भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीरीज में भी धोनी का नाम नहीं है। धोनी भले ही टीम से बाहर हों, लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। सोशल मीडिया महेंद्र सिंह धोनी और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत और धोनी दुबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत ने बुधवार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले पंत धोनी से विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी को लेकर टिप्स भी लिए।

ऋषभ पंत ने लिखा, ‘आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि ये त्योहार का यह सीजन आपके लिए शांति, उल्लास और खुशियां लेकर आए।’ ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से होने वाली वनडे सीरीज में भी ऋषभ पंत टीम के लिए विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी वापसी पर अभी भी फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Wishing you a #MerryChristmas May the festive season bring peace, joy and happiness to all.

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on

वहीं पंत के पास एक बार फिर खुद को साबित करने की चुनौती होगी। टी-20 और वनडे में बतौर विकेटकीपर अभी तक वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में वह कुछ रन बनाने में जरूर कामयाब रहे, लेकिन अभी तक पंत के प्रदर्शन में वह निरंतरता नजर नहीं आ रही है।