भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से छुट्टी पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने धोनी की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खेलने का मौका दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धोनी की गैरमौजूदगी में पंत ही भारतीय टीम की विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। नैशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी और जाधव गोल्फ खेलते नजर आए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाधव ने लिखा, ‘आप सभी को नैशनल स्पोर्ट्स डे की शुभकामनाएं। ध्यानचंद जी को याद कर रहे हैं, हॉकी के जादूगर…’। टि्वटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर के शेयर होते ही फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। क्रिकेट प्रशंसकों को धोनी का नैशनल स्पोर्ट्स डे मनाने का यह तरीका काफी भा रहा है।

बता दें कि धोनी और जाधव दोनों ही मौजूदा समय में अमेरिका में हैं। वर्ल्ड कप के बाद से ही इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट से दूरी बना रखी है। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो फैंस उम्मीद जता रहे थे कि धोनी एक बार फिर टी-20 में वापसी करेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इन दोनों खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में भी जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर ऋषभ पंत पर भरोसा जताया।

धोनी को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर उनके फैंस गुस्से में हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए बीसीसीआई के सामने अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को धोनी के टीम में नहीं होने की वजह बताई। प्रसाद के मुताबिक धोनी टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध ही नहीं थे। वह सेना को अपनी सेवाएं देने के बाद अमेरिका चले गए हैं। हालांकि, धोनी वहां क्या करने गए हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

View this post on Instagram

 

Happy #NationalSportsDay to all of you. Remembering Dhyanchand Ji, the wizard of hockey… #nationalsportsday

A post shared by Kedar Jadhav (@kedarjadhavofficial) on