नए बल्लेबाज हैं।

19:59 (IST) 1 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: रासी वैन डेर डुसेन का अर्धशतक

साउथ अफ्रीका ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन बनाए। जीत के लिए 29 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 50 और हेनरिक क्लासेन 62 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 100 गेंद पर 104 रन की साझेदारी।

19:54 (IST) 1 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के करीब साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाए। जीत के लिए 43 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 38 और हेनरिक क्लासेन 60 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 88 गेंद पर 90 रन की साझेदारी।

19:29 (IST) 1 Mar 2025
LIVE Cricket Score: साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में

साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बनाए। जीत के लिए 85 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 25 और हेनरिक क्लासेन 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 52 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।

19:06 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन चाहिए

साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बनाए। जीत के लिए 111 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 20 और हेनरिक क्लासेन 12 रन बनाकर क्रीज पर।

18:58 (IST) 1 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए। जीत के लिए 121 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 17 और हेनरिक क्लासेन 6 रन बनाकर क्रीज पर।

18:42 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: रयान रिकल्टन को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया

रयान रिकल्टन को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया। उन्होंने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन। जीत के लिए 133 रन चाहिए। रासी वैन डेर डुसेन 12 रन बनाकर क्रीज पर।

18:35 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: रियान रिकल्टन और रासी वैन डेर डुसेन

साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। रियान रिकल्टन 22 और रासी वैन डेर डुसेन 8 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 27 रन की साझेदारी।

18:11 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: ट्रिस्टन स्टब्स आउट

ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर को विकेट मिला। रियान रिकल्टन 6 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन। जीत के लिए 169 रन चाहिए।

18:06 (IST) 1 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रिस्टन स्टब्स और रियान रिकल्टन क्रीज पर। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन। जीत के लिए 175 रन चाहिए।

17:36 (IST) 1 Mar 2025
LIVE Cricket Score: अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर

इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 पर आउट हो गई। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। फिल साल्ट ने 8 और बेन डकेट ने 24 रन बनाए। जेमी स्मिथ खाता नहीं खोल पाए। जो रूट ने 37, हैरी ब्रूक ने 19, जोस बटलर ने 21, लियाम लिविंगस्टोन ने 9, जेमी ओवरटन ने 11, जोफ्रा आर्चर ने 25, आदिल रशीद ने 2 रन बनाए। साकिब महमूद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने 3-3 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।

17:31 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 180 का टारगेट

इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 पर आउट हो गई। आदिल रशीद के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 2 रन बनाए। वियान मुल्डर को विकेट मिला।

17:17 (IST) 1 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: जोस बटलर को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा

जोस बटलर को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। साकिब महमूद नए बल्लेबाज हैं। आदिल रशीद 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 35.3 ओवर में 9 विकेट पर 173 रन।

17:12 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: जोफ्रा आर्चर को वियान मुल्डर ने आउट किया

जोफ्रा आर्चर को वियान मुल्डर ने आउट किया। उन्होंने 25 रन बनए। मार्को यानसेन ने शानदार कैच लिया। इंग्लैंड का स्कोर 34.5 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन।

17:06 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर क्रीज पर

इंग्लैंड ने 34 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर 24 और जोस बटलर 18 रन बनाकर क्रीज पर। 52 गेंद पर 38 रन की साझेदारी।

16:46 (IST) 1 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर क्रीज पर

इंग्लैंड ने 29 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर 12 और जोस बटलर 13 रन बनाकर क्रीज पर। 22 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।

16:33 (IST) 1 Mar 2025
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: क्रेग ओवरटन को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा

क्रेग ओवरटन को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। लुंगी एनगिडी ने शानदार कैच लिया। इंग्लैंड का स्कोर 25.3 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन। जोस बटलर 8 रन बनाकर क्रीज पर।

16:13 (IST) 1 Mar 2025
LIVE Cricket Score: लियाम लिविंगस्टोन आउट

इंग्लैंड की हालत खराब है। लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गए हैं। केशव महाराज को विकेट मिला। उन्होंने 9 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 20.4 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन। जोस बटलर 4 रन बनाकर क्रीज पर।

16:02 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: जो रूट को वियान मुल्डर ने बोल्ड किया

जो रूट को वियान मुल्डर ने बोल्ड किया। उन्होंने 37 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 17.3 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन। जो बटलर 2 रन बनाकर क्रीज पर। लियाम लिविंगस्टोन नए बल्लेबाज हैं।

15:56 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: हैरी ब्रूक को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा

हैरी ब्रूक को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। मार्को यानसेन ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 19 रन बनाए। जो रूट 37 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 99 रन।

15:53 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: 4 ओवर से नहीं लगी बाउंड्री

इंग्लैंड ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। जो रूट 30 और हैरी ब्रूक 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 गेंद पर 55 रन की साझेदारी। 4 ओवर हो गए हैं बाउंड्री लगे।

15:36 (IST) 1 Mar 2025
LIVE Cricket Score: जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर

इंग्लैंड ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जो रूट 27 और हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 45 रन की साझेदारी।

15:27 (IST) 1 Mar 2025
South Africa vs England LIVE: जो रूट और हैरी ब्रूक की अच्छी साझेदारी

इंग्लैंड ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। जो रूट 22 और हैरी ब्रूक 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।

15:08 (IST) 1 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: मार्को यानसेन ने इंग्लैंड ने पर कहर बरपाया

मार्को यानसेन ने इंग्लैंड ने पर कहर बरपाया है। बेन डकेट 24 रन बनाकर आउट। जो रूट 3 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6.4 ओवर में 3 विकेट पर 37 रन। नए बल्लेबाज हैरी ब्रूक हैं।

14:47 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: जेमी स्मिथ को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा

जेमी स्मिथ को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड का स्कोर 2.3 ओवर में 2 विकेट पर 20 रन। बेन डकेट 10 रन बनाकर क्रीज पर।

14:36 (IST) 1 Mar 2025
SA vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर। मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने चौके से खाता खोला। चौथी गेंद पर फिर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन। फिल साल्ट ने 8 रन बनाए।

14:10 (IST) 1 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

14:09 (IST) 1 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।