इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 42वे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 195 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन श्रेयस अय्यर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 47 रनों की पारी खेली। अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने 27, रविंचंद्रन अश्विन ने 14 और शिमरॉन हेटमायर ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। कोलकाता के लिए वरुण के अलावा पैट कमिंस ने 3 और लॉकी फर्गुसन ने एक विकेट अपने नाम किया।

IPL 2020 Live Score, KKR vs DC Live Cricket Score: मैच के ताजा अपडेट्स

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। उसके लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। सुनील नरेन ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राणा ने 53 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर, नरेन ने 32 गेंद की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 24 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। इयॉन मॉर्गन ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्त्जे, कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए।

[ie_ipl_scorecard match_id=47979]

Live Blog

19:19 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता की बेहतरीन जीत

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 195 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन श्रेयस अय्यर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

18:40 (IST)24 Oct 2020
एक ही ओवर में हेटमायर और अय्यर आउट

दिल्ली के लगातार दो विकेट 14वें ओवर में लगे। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे पहले शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। उसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हेटमायर 5 गेंद पर 10 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। वहीं, अय्यर 38 गेंद पर 47 रन बनाकर कमलेश नागरकोटी को कैच दे बैठे। दिल्ली के मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

18:28 (IST)24 Oct 2020
पंत ने खेली धीमी पारी

ऋषभ पंत धीमी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 33 गेंद पर 27 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। पंत ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके जाने के बाद वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे

18:16 (IST)24 Oct 2020
पंत और अय्यर को तेजी से बनाने होंगे रन

दिल्ली की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 66 गेंद पर 137 रन बनाने हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। अय्यर ने 22 गेंद पर 24 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, पंत ने 27 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। मैच जीतने के लिए दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।

18:02 (IST)24 Oct 2020
पावरप्ले में दिल्ली ने बनाए 36 रन

दिल्ली की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने 17 गेंद पर 17 और ऋषभ पंत ने 15 गेंद पर 9 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को शुरुआती झटकों से तो उभार लिया है, अब दोनों को तेजी से रन बनाने होंगे।

17:44 (IST)24 Oct 2020
शिखर धवन लौटे पवेलियन

पिछले दो मुकाबलों में शतक लगाने वाले शिखर धवन को 6 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। धवन ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। दिल्ली की टीम मुश्किल में फंस चुकी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।

17:32 (IST)24 Oct 2020
अजिंक्य रहाणे शून्य पर आउट

ओपनर अजिंक्य रहाणे पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पैट कमिंस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रहाणे खाता भी नहीं खोल सके। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। उन्होंने चौके से शुरुआत की है। दूसरे छोर पर लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके शिखर धवन हैं।

17:20 (IST)24 Oct 2020
नीतीश राणा और सुनील नरेन की बदौलत कोलकाता ने बनाया विशाल स्कोर

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। उसके लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। सुनील नरेन ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राणा ने 53 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर, नरेन ने 32 गेंद की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 24 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। इयॉन मॉर्गन ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्त्जे, कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए।

16:53 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता के आखिरी 4 ओवर बाकी

कोलकाता की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और नीतीश राणा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। नरेन 31 गेंद पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, राणा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए हैं। वे 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

16:43 (IST)24 Oct 2020
नीतीश राणा का अर्धशतक

कोलकाता की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और नीतीश राणा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। नरेन ने 22 गेंद पर 44 रन बना लिए हैं। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर नीतीश राणा ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 35 गेंद पर 54 रन बना लिए हैं।

16:18 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता को सुनील नरेन और नीतीश राणा से उम्मीदें

कोलकाता की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 20 गेंद पर 17 और सुनील नरेन 8 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। नरेन ने 9वें ओवर में अश्विन की गेंद पर चौके-छक्के लगाए। वे तेज तर्रार पारी खेलने में सक्षम हैं। दिनेश कार्तिक का बल्ला फिर से नहीं चला। वे 3 रन पर कगिसो रबाडा का शिकार बन गए।

16:02 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता ने पावरप्ले में बनाए 36 रन

कोलकाता की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 1 और नीतीश राणा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लगा। एनरिच नोर्त्जे ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वे दो चौकों की मदद से 8 गेंद पर 9 रन बनाकर अक्षर पटेल को कैच थमा बैठे। राहुल त्रिपाठी (13) को नोर्त्जे ने बोल्ड कर दिया। 

15:37 (IST)24 Oct 2020
शुभमन गिल और नीतीश राणा क्रीज पर उतरे

कोलकाता के लिए मैच में ओपनिंग करने शुभमन गिल के साथ नीतीश राणा आए। इससे पहले गिल के साथ सुनील नरेन और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग कर चुके हैं। शुभमन गिल ने पहले ओवर में तुषार देशपांडे को लगातार दो चौके मारे। दोनों बल्लेबाज टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

15:21 (IST)24 Oct 2020
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्त्जे।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयॉन मॉर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्गुसन, कमलेशन नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती। 

15:17 (IST)24 Oct 2020
दोनों टीमों ने किए दो-दो बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए। उसने पृथ्वी शॉ और डेनियल सैम्स को बाहर कर दिया। इन दोनों के स्थान पर अजिंक्य रहाणे और एनरिच नोर्त्जे को शामिल किया। दूसरी ओर, कोलकाता ने भी दो बदलाव किए। उसने कुलदीप यादव और टीम बैंटन को टीम से बाहर कर दिया। कमलेश नागरकोटी और सुनील नरेन की वापसी हुई है।