India vs New Zealand, Ind vs NZ 2nd T20 Highlights: भारतीय और न्यूजीलैंड बीच खेले गए दूसरे मुकाबले को भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। 159 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट खोकर 18. 5ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से सबसे अधिक 50 रनों की पारी कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। वहीं ऋषभ पंत 40 और धोनी 20 रनों के साथ नाबाद रहे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 158 रन बनाये। कोलिन डि ग्रांडहोमे ने 50 रन बनाये। भारत के लिये कृणाल पंड्या ने तीन विकेट लिये।

LIVE Cricket Score, Ind vs NZ 2nd T20 : यहां जानें मैच का लेटेस्ट अपडेट्स…

मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। Star Sports 1 और Star Sports 1 HD पर पर आप अंग्रेजी कमेंट्री जबकि Star Sports Hindi और Star Sports Hindi HD पर हिंदी कमेंट्री देख सकते हैं।

Live Blog

14:48 (IST)08 Feb 2019
भारत ने जीता मैच

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट हराकर सीरीज बराबरी की। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 159 लक्ष्य को 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

14:47 (IST)08 Feb 2019
जीत के करीब भारत

टिम साउदी की पहली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर पंत ने जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर दो रन। भारत जीत से महज 11 रन दूर

14:28 (IST)08 Feb 2019
धोनी ने चौके के साथ खोला खाता

विजय शंकर ने 8 गेंदों में 14 रन बनाया। विजय के आउट होने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। धोनी ने साउदी की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला।

14:21 (IST)08 Feb 2019
विजय शंकर ने जड़ा चौका

विजय शंकर और ऋषभ पंत टीम की पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्कॉट कुग्लिन  के ओवर में विजय शंकर ने शानदार चौका लगाया।

14:10 (IST)08 Feb 2019
रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

क्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 79 रन जोड़ने का काम किया। इस दौरान रोहित ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। रोहित को सोढ़ी ने 50 के स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को पहला झटका दिया।

13:54 (IST)08 Feb 2019
रोहित ने जड़ा जोरदार छक्का

ईश सोढ़ी की गेंद पर रोहित ने जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर दो रन। रोहित इसके साथ ही टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

13:46 (IST)08 Feb 2019
टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर रोहित ने शानदार चौका लगाया। इसके साथ ही वह टी-20 में सबसे अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने। मार्टिन गप्टिल को पछाड़ रोहित अब टॉप पर पहुंच गए।

13:37 (IST)08 Feb 2019
रोहित ने पूरे किए टी-20 के 100 छक्के

स्कॉट कुग्लिन की तीसरी गेंद पर चौका और अगली गेंद पर छक्का जड़ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही रोहित ने टी-20 में अपने 100 छक्के पूरे किए।  

13:29 (IST)08 Feb 2019
दूसरे ओवर से चार रन

स्कॉट कुगलेइजन ने शानदार अंदाज में गेंदबाजी की शुरुआत की है। पारी के पहले ओवर में उन्होंने 4 रन दिए।

13:04 (IST)08 Feb 2019
विजय शंकर का शानदार थ्रो, टेलर आउट

भुवनेश्वर कुमार बड़ी ही चालाकी से अपना आखिरी ओवर निकालने का काम कर रहे हैं। भुवी ने इस ओवर अधिक से अधिक यॉर्कर का इस्तेमाल किया। आखिरी गेंद पर विजय शंकर ने टेलर को रन आउट किया।

12:52 (IST)08 Feb 2019
अर्धशतक जड़ ग्रैंड होम लौटे पवेलियन

रॉस टेलर और डि ग्रैंड होम के बीच 77 अहम रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ग्रैंडहोम ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 50 के स्कोर पर ग्रैंड होम को हार्दिक पंड्या ने वापस भेजा।

12:40 (IST)08 Feb 2019
टेलर ने लगाया चौका

खलील अहमद एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। तीसरी गेंद पर सिंगल, चौथी गेंद पर टेलर ने चौका लगाया।  

12:32 (IST)08 Feb 2019
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

युजवेंद्र चहल के ओवर की पहली तीन गेंदों से दो रन। चौथी गेंद पर चौका, इसी के साथ न्यूजीलैंड के 100 रन भी पूरे हुए।

12:22 (IST)08 Feb 2019
चहल का महंगा ओवर

कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने चहल के ओवर में पहले छक्का और फिर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और छक्का। इस ओवर से 19 रन।

12:11 (IST)08 Feb 2019
विलियमसन भी लौटे पवेलियन

पहले ओवर में दो विकेट झटकने वाले क्रुणाल की गेंदों को विलियमसन संभलकर खेल रहे हैं। इसी बीच 17 गेंदों में 20 रन बनाकर विलियमसन भी क्रुणाल के शिकार बने।

12:04 (IST)08 Feb 2019
न्यूजीलैंड को दोहरा झटका

दूसरे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन और कॉलिन मुनर के बीच 26 रनों की साझेदारी हुई। क्रुणाल पंड्या ने एक ही ओवर में मुनरो और डेरिल मिशेल को आउट कर न्यूजीलैंड को दोहरा झटका दिया।

11:55 (IST)08 Feb 2019
विलियमसन ने जड़े दो चौके

हार्दिक पंड्या पारी का पांचवां ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर विलियमसन ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक और चौका।

11:46 (IST)08 Feb 2019
भारत को पहली सफलता

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। टिम सेफर्ट को 12 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजने का काम किया।

11:40 (IST)08 Feb 2019
दूसरे ओवर से दो रन

खलील अहमद की पहली गेंद पर एक रन। अगली चार गेंदों से कोई रन नहीं। इस ओवर से सिर्फ दो रन आए।

11:28 (IST)08 Feb 2019
विस्फोटक शुरुआत देने की कोशिश

टिम सेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने एक बार फिर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। पहले मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने शुरुआती चार ओवर में ही टीम को पचास के पार पहुंचा दिया था।

11:20 (IST)08 Feb 2019
न्यूजीलैंड के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका

टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

11:14 (IST)08 Feb 2019
भारत की प्लेइंग इलेवनः

रोहित शर्मा , शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी ,दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल।

10:57 (IST)08 Feb 2019
इस गलती को दोहराने से बचना चाहेगी टीम

पहले मैच में भारतीय गेंदबाजी बेदम नजर आ रही थी। शुरुआती ओवर के दौरान ही गेंदबाजों ने काफी रन लुटाने का काम किया था। भारतीय टीम को इस मुकाबले में इस गलती से बचना होगा। 

10:48 (IST)08 Feb 2019
कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम इस मैच में क्रुणाल पंड्या की जगह कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। पहले मैच के दौरान कुलदीप की गैरमौजूदगी में टीम कोई बड़ा कारनामा नहीं कर सकी थी।