IPL 2022 MI vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) को चेन्नई सपरकिंग्स (CSK) ने 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई की टीम लगातार सातवां मैच हारी है और इस तरह वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। चेन्नई की टीम की सीजन में दूसरी जीत है।

चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी। आखिरी चार गेंदों पर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन जड़े। जयदेव उनादकट गेंदबाज थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली गेंद पर डेनियल सैम्स ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट करके पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर में डेनियल सैम्स ने मिशेल सेंटनर को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में दो विकेट गिरे और 46 रन बने। टीम को तीसरा झटका 9वें ओवर में रॉबिन उथप्पा के तौर पर लगा। जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। 10 ओवर में 3 विकेट गंवाए और 68 रन बनाए। चौथा विकेट 13 वें ओवर में गिरा। डेनियल सैम्स ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। 15 वें ओवर में अंबाति रायुडू को आउट करके सैम्स ने पांचवां झटका दिया। 16 वें ओवर में रवींद्र जडेजा आउट हुए। 20वें ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस आउट हुए।

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। मुकेश चौधरी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर इशान किशन बोल्ड हो गए। उन्होंने तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा दिया। पावरप्ले में 3 विकेट गिरे और 42 रन बने। मुंबई को चौथा झटका 8वें ओवर में लगा। सूर्यकुमार यादव को मिशेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में ऋतिक शौकिन को आउट करके ड्वेन ब्रावो ने टीम को पांचवां झटका दिया।

IPL 2022 MI vs CSK : मुंबई-चेन्नई मैच का गेंद दर गेंद स्कोर देखने के लिए क्लिक करें

15वें ओवर में मुंबई के 100 रन पूरे हुए। 17वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को महेश दीक्षाना ने आउट किया। 18वें ओवर में ब्रावो ने डेनियल सैम्स को आउट किया। तिलक वर्मा 51 और जयदेव उनादकट 19 रन बनाकर नाबाद रहे। प्लेइंग 11 में चेन्नई ने दो और मुंबई ने तीन बदलाव किए। चेन्नई में क्रिस जॉर्डन और मोइन अली की जगह ड्वेन प्रिटोरियस और मिचेल सैंटनर को मौका मिला। मुंबई में रिले मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन और डेनियल सैम्स को मौका मिला।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Mumbai Indians 
155/7 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
156/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 33 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 3 wickets

Live Updates

IPL 2022, MI vs CSK:मुंबई की टीम लगातार सातवीं मैच हारी। चेन्नई ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

20:05 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 46 रन

7 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 46 रन। तिलक वर्मा 9 और सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर क्रीज पर। रवींद्र जडेजा के ओवर में 4 रन बने।

19:57 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन

5 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन। तिलक वर्मा 6 और सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर क्रीज पर।

19:48 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को लगा तीसरा झटका। डेवाल्ड ब्रेविस को मुकेश चौधरी ने आउट किया। 3 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 23 रन। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर क्रीज पर।

19:37 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: इशान किशन भी पवेलियन लौटे

मुंबई की टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट खो दिए हैं। मुकेश चौधरी ने इशान किशन को पवेलियन भेज दिया है। मुंबई का स्कोर 0.5 ओवर में 2-2।

19:32 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई की खराब शुरुआत

मुंबई की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। मुकेश चौधरी ने उनका विकेट लिया।

19:32 (IST) 21 Apr 2022
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं। रोहित स्ट्राइक पर हैं। मुकेश चौधरी चेन्नई की ओर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

19:13 (IST) 21 Apr 2022
IPL 2022 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह

19:09 (IST) 21 Apr 2022
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश दीक्षाना, मुकेश चौधरी

19:03 (IST) 21 Apr 2022
चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में दो बदलाव हुए हैं। मोइन अली और क्रिस जॉर्डन की जगह ड्वेन प्रिटोरियस और मिशेल सेंटनर को मौका मिला है। मुंबई ने तीन बदलाव किए हैं।

18:50 (IST) 21 Apr 2022
रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने छह पारियों में सिर्फ 114 रन बनाए हैं। अगर मुंबई को लक्ष्य का पीछा करना है या बड़ा स्कोर खड़ा करना है, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।

18:38 (IST) 21 Apr 2022
मुंबई के सामने चेन्नई की चुनौती

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीता है और गुरुवार को हारने से वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई से सिर्फ एक पायदान ऊपर है। उसके लिए भी मैच जीतना महत्वपूर्ण है।

IPL 2022, MI vs CSK:मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई थी। एलएसजी ने मैच में पहले बल्लेबाजी की 199-4 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान केएल राहुल ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। मनीष पांडे ने भी 38 रन की शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 रन और कीरोन पोलार्ड ने 25 रन बनाए। अंत में टीम181-9 तक पहुंच पाई और 18 रन से मैच हार गई।

चेन्नई सुपरकिंग्स अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस से हार गई थी। सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169-5 स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंबाती रायुडू ने 46 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने भी 22 रन जोड़े। गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल और विजय शंकर 0 पर आउट हो गए। बाद में डेविड मिलर टीम के लिए नाबाद 94 रन बनाए। राशिद खान ने भी 40 रन की तेज पारी खेली। एलएसजी ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया।