जब भी आप किसी चीज को लेकर अंजान हैं तो यकीनन Google का सहारा लेते हैं। Google ज्ञान का भंडार है जहां पर आपको हर तरह की जानकारी आसानी से मिल जाती है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर चीज का उत्तर आपको गूगल से सही मिले। तमाम दफा गूगल आपको गलत सामग्री भी परोसता है, ऐसे में आप अगर किसी भी चीज के बारे में जानना चाह रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों गूगल पर महेंद्र सिंह धोनी के बारे में गूगल पर एक अफवाह फैली हुई है। एमएस धोनी को गूगल पर सबसे रिस्की सेलिब्रिटी बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी के नाम के कई तरह के ऑनलाइन फेक लिंक चल रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी धोनी के नाम से तमाम डुप्लीकेट अकाउंट चल रहे हैं। कुछ तो धोनी के बारे में अच्छा मटेरियल डालते हैं लेकिन कुछ उनकी इमेज को दागदार बना रहे हैं।
साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक धोनी इन दिनों सबसे रिस्की शख्सियत बन गए हैं। हाल ही में साइबर सिक्युरिटी मुहैया कराने वाली कंपनी मैक्फी ने जानकारी दी है जिसमें धोनी को रिस्की सेलेब्रिटी 2019 की लिस्ट में शुमार किया है। हालांकि इस लिस्ट में धोनी के अलावा और भी कई जाने-माने चेहरों के नाम सामने आए हैं। रिस्टी लिस्ट 2019 में धोनी के अलावा राधिका आप्टे, पीवी सिंधु, सचिन तेंदुलकर, गौतम गुलाटी, श्रद्धा कपूर, सिंगर बादशाह, सनी लियोनी, हरमनप्रीत कौर और क्रिस्टायानो रोनाल्डो भी शामिल हैं।
McAfee इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकट कृष्णपुर का कहना है कि कुछ लोग धोनी सहित तमाम जाने-माने सेलेब्स की लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। ये लोग साइबरक्रिमिनल यूजर्स की वायरल डिवाइस पर अटैक करते हैं और यूजर्स को अपना शिकार बनाते हैं। McAfee ने इंटरनेट यूजर्स को आगाह करते हुए कहा है कि जब भी आप अपने पसंदीदा सेलेब्स के बारे में खोजें तो ऑफीसियल लिंक पर ही क्लिक करें न कि थर्ड पार्टी और फेक वेबसाइट को ऑपन करें।
McAfee के एमडी का कहना है कि अक्सप यूजर्स इस बात से अंजान होते हैं कि उन्हें फ्री वेबसाइट्स पर जाने से खतरे भी हो सकते हैं। वेंकट के मुताबिक, यूजर्स आजकल कई डिवाइस से इंटरनेट एक्सेस करते हैं और कंटेट को सर्च करते हैं। तमाम दफा यूजर्स सस्ते इंटरनेट डाटा और स्मार्ट डिवाइस की वजह भी साइबर क्रिमिनल्स का आसान शिकार हो जाते हैं। उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

