पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रहे शाहिद अफरीदी ने अपनी उम्र का अंततः खुलासा कर दिया है। उनकी असली उम्र को लेकर काफी अटकलें थी जिसे खुद शाहिद अफरीदी ने खत्म की। शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में अपनी असली उम्र का जिक्र किया है। अफरीदी ने बताया है कि उनका जन्म 1975 में हुआ था। लेकिन आधिकारिक तौर पर हर जगह 1980 ही जाना जाता था।उन्होंने 23 साल तक यह बात छुपाए रखी।
छीन सकता है यह रिकॉर्ड: अफरीदी ने भले ही अब सच बोला हो लेकिन उनके इस झूठ के चलते रिकॉर्ड के पन्नों पर कई बदलाव हो सकते हैं। मसलन, 1996 में नैरोबी में जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 37 गेंदों में शतक जड़ा था तो वह 16 साल के नहीं थे। लेकिन रिकॉर्ड तो 16 साल कहता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर वह 1975 में पैदा हुए तो उनकी उम्र रिकॉर्ड शतक के दौरान 21 साल होनी चाहिए थी। इस संबंध में आईसीस पर निर्भर करता है कि कैंसिल क्या फैसला लेती है।
वकार यूनुस पर भी निशाना: अपनी इस आत्मकथा में अफरीदी ने वकार यूनुस को भी निशाने पर लिया है। 2016 में वर्ल्ड टी20 के दौरान वकार टीम के कोच थे। अफरीदी ने लिखा है कि वह औसत दर्जे के कप्तान थे और बद्तर कोच थे। वह मुझे हमेशा यह बताने का प्रयास करते कि मुझे क्या करना है। ऐसे में हमारे बीच टकराव स्वाभाविक था।
वनडे इंटरनेशनल: सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम पर है उन्होंने 16 साल 217 दिन की उम्र में श्रीलंका के विरुद्ध,साल 1996 में यह कारनामा किया था। इसके बाद यह रिकॉर्ड उस्मान गनी (अफगानिस्तान): 17 साल 242 दिन (विरुद्ध जिम्बाब्वे, 2014) के नाम दर्ज है।इसके बाद क्रमशः इमरान नजीर (पाक)- 18 साल 121 दिन (विरुद्ध जिम्बाब्वे, 2000), सलीम इलाही (पाक): 18 साल 312 दिन (विरुद्ध श्रीलंका, 1995) तमीम इकबाल (बांग्लादेश): 19 साल 2 दिन (विरुद्ध आयरलैंड, 2008) के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।
