इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 26वें मैच में शनिवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 181 रन के टारगेट के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए।
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Streaming: Watch Here
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में 4 अर्धशतक लगे। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह 6 मैच में चौथी जीत थी। वह 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई।
Indian Premier League, 2025
Lucknow Super Giants
186/4 (19.3)
Gujarat Titans
180/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 6 wickets
गुजरात टाइटंस दूसरा मैच हारकर दूसरे पर खिसक गई। दिल्ली कैपिटल्स पहले नंबर पर पहुंच गई। तीनों के 8-8 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को अगला मैच घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स से 14 अप्रैल को खेलना है। गुजरात टाइटंस को अगला मैच 19 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ना है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने 38 गेंद पर 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम 58 और निकोलस पूरन ने 61 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 28 और अब्दुल समद ने नाबाद 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 7 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 37 गेंद पर 56 और शुभमन गिल ने 38 गेंद पर 60 रन बनाए। जोस बटलर ने 16, वाशिंगटन सुंदर ने 2, शरफेन रदरफोर्ड ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 11 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले आउट हुए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए। लखनऊ की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका मिला। गुजरात की प्लेइंग 11 में कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका मिला। गुजरात की प्लेइंग 11 में कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया/वाशिंगटन सुंदर।
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स चोटिल होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, करीम जानत, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 26वें मैच में शनिवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
