इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 26वें मैच में शनिवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 181 रन के टारगेट के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए।

IPL 2025 LSG vs GT LIVE Streaming: Watch Here

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में 4 अर्धशतक लगे। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह 6 मैच में चौथी जीत थी। वह 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
186/4 (19.3)

vs

Gujarat Titans  
180/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 6 wickets

गुजरात टाइटंस दूसरा मैच हारकर दूसरे पर खिसक गई। दिल्ली कैपिटल्स पहले नंबर पर पहुंच गई। तीनों के 8-8 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को अगला मैच घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स से 14 अप्रैल को खेलना है। गुजरात टाइटंस को अगला मैच 19 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने 38 गेंद पर 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम 58 और निकोलस पूरन ने 61 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 28 और अब्दुल समद ने नाबाद 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 7 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 37 गेंद पर 56 और शुभमन गिल ने 38 गेंद पर 60 रन बनाए। जोस बटलर ने 16, वाशिंगटन सुंदर ने 2, शरफेन रदरफोर्ड ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 11 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले आउट हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए। लखनऊ की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका मिला। गुजरात की प्लेइंग 11 में कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

Live Updates
19:34 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने 38 गेंद पर 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम 58 और निकोलस पूरन ने 61 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने नाबाद 28 और अब्दुल समद ने नाबाद 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 7 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

19:27 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया

आयुष बदोनी ने चौका और छक्का लगाकर मैच खत्म किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया। 181 रन के टारगेट के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए। आयुष बदोनी 28 और अब्दुल समद 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

19:20 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: डेविड मिलर आउट

डेविड मिलर आउट हो गए हैं। उन्होंने 11 गेंद पर 7 रन बनाए। आयुष बदोनी 18 रन बनाकर क्रीज पर। अब्दुल समद 1 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 4 विकेट 175 रन बना लिए हैं। 6 गेंद पर 6 रन चाहिए।

19:12 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: लखनऊ को 18 गेंद पर 18 रन चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 18 रन चाहिए। डेविड मिलर 4 और आयुष बदोनी 10 रन बनाकर क्रीज पर।

19:04 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans LIVE Score: राशिद खान ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा

राशिद खान ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 रन बनाए। आयुष बदोनी 7 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 155 रन। जीत के लिए 28 गेंद पर 26 रन चाहिए।

19:02 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: लखनऊ जीत के करीब

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 154 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 27 रन चाहिए। निकोलस पूरन 61 और आयुष बदोनी 6 रन बनाकर क्रीज पर। 23 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।

18:50 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा

निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा। वह 24 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 51 रन बनाए। आयुष बदोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन। 43 गेंद पर 43 रन चाहिए।

18:41 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: एडेन मार्कराम को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा

एडेन मार्कराम को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 58 रन बनाए। निकोलस पूरन 18 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 11.1 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन। जीत के लिए 53 गेंद पर 58 रन चाहिए।

18:35 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: साई किशोर के पहले ओवर में 24 रन बने

साई किशोर के पहले ओवर में 24 रन बने। निकोलस पूरन ने 3 छक्के जड़े। एडेन मार्कराम 26 गेंद पर 50 और निकोलस पूरन 16 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 67 रन चाहिए।

18:28 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: पूरन ने 2 छक्के जड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 91 रन चाहिए। निकोलस पूरन 18 और एडेन मार्कराम 45 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।

18:16 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: ऋषभ पंत को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा

ऋषभ पंत को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। एडेन मार्कराम 38 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 6.2 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन। जीत के लिए 82 गेंद पर 116 रन चाहिए।

18:11 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: ऋषभ पंत 3 चौके जड़ चुके हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन बनाए। 84 गेंद पर 120 रन चाहिए। ऋषभ पंत 17 और एडेन मार्कराम 20 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 3 चौके जड़ चुके हैं।

17:58 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: मार्कराम और पंत की तूफानी शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.2 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 153 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 17 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर।

17:42 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम के साथ ऋषभ पंत बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे। मोहम्मद सिराज ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। दोनों ने सिंगल से खाता खोला। एडेन मार्कराम 5 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 1 ओवर के बाद 6 रन। जीत के लिए 185 रन चाहिए।

17:27 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: गुजरात टाइटंस की बैटिंग

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 37 गेंद पर 56 और शुभमन गिल ने 38 गेंद पर 60 रन बनाए। जोस बटलर ने 16, वाशिंगटन सुंदर ने 2, शरफेन रदरफोर्ड ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 11 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिए।

17:21 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: गुजरात ने लखनऊ को 181 का टारगेट दिया

शार्दुल ठाकुर ने शरफेन रदरफोर्ड के बाद राहुल तेवतिया को पवेलियन भेजा। रदरफोर्ड ने 22 और तेवतिया गोल्डन डक हुए। हैट्रिक बॉल पर राशिद खान ने हवे में शॉट खेला और 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर 1 रन आया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए।

17:09 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: शरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर

गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाए। शरफेन रदरफोर्ड 12 और शाहरुख खान 2 रन बनाकर क्रीज पर। 8 गेंद पर 12 रन की साझेदारी।

16:56 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: जोस बटलर को दिगवेश राठी ने पवेलियन भेजा

जोस बटलर को दिगवेश राठी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। शरफेन रदरफोर्ड 5 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन। शाहरुख खान बगैर खाता खोले क्रीज पर।

16:53 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की वापसी

गुजरात टाइटंस का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन। जोस बटलर 11 और शरफेन रदरफोर्ड 4 रन बनाकर क्रीज पर 12 गेंद पर 12 रन की साझेदारी। आवेश खान ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए। रवि बिश्नोई 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए।

16:44 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: वाशिंगटन सुंदर को रवि बिश्नोई ने बोल्ड किया

वाशिंगटन सुंदर को रवि बिश्नोई ने बोल्ड किया। उन्होंने 2 रन बनाए। गुजरात टाइटंस का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन। जोस बटलर 3 रन बनाकर क्रीज पर। शरफेन रदरफोर्ड बगैर खाता खोले क्रीज पर।

16:40 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: साई सुदर्शन को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा

साई सुदर्शन को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 56 रन बनाए। जोस बटलर 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 13.1 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।

16:32 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। एडेन मार्कराम ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। उन्होंने 38 गेंद पर 60 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन। जोस बटलर नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 35 गेंद पर 55 रन बनाकर क्रीज पर।

16:26 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा

साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। वह 32 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 35 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। गुजरात टाइटंस का स्कोर 11.1 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन।

16:17 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans LIVE Score: शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 31 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन 25 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 9.2 ओवर नें बगैर विकेट के 94 रन।

16:05 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: साई सुदर्शन और शुभमन गिल डटे

गुजरात टाइटंस ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 66 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 30 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान 1 ओवर में 10 और रवि बिश्नोई 1 ओवर में 12 रन दे चुके हैं।

15:55 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: लखनऊ को विकेट की जरूरत

गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 18 और शुभमन गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर। दिग्वेश राठी ने 1 ओवर में 9 और आकाशदीप ने 2 ओवर में 22 रन दिए।

15:45 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: गिल-सुदर्शन की तूफानी बैटिंग

गुजरात टाइटंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 15 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।

15:37 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs GT LIVE Cricket Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साई सुदर्शन ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बगैर विकेट के 6 रन। साई सुदर्शन 5 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

15:10 (IST) 12 Apr 2025
LSG vs GT IPL Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव।

15:09 (IST) 12 Apr 2025
IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, शमर जोसेफ।