इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सुनील नरेन को बतौर ओपनर मौका दिया है और उन्होंने इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC)के खिलाफ बुधवार ( 3 मार्च) के मैच में नरेन ने 21 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। उनकी इस पारी के बदौलत कोलकाता ने पावरप्ले में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया।

IPL 2024 DC vs KKR Live Score: Watch Here

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 1 विकेट पर 88 रन बनाए। टीम ने यह स्कोर तब बनाया जब पहली 9 गेंद पर बैट से एक भी रन नहीं आया था। कोलकाता को पावरप्ले में एकमात्र झटका फिलिप साल्ट के तौर पर लगा। वह 12 गेंद 18 रन बनाकर आउट हुए। एनरिक नॉर्खिया ने उनका विकेट लिया। साल्ट को 2 जीवनदान मिला था।

कोलकाता का आईपीएल में पावरप्ले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर

पावरप्ले में 1 विकेट पर 88 रन कोलकाता का आईपीएल में पावरप्ले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में कोलकाता ने बगैर विकेट के 85 रन बनाए थे। यह दिल्ली खिलाफ मैच से पहले पावरप्ले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। कोलकाता का पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बगैर विकेट के 105 रन है। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 2017 में यह स्कोर बना था।

पावरप्ले में कोलकाता और सुनील नरेन का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 3 विकेट पर 43 रन बनाए थे। आरसीबी के खिलाफ बैगर विकेट के 85 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ 1 विकेट पर 88 रन बनाए। सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में अबतक 3 पारी में 45 गेंद पर 101 रन बनाए हैं। सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। सनराइजर्स के खिलाफ रन आउट हुए थे। उनका स्ट्राइक रेट 224.45 का है। 9 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।