इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने चेन्नई से सीजन की शुरुआत में मिली हार का बदला ले लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 विकेट पर 177 रन बनाए।
IPL 2025 MI vs CSK LIVE Streaming: Watch Here
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़ा। आयुष म्हात्रे ने शानदार डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने भी बेहतरीन फिफटी लगाई। लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 8 मैच में 8 अंक हो गए हैं। वह छठे नंबर पर है। 32 गेंद पहले मैच खत्म होने से नेट रनरेट भी बढ़िया हुआ। 8 में से 6 मैच हारकर चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी स्थान पर। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है।
Indian Premier League, 2025
Mumbai Indians
177/1 (15.4)
Chennai Super Kings
176/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 38 )
Mumbai Indians beat Chennai Super Kings by 9 wickets
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद पर 53 और शिवम दुबे ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। शेख रशीद ने 17, रचिन रविंद्र 5 और महेंद्र सिंह धोनी 4 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवर्टन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिए।
रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 76 और सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। रयान रिकल्टन 24 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए केवल रविंद्र जडेजा विकेट ले सके। हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे ने डेब्यू किया। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
सूर्यकुमार यादव ने मतिशा पथिराना को दो छक्के जड़कर 32 गेंद पहले मैच खत्म किया। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 विकेट पर 177 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 76 और सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। रोहित शर्मा 69 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 14.4 ओवर में 1 विकेट पर 151 रन। जीत के लिए 32 गेंद पर 26 रन चाहिए।
रोहित शर्मा ने 33 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 65 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 71 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 29 और रोहित शर्मा 47 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 43 रन की साझेदारी।
मुंबई इंडियंस 9 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद पर 89 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 14 और रोहित शर्मा 44 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।
रयान रिकल्टन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। रोहित शर्मा 33 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन। जीत के लिए 79 गेंद पर 113 रन चाहिए।
रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। रयान रिकल्टन 19 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 56 रन। जीत के लिए 90 गेंद पर 121 रन चाहिए।
रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 10 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। रयान रिकल्टन 11 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 35 रन। जीत के लिए 142 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रयान रिकल्टन ने 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए। रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 ओवर में 10 रन। जीत के लिए 177 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद पर 53 और शिवम दुबे ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। शेख रशीद ने 17, रचिन रविंद्र 5 और महेंद्र सिंह धोनी 4 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवर्टन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमार ने 2 विकेट विए। दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 53 और जेमी ओवर्टन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने भी अर्धशतक जड़ा। आयुष म्हात्रे ने शानदार डेब्यू किया।
महेंद्र सिंह धोनी 4 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह ने दूसरा विकेट लिया। जेमी ओवर्टन नए बल्लेबाज है। रविंद्र जडेजा 38 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन।
शिवम दुबे 32 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन। रविंद्र जडेजा 30 रन बनाकर क्रीज पर। महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाए। शिवम दुबे 24 और रविंद्र जडेजा 18 रन बनाकर क्रीज पर। 36 गेंद पर 40 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाए। रविंद्र जडेजा11 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद बाद चौका लगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 और शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर। विल जैक्स के पहले ओवर में 4 रन बने। पिछली 20 गेंदों से बाउंड्री नहीं लगी।
शेख रशीद को मिचेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 4 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। शेख रशीद 17 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। अयुष म्हात्रे 10 गेंद पर 24 और शेख रशीद 17 रन बनाकर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने शानदार डेब्यू किया। उन्होंने 6 गेंद पर 2 चौके 2 छक्के की मदद से 22 रन ठोके। शेख रशीद 13 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन बनाए।
रचिन रविंद्र को अश्विनी कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। शेख रशीद 11 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शेख रशीद 3 और रचिन रविंद्र 1 रन बनाकर क्रीज पर। दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 4 रन बने।
शेख रशीद, रचिन रविंद्र, आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन।
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे ने डेब्यू किया।
शेख रशीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
शेख रशीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना, शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, दीपक हुडा, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, आयुष म्हात्रे।
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन पहले एक मुकाबला हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उस मैच में जीत दर्ज की थी। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।