IPL 2018, CSK vs KXIP: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 56वें मैच में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पंजाब की टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बी बंद हो गए। 153 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही और इनफॉर्म बल्लेबाज रायडू टीम के खाते में महज 1 रन का ही योगदान दे सके। रायडु के बाद प्लेसिस और बिलिंग्स को राजपूत ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद दीपक चहर और सुरेश रैना ने टीम को संभालने का काम किया। रैना ने टीम के लिए सबसे अधिक 61 रन बनाए। इसके अलावा चहर ने भी 20 गेंदों में 39 रन बनाकर अपना दम दिखाया। अंत में कप्तान धोनी ने छक्का लगाकर टीम को एक आसान सी जीत दिला दी।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 19.4 ओवर 153 रन पर सिमट गई। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच की 8वीं गेंद पर ही उसे क्रिस गेल (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद एरोन फिंच (4) और केएल राहुल (7) भी जल्द चलते बने। आलम ये रहा कि टीम को 16 रन पर ही 3 झटके लग गए। इसके बाद मनोज तिवारी और डेविड मिलर के बीच 60 रन की साझेदारी हुई, जिसका टीम सही लाभ नहीं उठा सकी। मनोज तिवारी ने 35, जबकि डेविड मिलर ने 24 रन बनाए। हालांकि करुण नायर ने जरूर 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से लुंगी नगिडी को 4, जबकि ड्वेन ब्रावो-शार्दुल ठाकुर को 2-2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा दीपक चहर और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट झटकने में सफल रहे। (यहां देखें CSK vs KXIP मैच का फुल स्कोरकार्ड)
IPL Live Streaming, IPL 2018 Live Cricket Score, CSK vs KXIP Live:

Highlights
गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं चहर
चेनà¥à¤¨à¤ˆ को 66 गेंदों में 102 रनों की जरूरत
à¤à¤œà¥à¤œà¥€ ने लगाया जोरदार छकà¥à¤•ा
चेनà¥à¤¨à¤ˆ को डबल à¤à¤Ÿà¤•ा
अंकित राजपूत की शानदार गेंदबाजी
चेनà¥à¤¨à¤ˆ को मिला 154 रन का टारगेट
पंजाब को छठा à¤à¤Ÿà¤•ा, पटेल आउट
महज 6.8 के रन रेट से बलà¥à¤²à¥‡à¤¬à¤¾à¤œà¥€ कर रहा पंजाब
पंजाब की हालत खराब
केà¤à¤² राहà¥à¤² à¤à¥€ आउट
à¤à¤°à¥‹à¤¨ फिंच à¤à¥€ आउट, पंजाब मà¥à¤¶à¥à¤•िल में
कà¥à¤°à¤¿à¤¸ गेल आउट
एंड्रयू टाई की पहली गेंद पर छक्का। दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर एक और छक्का। इसी के साथ रैना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर एक और चौका। धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाया।
दीपक चहर के आउट होने के बाद कप्तान धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। मोहित शर्मा की पहली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर दो रन। अगली गेंद पर एक रन। चेन्नई को 13 गेंदों में 27 रनों की जरूरत है। अंतिम गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। चेन्नई-131/5(18)
दीपक चहर ने अश्विन के ओवर में 21 रन जड़ दिए। इसके साथ ही टीम के 100 रन पूरे हुए और पंजाब प्लेऑफ से बाहर हुई। अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर चहर ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन। चेन्नई-114/4(16)
अक्षर पटेल की पहली गेंद पर दो रन। अगली दो गेंदों पर एक रन। चौथी गेंद पर दो रन। पंजाब की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म सी होती हुई। चेन्नई-81/4(14)
आर अश्विन की पहली गेंद पर हरभजन सिंह एल्बीडबल्यू आउट हो गए। हरभजन सिंह के बाद दीपक चहर बल्लेबाजी करने आए हैं। अंतिम गेंद पर दो रन। इस ओवर से छह रन आए। चेन्नई-64/4(11)
एंड्रयू टाई की पहली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर दो रन। सुरेश रैना अपना समय ले रहे हैं। चेन्नई को जीतने के लिए 11 ओवर में 102 रनों की जरूरत है। चेन्नई-52/3(9)
अंकित राजपूत की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद नो बॉल, फ्री हिट पर भज्जी कोई रन बनाने में सफल नहीं रहे। चौथी गेंद पर भज्जी ने एक जोरदार छक्का लगाया। चेन्नई-40/3(7)
प्लेसिस के बाद सैम बिलिंग्स भी अगली गेंद पर बोल्ड हुए। बिलिंग्स के बाद हरभजन सिंह बल्लेबाजी करने आए हैं।
सुरेश रैना ने पिछले ओवर में दो चौके लगाकर रन रेट में सुधार करने की कोशिश की। अंकित राजपूत अगला ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर क्रिस गेल ने शानदार कैच पकड़कर डुप्लेसी को पवेलियन भेजा।
