IPL 2025, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 70वें मैच में मंगलवार (27 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया।
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत के बेहतरीन शतक पर जितेश शर्मा की तूफानी पारी ने पानी फेर दिया।
IPL 2025 LSG vs RCB LIVE Streaming: Watch Here
IPL 2025 के क्वालिफायर 1 में जगह बनाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यह मैच जीतना जरूरी था। अब प्लेऑफ में उसका मुकाबला क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से 29 मई को होगा। यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 30 मई को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा।
क्वालिफायर-1 का विजेता सीधा फाइनल में जगह बनाएगा। एलिमिनेटर का विजेता 1 मई को क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगा। क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीम 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में क्वालिफायर-1 के विजेता से भिड़ेगी।
Indian Premier League, 2025
Lucknow Super Giants
227/3 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
230/4 (18.4)
Match Ended ( Day – Match 70 )
Royal Challengers Bengaluru beat Lucknow Super Giants by 6 wickets
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 61 गेंद पर नाबाद 118 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श ने 37 गेंद पर 67 रन बनाए। मैथ्यू ब्रीट्जके 14 और निकोलस पूरन ने 13 रन बनाए। अब्दुल समद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जितेश शर्मा ने 33 गेंद पर 85 रन की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने 54 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 41 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट ने 30 रन बनाए और लियाम लिविंगस्टोन बगैर खाता खोले आउट हुए। लखनऊ के लिए विल ओ’रूर्के ने 2 विकेट लिए। आकाश सिंह और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए।
जितेश शर्मा इस मैच में भी टॉस के लिए आए यानी रजत पाटीदार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। टिम डेविड की जगह लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी की जगह नुवान तुषारा को मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में मैथ्यू ब्रीट्जके और दिग्वेश राठी को मौका मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जितेश शर्मा ने 33 गेंद पर 85 रन की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने 54 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 41 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट ने 30 रन बनाए और लियाम लिविंगस्टोन बगैर खाता खोले आउट हुए। लखनऊ के लिए विल ओ'रूर्के ने 2 विकेट लिए। आकाश सिंह और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए।
आयुष बडोनी को जितेश शर्मा ने छक्का जड़ा। कार्यवाहक कप्तान ने 33 गेंद पर 85 रन ठोक दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बनाई। मयंक अग्रवाल 23 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे।
रॉयल चैलेंजर्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 7 रन चाहिए। मयंक अग्रवाल 40 और जितेश शर्मा 77 रन बनाकर क्रीज पर। 41 गेंद पर 98 रन की साझेदारी।
दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को आयुष बडोनी के हाथों कैच करा दिया था, लेकिन नोबॉल होने के कारण जितेश बच गए। अगली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 37 और जितेश शर्मा 23 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 16.2 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन। जीत के लिए 22 गेंद पर 30 रन चाहिए।
लखनऊ-आरसीबी मैच रोमांचक मोड़ पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 177 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 51 रन चाहिए। जितेश शर्मा 39 और मयंक अग्रवाल 36 रन चाहिए। शहबाज अहमद ने 21 रन दिए।
विराट कोहली को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंद पर 54 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन। जीत के लिए 52 गेंद पर 105 रन चाहिए।
विराट कोहली ने 28 गेंद पर 53 रन ठोक दिए। मंयक अग्रवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 9.3 ओवर में 3 विकेट 106 रन। जीत के लिए 63 गेंद पर 122 रन चाहिए।
विलियम ओ'रूर्के ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। रजत पाटीदार 14 और लियाम लिविंगस्टोन गोल्डेन डक पर आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन। विराट कोहली 21 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक अग्रवाल क्रीज पर।
फिल साल्ट को आकाश सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 166 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 60 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 168 रन चाहिए। विराट कोहली 13 गेंद पर 28 और फिल साल्ट 17 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज बल्लेबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर में 39 रन ठोक दिए हैं। जीत के लिए 189 रन चाहिए। विराट कोहली 21 और फिल साल्ट 17 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और विराट कोहली क्रीज पर। आकाश सिंह ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 219 रन चाहिए। फिल साल्ट 5 और कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 61 गेंद पर नाबाद 118 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श ने 37 गेंद पर 67 रन बनाए। मैथ्यू ब्रीट्जके 14 और निकोलस पूरन ने 13 रन बनाए। अब्दुल समद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। अब्दुल समद 1 और ऋषभ पंत 61 गेंद पर 118 रन बनाकर नबाद रहे। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में निकोलस पूरन को आउट किया। उन्होंने 13 रन बनाए।
ऋषभ पंत ने 55 गेंद पर शतक जड़ा। वह 56 गेंद पर 101 रन बनाकर क्रीज पर। हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 204 रन बनाए। निकोलस पूरन 8 रन बनाकर क्रीज पर।
मिचेल मार्श को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 67 रन बनाए। ऋषभ पंत 83 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन। मार्श और पंत ने 78 गेंद पर 152 रन की साझेदारी।
मिचेल मार्श ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 32 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत ने 38 गेंद पर 59 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सपर जायंट्स ने 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 142 रन। 67 गेंद पर 117 रन की साझेदारी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन बनाए। ऋषभ पंता 59 और मिचेल मार्श 47 रन बनाकर क्रीज पर। 63 गेंद पर 106 रन की साझेदारी।
ऋषभ पंत तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 30 गेंद पर 52 ठोक दिए। मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बनाए। मिचेल मार्श 19 और ऋषभ पंत 34 रन बनाकर क्रीज पर। 33 गेंद पर 49 रन की साझेदारी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए। मिचेल मार्श 15 और ऋषभ पंत 20 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 30 रन की साझेदारी।
ऋषभ पंत तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 8 गेंद पर 2 चौके 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल मार्श 7 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स 4 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन।
मैथ्यू ब्रीट्जके को नुवान तुषारा पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन। ऋषषभ पंत 1 और मिचेल मार्श 7 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और मैथ्यू ब्रीट्जके क्रीज पर। नुवान तुषारा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मार्श ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। ब्रीट्जके ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। मार्श 6 और ब्रीट्जके 5 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 11 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर।
मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जितेश शर्मा इस मैच में भी टॉस के लिए आए यानी रजत पाटीदार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। टिम डेविड की जगह लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी की जगह नुवान तुषारा को मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में मैथ्यू ब्रीट्जके और दिग्वेश राठी को मौका मिला।
आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बाद तय होगा कि क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से किसका सामना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मैच जीती तो वह क्वालिफायर-1 खेलेगी। गुजरात टाइटंस यह मैच जीती तो गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मैच में 17 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंक के साथ 7वें नंबर पर है। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स V रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम : ऋषभ पंत की टीम नें एडेन मार्कराम और आकाश महाराज सिंह की डदह आर्यन जुयाल और दिगवेश राठी को मौका मिल सकता है| रजत पाटीदार की प्लेइंग 11 से टिम डेविड और लुंगी एनगिडी की जगह लियाम लिविंगस्टोन और जोश हेजलवुड अंदर आ सकते हैं। ...अधिक जानकारी