South Africa vs Bangladesh T20 World Cup 2024 Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 21वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हरा दिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब 114 का भी टारगेट डिफेंड हो गया। सोमवार (10 जून) को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 46 रन बनाए। डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 18 रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लिए। रिशाद होसैन ने 1 विकेट लिया। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बनाए। तौहिद हृदोय ने 37 और महमुदुल्लाह ने 20 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और एनरिख नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। सौम्य सरकार की जगह जाकेर अली को मौका मिला। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका के 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बांग्लादेश के 2 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक हैं।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
South Africa
113/6 (20.0)
Bangladesh
109/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 21 )
South Africa beat Bangladesh by 4 runs
न्यूयॉर्क में अब 114 का भी टारगेट डिफेंड हो गया। केशव महाराज ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड करते हुए 6 रन दिए और 2 विकेट लिए। जाकेर अली 8 और महुदुल्लाह 20 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बनाए। तौहिद हृदोय ने 37 और महमुदुल्लाह ने 20 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और एनरिख नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए।
बांग्लादेश ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। महमुदुल्लाह 19 और जाकेर अली 6 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर केशव महाराज करेंगे।
तौहिद हृदोय को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंद पर 37 रन बनाए। बांग्लादेश ने 17.1 ओवर में 5 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 17 गेंद पर 20 रन चाहिए। जाकेर अली नए बल्लेबाज हैं। महमुदुल्लाह 16 रन बनाकर क्रीज पर।
बांग्लादेश ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 31 रन चाहिए। तौहिद हृदोय 29 और महमुदुल्लाह 14 रन बनाकर क्रीज पर। 32 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।
नजमुल हुसैन शांतो को एनरिख नॉर्खिया ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। तौहिद हृदोय 13 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 9.5 ओवर में 4 विकेट पर 50 रन।
शाकिब अल हसन को एनरिक नॉर्खिया ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। नजमुल हसन शांतो 14 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 74 गेंद पर 77 रन चाहिए।
लिटन दास को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। नजमुल हसन शांतो 10 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शाकिब अल हसन हैं। बांग्लादेश ने 6.1 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 83 गेंद 85 रन बना लिए हैं।
बांग्लादेश ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 95 रन चाहिए। नजमुल हसन शांतो 9 और लिटन दास बगैर खाता खोले क्रीज पर।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। तंजीद हसन 9 रन पर कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। नजमुल हसन शांतो क्रीज पर। बांग्लादेश ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 105 रन चाहिए।
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 46 रन बनाए। डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 18 रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लिए। रिशाद होसैन ने 1 विकेट लिया।
डेविड मिलर को रिशाद होसैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर।
हेनरिक क्लासेन को तस्कीन अहमद ने बोल्ड किया। उन्होंने 46 रन बनाए। डेविड मिलर 28 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 17.3 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन। 79 गेंद पर 79 रन की साझेदारी हुई।
साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 26 और हेनरिक क्लासेन 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 गेंद पर 61 रन की साझेदारी हुई।
साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 15 और हेनरिक क्लासेन 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 46 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई।
साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 13 और हेनरिक क्लासेन 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 34 रन की साझेदारी हुई।
तंजीम हसन साकिब ने कहर बरपाया है। ट्रिस्टन स्टब्स आउट हुए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। हेनरिक क्लासेन बगैर खाता खोले क्रीज पर. साउथ अफ्रीका का स्कोर 4.2 ओवर में 4 विकेट पर 23 रन।
एडेन मार्कराम को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स बगैर खाता खोले क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3.5 ओवर में 3 विकेट पर 23 रन।
क्विंटन डिकॉक 18 रन बनाकर आउट। तंजीम हसन सकिब ने दूसरा विकेट लिया। एडेन मार्कराम क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 2.3 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे। तंजीम हसन साकिब ने गेंदबाजी की शुरुआत की। डिकॉक ने छक्के से खाता खोला। रीजा हेंड्रिक्स आखिरी गेंद पर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक 11 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट 11 रन।
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन।
तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, जाकेर अली, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। सौम्य सरकार की जगह जाकेर अली को मौका मिला।
तंज़ीद हसन, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन।
तंजीद हसन, सौम्य सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, जाकेर अली।
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, रयान रिकेलटन, ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज शम्सी।
ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका 4 अंक के साथ शीर्ष पर है। बांग्लादेश 1 में से 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका की टीम दोनों मैच इसी मैदान पर जीती है। वहीं बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हारकर यह मैच खेलने आएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है।