भारत ने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक एक से बराबरी कर ली है। भारत को पुणे में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया ने 333 रनों से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को चौथी पारी में 188 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके सामने उनकी पूरी टीम 112 रनों पर आउट हो गई। भारत ने पहली पारी में 189 और दूसरी पारी में 274 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 276 रन बनाए थे। चौथे दिन सुबह के सत्र में इशांत शर्मा ने मैट रेनशॉ को 05 के स्कोर पर विकेटों के पीछे साहा के हाथों कैच करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अश्विन ने डेविड वॉर्नर को 17 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। भारत को तीसरी सफलता शॉन मार्श के रूप में मिली। उन्हें 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उमेश यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल मैन आॅफ द मैच चुना गया।
कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को 28 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उमेश यादव ने पगबाधा आउट कर भारत को चौथा विकेट दिलाया। अश्विन ने मिचेल मार्श (13) को नायर के हाथों कैच आउट कराया और भारत को पांचवीं सफलता दिलायी। अश्विन ने अपने अगले ओवर में मैथ्यू वेड को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। वेड अपना खाता भी नहीं खेल सके और रिद्धिमान साहा ने विकेट के पीछे उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। मिचेल स्टॉर्क को अश्विन ने अपना चौथा शिकार बनाया और उन्हें एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने स्टीव ओकीफ को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। अश्विन ने हैंडस्कॉम्ब को 24 के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवाकर अपना पांचवां विकेट झटका। अश्विन ने नाथन लियॉन (02) को कॉट एंड बोल्ड करके पारी में छठा विकेट लिया और ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत कर दिया।
इससे पहले चौथे दिन सुबह के सत्र में भारत ने तीसरे दिन के अपने स्कोर 213-4 से आगे खेलना शुरू किया। सेट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (52) को स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने करुण नायर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, वह तीसरी गेंद पर तीसरा विकेट लेने में नाकाम रहे, पर उन्होंने भारत को दो झटके देकर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया। इसके अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने पुजारा (92) को मिचेल मार्श के हाथों कैच करवाकर शतक से ठीक पहले आउट कर दिया। इसी ओवर में उन्होंने आर अश्विन (04) को भी आउट कर एक ही ओवर में दो विकेट लिए। हेजलवुड ने उमेश यादव को (01) वॉर्नर के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को नौवां झटका दिया। इसी के साथ हेजलवुड ने पारी में छह विकेट भी पूरे किए। भारत का आखिरी ओवर स्टीव ओ कीफ ने लिया। उन्होंने इशांत को 6 रनों पर शॉन मार्श के हाथों कैच आउट करवाया। रिद्धिमान साहा 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
यहां पढ़ें Live Cricket Score Updates of India vs Australia 2nd Test Day 4
High fives all around. India win the 2nd @Paytm Test by 75 runs. Level the 4-match Test series 1-1 #INDvAUS pic.twitter.com/XDEmS7L8fN
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017
INDIA WIN! Ashwin finishes with six wickets.
What a Test match we've had in Bengaluru: https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS pic.twitter.com/2rMQLdvZ2A
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
3:05 PM: भारत ने बेंगलुरू में लिया पुणे टेस्ट की हार का बदला, आॅस्ट्रेलिया को दी 75 रनों से मात
3:03 PM: अश्विन ने आॅस्ट्रेलिया को दिया 9वां झटका, पीटर हैंड्सकॉम्ब आउट
2:59 PM: रवींद्र जडेजा ने आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पहला विकेट लिया। कंगारुओं के 8वें विकेट का पतन। जीत के लिए 78 रन और चाहिए। दो विकेट हाथ में।
200th wicket for Ashwin in home Tests, in just the 30th Test. #IndvAus
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 7, 2017
No. of Tests to 200 wickets at home for India:
30 Ashwin
35 Kumble
40 Harbhajan
38 Kapil #IndvAus— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 7, 2017
2.45PM: अश्विन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा। बेदी ने 67 टेस्ट में 266 विकेट लिए थे। अश्विन ने यह कारनामा 47 टेस्ट में ही कर दिया है।
2.42PM: भारत को सातवीं कामयाबी मिली। अश्विन ने मिचेल स्टार्क को बोल्ड किया। स्टार्क 1 रन बनाकर वापस लौटे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 85 रन की जरुरत है।
2.30PM: चायकाल के बाद का खेल शुरू। उमेश यादव ने डाला चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र का पहला ओवर। ऑस्ट्रेलिया ने तीन रन बनाए।
That's tea on day four with India on the charge: https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS pic.twitter.com/uWxkh8JH9U
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
At Tea on Day 4, Australia 101/6 need 87 runs – India need 4 wickets to win the 2nd @Paytm Test #INDvAUS pic.twitter.com/JsxMx9nkQo
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017
2:16 PM: टी ब्रेक से ठीक पहले आर अश्विन ने मिचेल मॉर्श और मैथ्यू वेड को आउट कर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 101-6 कर दिया। आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारत की ओर से अब तक आर अश्विन ने 3, उमेश यादव ने 2 और इशांत शर्मा ने एक सफलता अर्जित की है।
2:03 PM आॅस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 88 रनों की जरूरत है।
1:52 PM: मिचले मॉर्श के साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
1:51 PM: आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 108 रन और बनाने हैं और उसके 6 विकेट सुरक्षित हैं।
