भारत ने इंदौर टेस्ट जीतकर तीन टेस्ट की सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया कर दिया। भारत के 475 रन के जवाब में मेहमान टीम 153 रन पर सिमट गई। उसे 321 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की जीत में आर अश्विन ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट लिए जबकि कुल मिलाकर 13 विकेट झटके। इस टेस्ट में जीत के साथ ही भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गया है। इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा(101 नाबाद) और गौतम गंभीर(50) की पारियों के बूते तीन विकेट पर 216 रन बनाकर पारी का एलान कर दिया। दूसरी पारी में भारत ने तेजी से रन बटोरे और चाय से पहले पारी का एलान कर दिया। भारत को पहली पारी में 258 रन की बढ़त मिली थी इसके चलते न्यूजीलैंड को 475 रन का लक्ष्य मिला।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम केवल 6 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। चाय के बाद अश्विन ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन को पगबाधा कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद आए रॉस टेलर ने आक्रामक रूख अपनाया और अश्विन पर पलटवार किया। लेकिन इसी आक्रामकता के चलते वे अपना विकेट गंवा बैठे। अश्विन की एक लैंथ बॉल को मारने के प्रयास में वे बोल्ड हो गए। अश्विन ने ल्यूक रोंकी को भी बोल्ड कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। रवींद्र जडेजा ने जेम्स नीशाम और मार्टिन गुप्टिल को वापस भेजा। इसके बाद अश्विन ने मिचेल सेंटनर और जीतन पटेल को आउट कर मैच में दूसरी बार पांच विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में कोहली (211) और अजिंक्य रहाणे (188) की बड़ी शतकीय पारियों से पांच विकेट पर 557 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
चेतेश्वर पुजारा ने शतक के साथ दिया विराट कोहली को करारा जवाब, बने टॉप रन स्कोरर
[jwplayer lLgGE25U-gkfBj45V]
इंदौर टेस्ट से भारत के लिए बुरी खबर, रवींद्र जडेजा के पैसे काटे, लग सकता है प्रतिबंध
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट, चौथा दिन, लाइव अपडेट्स:
भारत ने 321 रन से जीताा इंदौर टेस्ट।
मैट हैनरी बिना रन बनाए आउट।
अश्विन को छठा विकेट।
न्यूजीलैंड का नौंवा विकेट गिरा
अश्विन ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट लिए।
न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा।
अश्विन ने मैच में 10 विकेट पूरे किए।
मिचेल सेंटनर 14 रन बनाकर आउट।
भारत को सातवीं सफलता, अश्विन का चौथा विकेट।
मार्टिन गुप्टिल 29 रन बनाकर आउट।
भारत को छठी सफलता, जडेजा को दूसरी सफलता।
न्यूजीलैंड का स्कोर 105 रन पर पांच विकेट।
रवींद्र जडेजा ने जेम्स नीशाम को शून्य पर वापस भेजा।
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा
अश्विन ने चौथा विकेट गिरा दिया।
तीसरे विकेट के गिरने पर स्कोर 85 रन हो गया था।
अश्वविन ने न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट चटकाया। रॉस टेलर 32 रन पर आउट हुए।
अश्वविन ने न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन को 27 रन पर चलता किया।
50 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा।
न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 38 रन।
चौथे दिन के खेल का चायकाल।
उमेश यादव ने टॉम लाथम को चलता किया।
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा।
न्यूजीलैंड के सामने रखा 475 रन का लक्ष्य।
चेतेश्वर पुजारा ने शतक के साथ दिया विराट कोहली को करारा जवाब, बने टॉप रन स्कोरर
भारत ने दूसरी पारी 3 विकेट पर 216 रन बनाकर घोषित की।
पुजारा का आठवां टेस्ट शतक।
पुजारा ने 9 चौकों की मदद से 147 गेंद में पूरा किया शतक।
चेतेश्वर पुजारा का शतक पूरा।
भारत के दूसरी पारी में 200 रन पूरे हुए।
भारत की बढ़त 450 के पार हुई।
अजिंक्या रहाणे मैदान में आए।
विराट कोहली 17 रन बनाकर जीतन पटेल के शिकार बने।
भारत को तीसरा झटका लगा।
दूसरी पारी में भारत ने 150 रन पूरे किए।
भारत की बढ़त 400 रन के पार।
भारत की बढ़त 385 रन हुई।
Take a look at the session summary at Lunch on Day 4 of the third Test #INDvNZ. India now has extended the lead to 385 runs pic.twitter.com/25T27NHPx5
— BCCI (@BCCI) October 11, 2016
चौथे दिन के खेल का लंच हुआ।
FIFTY! 11th half century in Tests for @cheteshwar1 #INDvNZ pic.twitter.com/I3cwizzRJO
— BCCI (@BCCI) October 11, 2016
चेतेश्वर पुजारा ने चौके के साथ पूरी की फिफ्टी।
जीतन पटेेल ने लिया विकेट।
फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए गौतम गंभीर।
गंभीर ने छह चौकों की मदद से 54 गेंद में लगाया अर्धशतक।
वापसी वाले टेस्ट में गौतम गंभीर ने जड़ा पचासा।
भारत ने दूसरी पारी में 100 रन पूरे किए।
भारत की बढ़त 350 रन के पार।
भारत की बढ़त 300 के पार।
भारत का स्कोर 35 रन पर एक विकेट।
भारत का पहला विकेट गिरा, मुरली विजय 19 रन बनाकर रन आउट।
भारत ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत कर दी है।
