इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (8 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS)और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच सुरक्षा कारणों से रद्द घोषित कर दिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद इस मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। धर्मशाला में 11 मई को होने वाला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच पहले ही अहमदाबाद शिफ्ट हो चुका है।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच जब रद्द घोषित किया गया उस समय पंजाब किंग्स की पारी के 10.1 ओवर फेंके जा चुके थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद जानकारी सामने आई कि फ्लडलाइट्स बंद होने के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद खिलाड़ी और अंपायर मैदान से बाहर चले गए। सुरक्षा के मद्देनजर मैदान को खाली करा दिया गया और मैच रद्द होने की जानकारी सामने आई।

लाइट चले जाने के कारण फ्लडलाइट्स बंद हुई थीं। पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर क्रीज पर थे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। नटराजन को विकेट मिला। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

बारिश के कारण तय समय भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से टॉस नहीं हो सका। 7.30 बजे मैच नहीं शुरू हो सका। बारिश रुकने के बाद आईपीएल ने जानकारी दी है कि रात 8 बजे मैदान का निरीक्षण हुआ। भारतीय समयानुसार रात 8.15 बजे टॉस हुआ। 8.30 बजे से मैच खेला जाएगा। ओवर्स नहीं कटे। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की बैटिंग लाइन अप में बदलाव नहीं होने की जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में करुण नायर की जगह समीर रिजवी को मौका मिला। विपराज निगम की जगह माधव तिवारी को मौका मिला।

Live Updates
23:15 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: बीसीसीआई की बैठक

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद यह जानकारी सामने आई है कि विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में बीसीसीआई बैठक रहा है।

22:46 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला से खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल और ब्रॉडकास्टर्स कैसे बाहर निकलेंगे

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद बड़ा सवाल यह है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों अलावा मैच ऑफिशियल और ब्रॉडकास्टर्स को धर्मशाला से कैसे बाहर निकाला जाएगा।

22:11 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: सुरक्षा कारणों से मैच रद्द

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS)और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच को सुरक्षा कारणों से रद्द करने का फैसला लिया गया।

21:30 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: लाइट टावर बंद होने के कारण मैच रुक गया

प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद मैच रुक गया है। एक लाइट टावर बंद होने के कारण मैच रुक गया है। खिलाड़ी डगआउट में चल गए हैं।

21:26 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: प्रियांश आर्या को नटराजन ने पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या को नटराजन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंद पर 70 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं।

21:24 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा

प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। प्रियांश आर्या 69 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बगैर विकेट के 121 रन।

21:13 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स की अच्छी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 89 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 32 रन बनाकर क्रीज पर। प्रियांश आर्या 55 रन बनाकर क्रीज पर।

21:05 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: प्रियांश आर्या ने अर्धशतक जड़ा

प्रियांश आर्या ने अर्धशतक जड़ा। पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 25 गेंद पर 50 और प्रभसिमरन आर्या 28 रन बनाकर क्रीज पर।

20:55 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स के 50 रन पूरे

पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 50 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 16 गेंद पर 34 और प्रभसिमरन आर्या 16 रन बनाकर क्रीज पर। दुष्मंथा चमीरा के ओवर में 18 रन बने।

20:49 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की ताबड़तोड़ बैटिंग

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग की है। पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 16 और प्रभसिमरन सिंह 15 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल स्टार्क के ओवर में 12 रन बने। प्रभसिमरन ने 3 चौके जड़े।

20:38 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रियांश आर्या ने पहली 2 गेदों पर चौके जड़े। पंजाब किंग्स ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 11 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 10 रन बनाकर क्रीज पर। प्रभसिमरन सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:26 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, मुकेश कुमार, विपराज निगम, त्रिपूर्ण विजय।

20:25 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विजयकुमार विश्क, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर।

20:22 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने बैटिंग लाइन अप में बदलाव नहीं होने की जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। विपराज निगम की जगह माधव तिवारी को मौका मिला।

20:03 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC LIVE Cricket Score: मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मैच ऑफिशियल्स

धर्मशाला में बारिश के कारण पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टॉस नहीं हो सका है। मैच ऑफिशियल ने मैदान का निरीक्षण किया। भारतीय समयानुसार रात 8.15 बजे टॉस होगा। 8.30 बजे से मैच खेला जाएगा। ओवर्स नहीं कटे।

19:56 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: धर्मशाला से बड़ा अपडेट

धर्मशाला में बारिश के कारण पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टॉस तय समय भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से टॉस नहीं हो सका। 7.30 बजे मैच नहीं शुरू हो सका। बारिश रुकने के बाद आईपीएल ने जानकारी दी है कि रात 8 बजे मैदान निरीक्षण होगा। इसके बाद ही तय होगा कि मैच होगा या नहीं।

19:41 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: बारिश रुकी

धर्मशाला से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई। सुपर सॉपर चल रहे हैं। थोड़ी देर में टॉस होगा। पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

19:03 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: टॉस में देरी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धर्मशाला में बारिश के कारण पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के टॉस में देरी हो गई है। कवर से स्क्वायर ठकी हुई है।

18:47 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC LIVE Cricket Score: टॉस से पहले दोनों टीमों की हालत

दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैच में 13 अंक हैं। वह अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। पंजाब किंग्स 11 मैच में 15 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है।

18:15 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्यक/सूर्यांश शेडगे।

18:06 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC LIVE Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

17:49 (IST) 8 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी, सेदिकुल्लाह अटल।

17:48 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स का स्क्वाड

प्रियांश आर्यां, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह। पाइला अविनाश, मिचेल ओवेन।

17:35 (IST) 8 May 2025
PBKS vs DC LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुरुवार (8 मई) को पंजाब किंग्स का मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।