इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक बार फिर कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस मुकाबले में छह विकेट से हराने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली।

पहले बल्लेबाजी करेत हुए आरसीबी की ओर से पहले विकेट के लिए  ब्रैंडन मैक्कुलम और क्विंटन डी कॉक के बीच शानदार 67 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी। क्विंटन 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 10वें ओवर में आंद्रे रसेल ने एबी डीविलियर्स (38) और मनन वोहरा (0) को पवेलियन भेजा। विराट कोहली और मंदीप सिंह (19) के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार 65 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से आंद्रे रसेल को 3, जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता हाथ लगी।  (यहां देखें RCB vs KKR मैच का फुल स्कोरकार्ड)

IPL 2018, RCB vs KKR Match 29, Live Cricket Streaming Online: 

Live Blog

IPL 2018 Match 29, RCB vs KKR Live Cricket Score Updates: 

00:03 (IST)30 Apr 2018
कोहली ने पकड़ा शानदार कैच, कार्तिक आउट

केकेआर को दो ओवर में 15 रनों की जरूरत है। मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर दो रन। दूसरी गेंद पर छक्का। तीसरी गेंद से दो रन आए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक कैच आउट हो गए। अंतिम गेंद पर सिंगल। आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रनों की जरूरत। केकेआर- 172/4 (19)

23:51 (IST)29 Apr 2018
रिटायर हर्ट हुए राणा, आंद्रे रसेल भी आउट

मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर चौका। नीतीश राणा शॉट लगाने के बाद नीचे गिर गए। उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ जाने की वजह से खेल रोक दिया गया है। नीतीश राणा रिटायरहर्ट होकर वापस गए। आंद्रे रसेल आते ही कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। केकेआर- 147/3 (17)

23:33 (IST)29 Apr 2018
क्रिस लिन ने जड़ा अर्धशतक

क्रिस लिन ने चहल के ओवर में सिंगल लेकर इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। टिम साउथी की दूसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर नीतीश राणा आउट होते-होते बचे। पांचवीं गेंद पर एक रन। केकेआर- 124/2 (15)

23:24 (IST)29 Apr 2018
उथप्पा 36 रन बनाकर आउट

मुरगन अश्विन की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में 36 रन बनाकर आउट हो गए। टिम साउथी ने बिना किसी गलती के उनका कैच पकड़ लिया। उथप्पा के बाद नीतीश राणा बल्लेबाजी करने आए हैं। केकेआर- 112/2 (13)

23:14 (IST)29 Apr 2018
उथप्पा की शानदार बैटिंग

रॉबिन उथप्पा तेजी के साथ रन बना रहे हैं। युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर उथप्पा ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक रन। इस ओवर से 10 रन आए। केकेआर- 98/1 (11)

23:06 (IST)29 Apr 2018
मुरगन अश्विन ने दिलाई RCB को पहली सफलता

मुरगन अश्विन ने पिछले ओवर में विकेट लेकर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। सिराज की पहली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर चौका। पांचवीं गेंद पर एक रन।  केकेआर- 74/1 (9)

22:56 (IST)29 Apr 2018
बारिश के बाद एक बार फिर खेल शुरू

बारिश के बाद एक बार फिर खेल शुरू। मोहम्मद सिराज अपना ओवर पूरा करेंगे। चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने संभलकर खेला। पांचवीं गेंद पर चौका। इस ओवर से आठ रन आए।  केकेआर- 59/0 (7)

22:32 (IST)29 Apr 2018
बारिश की वजह से रुका मैच

आरसीबी और कोलकाता के बीच खेले गए मुकाबले के बीच बारिश ने खलल डाल दिया है। क्रिस लिन और सुनील नरेन ने केकेआर को तेज शुरुआत देने का काम किया है। बारिश की वजह से अगर खेल छोटा होता है तो केेकेआर को फायदा पहुंच सकता है।  

22:14 (IST)29 Apr 2018
पहले विकेट की तलाश में आरसीबी

उमेश यादव के दूसरे ओवर की शुरुआत क्रिस लिन ने चौके के साथ की। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर गेंदबाज के सर के ऊपर से लिन ने फ्लैट छक्का लगाया। पांचवीं बॉल स्लोअर और सिंगल। इस ओवर से कुल 11 रन बने। टीम को 129 रन की दरकार। केकेआर- 47/0 (5)

22:05 (IST)29 Apr 2018
भाग्य दे रहा नरेन का साथ

टिम साउदी अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर नरेन ने पुल लगाया और चौका। दूसरी बॉल पर लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका। नरेन का किस्मत साथ दे रही है। वो तीन बार कैच होते बचे। तीसरी बॉल डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी गेंद डॉट। पांचवीं बॉल पर नरेन ने डबल लिया। इस ओवर से 11 रन। केकेआर- 29/0 (3)