1:44 PM: स्टीव स्मिथ ने 28 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मिचेल मॉर्श बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। उमेश यादव ने आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में दो और अश्विन तथा इशांत शर्मा ने एक एक सफलता हासिल की है।
1:41 PM: उमेश यादव ने स्टीव स्मिथ को पगबाधा आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलायी है। आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 114 रन और बनाने हैं और उसके 6 विकेट आउट होने बाकी हैं।
1:37 PM: स्टीव स्मिथ 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह भारत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हैं। भारतीय गेंदबाजों को उनके विकेट की तलाश है। उन्हें आउट करने का एक मौका विराट कोहली पहले ही गवां चुके हैं।
1:30 PM: आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 117 रन और बनाने हैं। उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब और स्टीव स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर है।
1:17 PM: उमेश यादव ने आॅस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका, शॉन मॉर्श लौटे पवेलियन
Thoughts? #INDvAUS pic.twitter.com/8IShFKKzh9
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
1:06 PM: विराट कोहली ने अब दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया है। रवींद्र जडेजा के साथ आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।
1:05 PM: शॉन मॉर्श और स्टीव स्मिथ आॅस्ट्रेलिया को लक्ष्य की तरफ ले जाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। कंगारुओं को जीत के लिए 129 रनों की आवश्यकता है। भारत को मैच जीतने के लिए विकेट चटकाने की सख्त जरूरत।
1:00 PM: विराट कोहली ने उमेश यादव की गेंद पर स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया और गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए चली गई।
12:58 PM: इशांत शर्मा के स्थान पर उमेश यादव गेंदबाजी के लिए आए हैं। आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 143 रन और बनाने हैं। उसके 8 विकेट सुरक्षित हैं।
12:52 PM: आर अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने डेविड वॉर्नर को 17 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू किया।
Incredible atmosphere at M. Chinnaswamy Stadium for this run chase!
Australia 1-31: https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS pic.twitter.com/WEYqX11cDD
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
12:51: आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 146 रन और बनाने हैं। भारत को विकेट की तलाश है। इशांत शर्मा और आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।
12:44 PM: आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 155 रन और बनाने हैं और उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ डेविड वॉर्नर विकेट पर मौजूद हैं।
Spidey is a bit puffed after a hectic few days, but we're back in action after a brief delay! https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS pic.twitter.com/IcdRqo63FX
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
12:32 PM: इशांत शर्मा ने मैट रेनशॉ को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलायी। रेनशॉ को साहा ने विकेट के पीछे कैच किया। उन्होंने पांच रन बनाए। डेविड वॉर्नर के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
Positive start from the Aussies with 18 runs off the first three overs. The tourists need 170 more to win: https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
12:24 PM: आर अश्विन लगातार भारत को विकेट दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। विकेट से उन्हें टर्न मिल रहा है। डेविड वॉर्नर बीट हो रहे हैं।
12:19 PM: भारत की तरफ से इशांत शर्मा के साथ आर अश्विन गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। भारत को अभी पहले विकेट की तलाश है।
12:16 PM: डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ की जोड़ी क्रीज पर हैं। आॅस्ट्रेलिया ने 15 रन बना लिए हैं।
12.10PM: ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। डेविड वार्नर और मैट रेनशॉ बल्लेबाजी को क्रीज पर आए। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य है।
11:37 AM: भारत की पारी सिमटने के साथ ही अंपायर्स ने लंच ब्रेक पर जाने का फैसला किया है। आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 188 रन बनाने हैं। लंच ब्रेक के बाद हम आपको मैच का लाइव अपडेट देंगे।
Innings Break! India all out for 274, lead Australia (276) by 187 runs #INDvAUS pic.twitter.com/ivJThsIjnp
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017
ALL OUT! O'Keefe finishes things off and Australia will need 188 to win the second Test and claim a 2-0 series lead! #INDvAUS
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
Josh Hazlewood finishes with 6-67 off 24 overs and we've got a cracking run chase coming up this arvo: https://t.co/iGxoJAaz64 #INDvAUS pic.twitter.com/e6zCODMngZ
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
11:26 AM: जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टॉर्क भारत की आखिरी जोड़ी को निपटाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। साहा की कोशिश स्ट्राइक अपने पास रखने और बढ़त को 200 के पार पहुंचाने की है।
Not out… #INDvAUS pic.twitter.com/s7MHYA81lv
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
11:19 AM: स्टीव ओकीफी गेंदबाजी के लिए आए हैं और उनकी पहली गेंद पर सिंगल लेकर साहा ने स्ट्राइक इशांत शर्मा को दे दिया है।
Saha farming the strike, refusing to take easy singles with eight men on the rope #INDvAUS
— Sam Ferris (@samuelfez) March 7, 2017
11:14 AM: भारत की लीड 185 रनों की हुई है। साहा और इशांत शर्मा की कोशिश इस बढ़त को 200 रनों तक ले जाने की है।
Saha farming the strike, refusing to take easy singles with eight men on the rope #INDvAUS
— Sam Ferris (@samuelfez) March 7, 2017
India lost 4 wickets in a span of 8 balls in Pune and 4 in 9 balls in Bangalore – both their worst 4-wicket collapse (where info available).
