IPL 2025, PBKS vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 31वें मैच में मंगलवार (15 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने कांटे के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से हरा दिया। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स 15.1 ओवर में 95 रन पर आउट हो गई।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Punjab Kings 
111 (15.3)

vs

Kolkata Knight Riders  
95 (15.1)

Match Ended ( Day – Match 31 )
Punjab Kings beat Kolkata Knight Riders by 16 runs

पंजाब किंग्स ने आईपीएल का सबसे कम स्कोर डिफेंड कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का रिव्यू न लेने का फैसला भारी पड़ा। रहाणे ने चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होने के बाद रिव्यू नहीं लिया। वह लेते तो बच जाते। पंजाब किंग्स के 6 मैच में 4 जीत से 8 अंक हो गए। वह चौथे नंबर पर पहुंच गई। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर। पंजाब किंग्स को अगला मैच 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है। कोलकाता नाइट राइडर्स को 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

IPL 2025 PBKS vs KKR LIVE Streaming: Watch Here

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंद पर 30 और प्रियांश आर्या ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। शशांक सिंह ने 17 गेंद पर 18, जेवियन बार्टलेट 11, नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश 2, ग्लेन मैक्सवेल 7, सूर्यांश शेडगे 4 और मार्को यानसेन 1 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 37 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे और आंद्रे रसेल ने 17-17 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 2, सुनील नरेन 5, वेंकटेश अय्यर 7, रिंकू सिंह 2 और हर्षित राणा 3 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा खाता नहीं खोल पाए। एनरिख नॉर्खिया बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट और जोश इंग्लिस ने डेब्यू किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मोइन अली की जगह एनरिख नॉर्खिया को मौका मिला।

Live Updates
22:51 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 37 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे और आंद्रे रसेल ने 17-17 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 2, सुनील नरेन 5, वेंकटेश अय्यर 7, रिंकू सिंह 2 और हर्षित राणा 3 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा खाता नहीं खोल पाए। एनरिख नॉर्खिया बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

22:43 (IST) 15 Apr 2025
पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया

आंद्रे रसेल को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। 112 रन के टारगेट के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 15.1 ओवर में 95 रन पर आउट। पंजाब किंग्स ने 16 मैच जीतकर आईपीएल में सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया।

22:37 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने वैभव अरोड़ा को पवेलियन भेजा

अर्शदीप सिंह ने वैभव अरोड़ा को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खेल पाए। आंद्रे रसेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 15 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 17 रन चाहिए। एनरिख नॉरखिया क्रीज पर।

22:33 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

आंद्रे रसेल ने युजवेंद्र चहल के ओवर में 2 छक्के और चौके जड़े। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 14 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 17 रन चाहिए। आंद्रे रसेल 17 और वैभव अरोड़ा बगैर खाता खोले क्रीज पर। अर्शदीप सिंह का ओवर महत्वपूर्ण होगा।

22:21 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: हर्षित राणा आउट

हर्षित राणा आउट हो गए हैं। उन्होंने 3 रन बनाए। आंद्र रसेल क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 12.5 ओवर में 8 विकेट पर 79 रन। जीत के लिए 43 गेंद पर 33 रन चाहिए।

22:15 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: युजवेंद्र चहल ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए

युजवेंद्र चहल ने 2 गेंद पर 2 विकेट ले लिए हैं। रमनदीप सिंह आउट हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 11.4 ओर में 7 विकेट पर 76 रन। जीत के लिए 50 गेंद पर 36 रन चाहिए। आंद्र रसेल 1 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर क्रीज पर।

22:13 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: रिंकू सिंह को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

रिंकू सिंह को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 11.3 ओवर में 6 विकेट पर 76 रन। जीत के लिए 51 गेंद पर 36 रन चाहिए।

22:09 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: वेंकटेश अय्यर को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा

वेंकटेश अय्यर को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। रिंकू सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स 10.4 ओवर में 5 विकेट पर 74रन। जीत के लिए 56 गेंद पर 38 रन चाहिए। आंद्रे रसेल नए बल्लेबाज हैं।

22:03 (IST) 15 Apr 2025
LIVE Cricket Score: अंगकृष रघुवंशी आउट

अंगकृष रघुवंशी आउट हो गए हैं। उन्होंने 37 रन बनाए। युजवेंद्र चहल को विकेट मिला। वेंकटेश अय्यर 6 और रिंकू सिंह क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 9.2 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन। 63 गेंद पर 40 रन चाहिए।

21:52 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: अजिंक्य रहाणे को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

अजिंक्य रहाणे को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अंगकष रघुवंशी 34 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन। जीत के लिए 74 गेंद पर 50 रन चाहिए।