21:54 (IST)29 Apr 2018
सुनील नरेन-क्रिस लिन ने की पारी की शुरुआत

केकेआर की तरफ से सुनील नरेन और क्रिस लिन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। गेंद टिम साउदी के हाथों में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर सिंगल के साथ लिन ने टीम का खाता खोला। तीसरी बॉल पर नरेन ने सिंगल निकाला। चौथी गेंद पर लिन ने डाउन द ग्राउंड शॉट लगाया, सिंगल। केकेआर- 5/0 (1)

21:33 (IST)29 Apr 2018
आरसीबी ने दिया 176 रन का टारगेट

पारी का आखिरी ओवर मिचेल जॉनसन के हाथों में। पहली बॉल पर कोहली ने डबल लिया। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर ग्रैंडहोम ने शानदार छक्का लगाया। अगली बॉल पर 1 रन। पांचवीं गेंद पर कोहली बीट। लास्ट बॉल पर कोहली ने छक्का जड़ा। इसी के साथ आरसीबी ने केकेआर को 176 रन का टारगेट दिया।

21:23 (IST)29 Apr 2018
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

आंद्रे रसेल के तीसरे ओवर की शुरुआत कोहली ने छक्के के साथ की। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर मंदीप बाउंड्री के करीब शिवम मावी के हाथों कैच। आरसीबी को चौथा झटका लगा। कॉलिन डी ग्रैंडहोम मैदान पर आ चुके हैं। चौथी गेंद पर डबल और अगली बॉल पर दो रन के साथ कोहली ने अर्धशतक पूरा किया। लास्ट बॉल पर छक्का। आरसीबी- 150/4 (18)

21:14 (IST)29 Apr 2018
कोहली ने लगाए दो चौके

शिवम मावी अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोहली ने चौका लगाया। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर कोहली ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर से कुल 9 रन। आरसीबी- 118/3 (16)

21:05 (IST)29 Apr 2018
केकेआर के सामने दबाव में आरसीबी

आरसीबी ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 20, जबकि मंदीप सिंह 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी इस वक्त 7.14 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। आरसीबी को विराट से काफी उम्मीदें हैं। आरसीबी- 100/3 (14)

20:57 (IST)29 Apr 2018
आरसीबी पर दिख रहा दबाव

आंद्रे रसेल अपने दूसरे ओवर में। पहली डिलीवरी वाइड। दूसरी बॉल पर मंदीप सिंह ने सिंगल लिया। अगली दोनों गेंदों पर भी सिंगल। पांचवीं बॉल पर कोहली ने जबरदस्त चौका लगाया। इस ओवर से आरसीबी के खाते में 9 रन। आरसीबी- 88/3 (12)

20:43 (IST)29 Apr 2018
केकेआर को मिली पहली सफलता

कुलदीप यादव अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली ही गेंद पर डी कॉक, शुभमन गिल के हाथों कैच। आरसीबी को पहला झटका लगा। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली आ चुके हैं। इस ओवर से कुल 3 रन बने। आरसीबी- 70/1 (7)

20:31 (IST)29 Apr 2018
आरसीबी के 50 रन पूरे

कुलदीप यादव को आरसीबी ने पांचवें गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी बॉल पर डी कॉक ने डबल लिया। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल पर डी कॉक ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया और आरसीबी के 50 रन पूरे। आरसीबी- 52/0 (7)

20:23 (IST)29 Apr 2018
आरसीबी की संभली हुई बल्लेबाजी

सुनील नरेन अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। चौथी गेंद पर डी कॉक ने मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। आरसीबी बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहा है। आरसीबी- 36/0 (5)

20:14 (IST)29 Apr 2018
क्विंटन डी कॉक ने खोले हाथ

मिचेल जॉनसन को तीसरे गेंदबाज के रूप में केकेआर ने लगा दिया है। पहली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। तीसरी बॉल पर मैक्कुलम ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। लास्ट गेंद पर डी कॉक ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 14 रन। आरसीबी- 23/0 (3)

20:04 (IST)29 Apr 2018
ब्रैंडन मैक्कुलन-क्विंटन डी कॉक ने की पारी की शुरुआत

आरसीबी की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में ब्रैंडन मैक्कुलन और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद पीयूष चावला के हाथों में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर क्विंटन ने सिंगल लिया और टीम का खाता खुला। लास्ट तीन बॉल पर कोई रन नहीं। आरसीबी- 1/0 (1)

19:47 (IST)29 Apr 2018
प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभम गिल, आंद्रे रसेल, शिवम मावी, पियूष चावला, मिशेल जॉनसन और कुलदीप यादव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, कोरी एंडरसन, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मुरुगन अश्विन, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल

19:39 (IST)29 Apr 2018
कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही हैं। मैच बैंगलोर में ही खेला जा रहा है। ऐसे में आरसीबी को घरेलू सपोर्ट मिलेगा। फैंस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक लग रहे हैं।