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 7, 2017
11:08 AM: इशांत शर्मा को तेज गेंदबाजों का सामना ना करना पड़े इसलिए रिद्धिमान साहा स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते हैं। भारत ने 182 रनों की बढ़त हासिल की है।
11:03 AM: भारत ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 175 रनों की हो गई है। साहा और इशांत शर्मा बैटिंग कर रहे हैं।
10:46 AM: भारत ने चौथे दिन पहले सत्र के 16 ओवरों के खेल में अब तक 45 रन बनाए हैं और 5 विकेट गवां दिए हैं। अजिंक्य रहाणे 51, चेतेश्वर पुजारा 92, करुण नायर 0, आर अश्विन 4 और उमेश यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेज़लवुड ने 6 और मिचेल स्टॉर्क ने झटके हैं।
10:42 AM: भारत के नौवें विकेट का पतन, जोश हेज़वुड ने उमेश यादव को आउट कर अपना छठा विकेट लिया।
10:40 AM: जोश हेज़लवुड ने इस पारी में अब तक पांच विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 92 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। उसके बाद आर अश्विन भी हेज़लवुड की गेंद क्लीन बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर 258/8, 171 रनों की बढ़त हो चुकी है। उमेश यादव और रिद्धिमान साहा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Mitch was here.#INDvAUS (Pic: BCCI) pic.twitter.com/su0v9oyvzb
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
Game on in a big, big way in Bengaluru! #INDvAUS pic.twitter.com/FAWj8Uz0uT
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 7, 2017
10:34 AM: स्टॉर्क और हेज़लवुड के झटकों से डगमगयी टीम इंडिया की पारी, स्कोर 250/8, 163 रनों की बढ़त
10:32 AM: आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने जैसे ही नई गेंद ली, भारत के विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। जोश हेज़लवुड ने आर अश्विन को क्लीन बोल्ड कर भारत के आठवें विकेट का पतन किया।
10:30 AM: आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को लगातार तीन झटे देकर एक बार फिर बैकफुट पर ला दिया है। मिचेल स्टॉर्क ने अपने एक ही ओवर में पहले अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्लू आउट किया, उसके बाद करुण नायर को अगली ही गेंद में क्लीन बोल्ड कर दिया। उसके अलगे ओवर में जोश हेज़लवुड ने चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन भेज भारत के 7वें विकेट का पतन किया।
10:07 AM: चेतेश्वर पुजारा के बाद अजिंक्य रहाणे ने भी भारत के लिए दूसरी पारी में बेहतरीन बैटिंग का मुजाहिरा पेश करते हुए बढ़त हासिल करने में मदद की।
A gritty half-century from @ajinkyarahane88, his 11th in Test cricket #INDvAUS pic.twitter.com/h0UGunsX06
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017
Except in the England series last year, Rahane has scored 50+ in the 2nd match of the series in 8 of the 9 Test series. #INDvsAUS
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 7, 2017
9:59 AM: क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर अयाज मेनन का कहना है कि भारत को अपनी लीड 200 से उपर पहुंचसनी होगी यदि आॅस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना है।
India need to double their lead of126 to really turn the heat on Aus. How crucial is first hour's play today for both teams?!
— Cricketwallah (@cricketwallah) March 7, 2017
9:57 AM: अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां पचासा जड़ा, 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, पुजारा 84 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत के पास 142 रनों की बढ़त हो चुकी है।
9:53 AM: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 137 रनों की हो चुकी है।
Rise and shine! Did anyone predict a thunderstorm? #INDvAUS @Paytm Test cricket pic.twitter.com/T9X5MwXPet
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017
9.40AM: ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव ओकीफी की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ कैच की अपील पर डीआरएस लिया। लेकिन कैच पकड़े जाने से पहले जमीन को छू गई गेंद।
9.35AM: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत स्पिनर्स से ही की है। स्टीव ओकीफी और नाथन लॉयन गेंदबाजी मोर्चे पर तैनात।
9.30AM: चौथे दिन का खेल शुरू। अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर। गेंदबाजी की शुरुआत स्टीव ओकीफी ने की।