21:44 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: कोलकाता को जीत के लिए 57 रन चाहिए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बनाए। जीत के लिए 57 रन चाहिए। अंगकृष रधुवंशी 31 और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।

21:34 (IST) 15 Apr 2025
LIVE Cricket Score: रघुवंशी-रहाणे क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए। जीत के लिए 86 रन चाहिए। अंगकृष रधुवंशी 14 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर।

21:22 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: डिकॉक आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका जेवियर बार्टलेट ने दिया। क्विंटन डिकॉक 2 रन बनाकर आउट। अजिंक्य रहाणे बगैर खाता खोले क्रीज पर। अजिंक्य रहाणे बगैर खाता खोले क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1.2 ओर में 2 विकेट पर 7 रन। जीत के लिए 105 रन चाहिए।

21:18 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर। मार्को यानसेन ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। नरेन 4 रन बनाकर आउट। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। जीत के लिए 105 रन चाहिए।

21:01 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स की पारी

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंद पर 30 और प्रियांश आर्या ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। शशांक सिंह ने 17 गेंद पर 18, जेवियन बार्टलेट 11, नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश 2, ग्लेन मैक्सवेल 7, सूर्यांश शेडगे 4 और मार्को यानसेन 1 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए।

20:55 (IST) 15 Apr 2025
LIVE Cricket Score: : पंजाब किंग्स 111 पर ऑल आउट

जेवियर बार्टलेट रन आउट हो गए। उन्होंन 11 रन बनाए। इसके साथ ही पंजाब किंग्स 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

20:52 (IST) 15 Apr 2025
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: शशांक सिंह को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा

शशांक सिंह को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। जेवियर बार्टलेट 10 और अर्शदीप सिंह नए बल्लेबाज हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.1 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन।

20:49 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: जेवियर बार्टलेट और शशांक सिंह क्रीज पर

पंजाब किंग्स का स्कोर 15 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन हुआ। जेवियर बार्टलेट 10 और शशांक सिंह 18 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।

20:38 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: पंजाब किंग्स दिक्कत में

पंजाब किंग्स का स्कोर 13 ओवर में 8 विकेट पर 94 रन हुआ। जेवियर बार्टलेट 4 और शशांक सिंह 9 रन बनाकर क्रीज पर।

20:28 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: सूर्यांश शेडगे को सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा

सूर्यांश शेडगे को सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। शशांक सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन। मार्को यानसेन नए बल्लेबाज हैं। शशांक सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:23 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: ग्लेन मैक्सवेल को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया

ग्लेन मैक्सवेल को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। उन्होंने 7 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 9.1 ओवर में 6 विकेट पर 76 रन।

20:18 (IST) 15 Apr 2025
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: एनरिक नॉर्खिया ने नेहल वढेरा को पवेलियन भेजा

एनरिक नॉर्खिया ने नेहल वढेरा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 8.4 ओवर में 5 विकेट पर 74 रन।

20:03 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: हर्षित राणा ने तीसरा विकेट झटका

हर्षित राणा ने तीसरा विकेट झटका। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 30 रन बनाए। नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 6 ओवर में 4 विकेट पर 54 रन।

19:56 (IST) 15 Apr 2025
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: जोश इंग्लिस को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

जोश इंग्लिस को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर क्रीज पर। नेहल वढेरा क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 5 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन।

19:50 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: हर्षित राणा ने पंजाब किंग्स पर कहर बरपाया

हर्षित राणा ने पंजाब किंग्स पर कहर बरपाया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। अय्यर खाता भी नहीं खोल पाए। प्रभसिमरन सिंह 17 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 39 रन।

19:47 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: प्रियांश आर्या को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या ने हर्षित राणा की पहली गेंद पर छक्का। अगली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 12 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं।

19:45 (IST) 15 Apr 2025
LIVE Cricket Score: वैभव अरोड़ा के ओवर में 20 रन बने

पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 33 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 16 और प्रभसिमरन सिंह 17 रन बनाकर क्रीज पर। वैभव अरोड़ा के ओवर में 20 रन बने।

19:34 (IST) 15 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर। वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। चौथी गेंद पर 1 रन से प्रियांश ने खाता खोला। प्रभसिमरन सिंह ने 1 रन से खाता खोला। आखिरी गेंद पर प्रियांश ने 2 रन बनाए। पहले ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बगैर विकेट क 4 रन।

19:10 (IST) 15 Apr 2025
PBKS vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्खिया, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑपश्न: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।

19:09 (IST) 15 Apr 2025
LIVE Cricket Score:पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑपश्न: विजयकुमार विश्क, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे