भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीवी स्क्रीन पर दमदार शॉट लगाते हुए आपने कई बार देखा होगा। लेकिन आपको ये जानकार बहुत हैरानी होगी कि एमएस धोनी एक अच्छे डांसर भी है। हाल के दिनों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धोनी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वह डांसिंग स्टार प्रभुदेवा के साथ लुंगी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो साल 2016 का है जब धोनी टीवीएस कंपनी के लिए एक एड सूट कर रहे थे। वीडियो में एड शूट के दौरान दोनों के बीच हंसी मजाक और धोनी को डांस सीखते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में सबसे खास ये हैं कि मैदान पर जिस परफेक्शन के साथ धोनी काम करते हैं उसी लगन के साथ धोनी डांस सीखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को एमएस धोनी फैंस नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 32 हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर्स ने इसे अपनी वॉल पर शेयर किया है। इस साल आईपीएल 10 की शुरुआत में धोनी का अपनी टीम पुणे सुपरजाएंट के साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।