इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 39वें मैच में सोमवार (21 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रन से हरा दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। शुभमन शतक से चूक गए। साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक जड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ा। वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे। गुजरात 8 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिक में शीर्ष पर पहुंची। कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मैच में 6 अंक हैं। वह 7वें नंबर पर। कोलकाता को अगला मैच 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स से खेलना है। गुजरात टाइटंस के 21 अप्रैल कौ राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है।
KKR vs GT IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here
गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 36 गेंद पर 53 रन बनाए। जोस बटलर 41 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले आउट हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिए।
Indian Premier League, 2025
Kolkata Knight Riders
159/8 (20.0)
Gujarat Titans
198/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 39 )
Gujarat Titans beat Kolkata Knight Riders by 39 runs
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने 50, आंद्रे रसेल ने 21, रिंकू सिंह और सुनील नरेन ने 17-17 और वेंकटेश अय्यर ने 14 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज और रमनदीप सिंह ने 1-1 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी 27 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। रहमानुल्लाह गुरबाज और मोइन अली को मौका मिला। दोनों टीमों की इस सीजन यह पहली भिड़ंत है। दोनों टीमों का अबतक 3 बार आमना-सामना हुआ है। कोलकाता 1 और गुजरात 2 बार जीती है।
IPL की ‘डैडी आर्मी’ में 10 खिलाड़ी 25 साल से कम, ये है लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने 50, आंद्रे रसेल ने 21, रिंकू सिंह और सुनील नरेन ने 17-17 और वेंकटेश अय्यर ने 14 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज और रमनदीप सिंह ने 1-1 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी 27 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
इशांत शर्मा ने रिंकू सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी 27 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को 39 रन से जीत मिली।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 48 रन चाहिए। रिंकू सिंह 17 और अंगकृष रघुवंशी 20 रन बनाकर क्रीज पर।
रमनदीप सिंह को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। नए बल्लेबाज मोइन अली भी आउट। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स क स्कोर 16.3 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 21 गेंद पर 80 रन चाहिए।
आंद्रे रसेल 21 रन बनाकर आउट। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 81 रन चाहिए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 91 रन चाहिए। रिंकू सिंह 5 और आंद्रे रसेल 12 रन बनाकर क्रीज पर।
अजिंक्य रहाणे आउट हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर को विकेट मिला। 36 गेंद पर 50 रन बनाए। रिंकू सिंह 2 और अजिंक्य रहाणे 50 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 12.3 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 108 रन चाहिए।
अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद पर 50 रन बनाए। रिंकू सिंह 1 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन। 45 गेंद पर 109 रन चाहिए।
वेंकटेश अय्यर को साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 46 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स 11.3 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बनाए। जीत के लिए 51 गेंद पर 115 रन चाहिए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 118 रन चाहिए। वेंकटेश अय्यर 12 और अजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर क्रीज पर।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 146 रन चाहिए। वेंकटेश अय्यर 4 और अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर क्रीज पर।
सुनील नरेन को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन। वेंकेटश अय्यर नए बल्लेबाज हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 157 रन चाहिए। सुनील नरेन 17 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 40 रन की साझेदारी। मोहम्मद सिराज के ओवर में 13 रन बने।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 179 रन चाहिए। सुनील नरेन 6 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 18 रन की साझेदारी। मोहम्मद सिराज के ओवर में 7 रन बने।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। गुरबाज ने 1 रन से तीसरी गेंद पर खाता खोला। नरेन ने भी 1 रन से खाता खोला। 5वीं गेंद पर गुरबाज एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू भी बर्बाद किया। कोलकाता का स्कोर 0.5 ओवर में 1 विकेट पर 2 रन। अजिंक्य रहाणे नए बल्लेबाज हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 36 गेंद पर 53 रन बनाए। जोस बटलर 41 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले आउट हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिए।
वैभव अरोड़ा आखिरी ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर फिर चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर शाहरुख खान ने छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर शाहरुख खान ने दौड़कर 2 रन ले लिये। इस तरह गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन का स्कोर बनाया। अब केकेआर को जीत के लिए 199 रन की जरूरत होगी।
हर्षित राणा 19वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया को पॉइंट पर रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। राहुल तेवतिया 2 गेंद में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। राहुल तेवतिया की जगह शाहरुख खान बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। बटलर ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर शाहरुख ने एक रन लिये। गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 180 रन है।
वैभव अरोड़ा 18वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल मिड विकेट पर रिंकू सिंह को अपना कैच थमा बैठे। शुभमन गिल 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 55 गेंद की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाये। उनकी जगह राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आये। वह आखिरी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाये।
वरुण चक्रवर्ती 16वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने लॉन्ग ऑफ पर जोस बटलर का फिर कैच टपका दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने चौके लगाए। 16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट पर 151 रन है। शुभमन गिल के 46 गेंद में 70 रन हैं। जोस बटलर के 15 गेंद में 25 रन हैं।
हर्षित राणा 15वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर वैभव अरोड़ा ने लॉन्ग ऑफ पर उनका कैच टपका दिया। गेंद उनके हाथ से छिटककर बाउंड्री लाइन के पार चली गई। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस कैच की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 10 रन आये। गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 139 रन है। शुभमन गिल के 43 गेंद में 61 रन हैं। जोस बटलर के 12 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आंद्रे रसेल 13वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर कोलकता नाइट राइडर्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने साई सुदर्शन को विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। साई सुदर्शन 36 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन की जगह जोस बटलर बल्लेबाजी करने आये। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। बटलर ने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 126 रन है।
हर्षित राणा 11वां ओवर लेकर आये। उनकी चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर साई सुदर्शन ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर 2 रन लिये। इसके साथ ही साई सुदर्शन का भी अर्धशतक पूरा हो गया। उनका यह पांचवां आईपीएल अर्धशतक है। 11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 104 रन है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों के 50-50 रन हैं।
गुजरात टाइटंस ने 9 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 24 गेंद पर 31 और शुभमन गिल 30 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 11 रन बने।
गुजरात टाइटंस ने 7 ओवर में 61 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 17 गेंद पर 21 और शुभमन गिल 25 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर। मोइन अली के ओवर में 17 रन बने। शुभमन गिल ने 1 छक्का और 2 चौके जड़े।
गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में 38 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 15 गेंद पर 20 और शुभमन गिल 15 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर। हर्षित राणा के पहले ओवर में 12 रन बने।
गुजरात टाइटंस ने 3 ओवर में 24 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 18 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर। वैभव अरोड़ा ने 2 ओवर में 16 रन दिए। मोइन अली ने 1 ओवर में 8 रन दिए।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन 1 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 रन बगैर विकेट के।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय।