कोरोनावायरस के कारण खेल की सभी गतिविधियां रुकी हुईं हैं। हालांकि, कई देशों में खिलाड़ी मैदान पर वापसी कर प्रैक्टिस करने लगे हैं, लेकिन हमारे देश में महामारी का गणित पूरी तरह से बिगड़ चुका है। ऐसे में खिलाड़ी घर में बैठे-बैठे भी बोर होने लगे हैं। क्रिकेटर्स को इन दिनों मैदान की याद सताने लगी है। लिहाजा अब प्लेयर्स सोशल मीडिया पर ही कुछ वीडियोज डालकर खुद के दिल को समझा रहे हैं।
हाल ही में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ताबड़तोड़ रनों की बारिश कर रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित ने वीडियो को शेयर करते हुए पुरानी दिनों को याद किया। दो मिनट के ड्यूरेशन वाले इस वीडियो में रोहित बिना रुके चौके-छक्के लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को महज दो घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
रोहित के वीडियो पर फैंस भी अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं जितना आप मैदान को याद कर रहे हैं, उतनी ही बेताबी हमें भी है आपकी बैटिंग देखने की।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान रोहित परिवार संग टाइम बिता रहे हैं। खाली वक्त में वह अपने सीनियर और जूनियर प्लेयर्स के साथ लाइव चैट पर भी आते हैं। इसी तरह से रोहित अपने फैंस से भी कनेक्ट रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि, लंबे समय से घर में रहने के कारण उन्हें क्रिकेट मैदान की याद सता रही है।
दूसरी ओर रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन संग साझेदारी को लेकर भी चर्चा में हैं। धवन ने गुरुवार को बताया कि क्यों उनकी और रोहित की जोड़ी हिट मानी जाती है। धवन ने बताया कि यह सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं।
धवन ने कहा है कि मैदान पर वे और रोहित एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और रन बटौरने के लिए दौड़ दाते हैं। बकौल धवन ऐसे करते वक्त कई बार हमसे गल्तियां भी होती हैं।
सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित-धवन की जोड़ी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक 16 शतकीय साझेदारियां की है। इस मामले में इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों एडम गिलक्रिष्ट और मैथ्यू हेडन की बराबरी की है।