अंकित राजपूत अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर रैना ने सिंगल निकाला। अगली तो गेंदें डॉट। तीसरी गेंद प्लेसिस के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई निकली, चौका। इस ओवर से 9 रन। चेन्नई- 17/1 (3)
चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में अंबाती रायडू और फाफ डू प्लेसिस मैदान पर आ चुके हैं। गेंद अंकित राजपूत के हाथों में। पहली ही गेंद पर अंबाती रायडू ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर डबल। अगली तीन बॉल डॉट। चेन्नई- 3/0 (1)
शार्दुल ठाकुर पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर अंकित राजपूत ने सिंगल लिया। चौथी बॉल पर अंकित राजपूत कैच आउट। पंजाब ने 154 रन का टारगेट दिया।
ड्वेन ब्रावो अपने आखिरी ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर नायर ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर फाइन लेग की दिशा में छक्का। चौथी बॉल पर फिर से छक्का लेकिन अगली बॉल पर नायर कैच आउट। पंजाब- 151/9 (19)
शार्दुल ठाकुर अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर अक्षर ने डबल लिया लेकिन तीसरी बॉल पर बिलिंग्स के हाथों कैच। क्रीज पर अश्विन आ चुके हैं। चौथी बॉल पर नायर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का। लास्ट बॉल पर अश्विन धोनी के हाथों कैच आउट होने से बाल-बाल बचे, चौका। पंजाब- 131/6 (17)
पंजाब ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अक्षर पटेल 4, जबकि करुण नायर 20 रन बनाकर मौजूद हैं। पंजाब की हालत बेहद खस्ता है। टीम सिर्फ 6.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
ब्रावो अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर मिलर क्लीन बोल्ड। पंजाब को पांचवां झटका लग चुका है। क्रीज पर अक्षर पटेल आ चुके हैं। दूसरी बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। चौथी बॉल पर सिंगल। एक ओवर से महज 2 रन। पंजाब- 82/5 (13)
शार्दुल ठाकुर अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर मिलर ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 5 रन बने। पंजाब- 76/3 (11)
शार्दुल ठाकुर को पहला ओवर सौंप दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर तिवारी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 9 रन बने। पंजाब- 61/3 (9)
पंजाब ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मनोज तिवारी 9,जबकि डेविड मिलर 14 रन बनाकर मौजूद हैं। पंजाब की हालत बेहद खस्ता है। टीम सिर्फ 5.83 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
5 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। क्रीज पर डेविड मिलर और मनोज तिवारी मौजूद हैं। चेन्नई की ओर से दीपक चहर ने अपने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 एक विकेट लिया है।
लुंगी एनगिडी की शानदार गेंदबाजी ने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। 11 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर राहुल बोल्ड हो गए। पंजाब ने अपने टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ 4 ओवर में खो दिए हैं।
पहले 3 ओवर में पंजाब ने 15 रन बनाए हैं और दो बड़े विकेट खो दिए हैं। क्रीज पर इन-फॉर्म केएल राहुल और मनोज तिवारी मौजूद हैं। चेन्नई के लिए इस मैच में अब तक सबकुछ सही रहा है। अगर चेन्नई लीग स्टेज में टॉप पर रहना चाहती है तो उसे 17.4 ओवर से पहले लक्ष्य हासिल करना होगा।
दीपक चहर तीसरा ओवर लेकर आए हैं। चौथी गेंद पर उन्होंने एरोन फिंच को बाउंसर पर चौंकाया और स्लिप में खड़े सुरेश रैना ने कोई गलती नहीं की। फिंच सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।
लुंगी एनगिडी की लेग साइड को जा रही गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश में क्रिस गेल बल्ला अड़ा बैठे। चेन्नई के खिलाड़ियों ने अपील की मगर अंपायर के आउट देने से पहले ही गेल मैदान छोड़कर पवेलियन वापस लौटने लगे।
मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो चुका है। ऐसे में पंजाब के पास सुनहरा मौका है। हालांकि उसे ये मैच बेहद ज्यादा अंतर से जीतना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई पहले ही प्लेआफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी है और वह शीर्ष दो में रहने की कोशिश करेगी। हालांकि उसे बीती रात दिल्ली डेयरडेविल्स से 34 रन से हार मिली जिससे उसकी कमजोरियां उजागर हुई। लेकिन एक जीत उसे शीर्ष दो में पहुंचा देगी और वह 22 मई को मुंबई में होने वाले पहले क्वॉलीफायर में स्थान सुनिश्चित कर लेगी।