मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर पर अपनी जबरदस्त नाराजगी जाहिर की। अंपायर द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडेय को नॉट आउट दिए जाने पर रोहित की यह प्रतिक्रिया सामने आई। रोहित इससे इतना नाराज हुए कि जमीन पर बैठ गए और अपने चहरे पर हाथ रखते नजर आए। रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर अंबाती रायडू तो एकदम आश्चर्यचकित रह गए कि आखिर अंपायर ने आउट क्यों नहीं दिया?

यह वाकया उस समय सामने आया जब कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडेय ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मिचेल जॉनसन की गेंद पर शॉट लगाना चाहा। जॉनसन की यह ऑफब्रेक गेंद थी, जो मनीष के बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर अंबाती रायडू के दस्तानों में चली गई। रोहित, नायुडू, जॉनसन और साथी खिलाड़ी इस बात के लिए आश्वस्त थे कि गेंद मनीष के बल्ले को छूकर विकेटकीपर के पास गई है मगर अंपायर ने मनीष को ऐसा नहीं लगा। हालांकि रीप्ले देखने में यह साफ दिख रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है। ऐसे में रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू की यह प्रतिक्रिया जाहिर ही थी।

अंपायर ने जब मनीष पांडेय को नॉट आउट दिया वह 21 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 174 रन का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे। मिचेल जॉनसन मुंबई इंडियंस की ओर से 13वां ओवर फेंक रहे थे। अंपायर ने अगर उस समय मनीष पांडेय को आउट दे दिया होता तो निश्चित तौर पर मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइटराइडर्स को और जल्दी समेट सकती थी। फिर भी मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हराने में कामयाब रही। कोलकाता नाइटराइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 164 रन ही बना सकी। मुंबई ने इस जीत के साथ आईपीएल-10 के प्लेऑफ में नंबर वन टीम के रुप में प्रवेश किया।