IPL 2022 MI vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) को चेन्नई सपरकिंग्स (CSK) ने 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई की टीम लगातार सातवां मैच हारी है और इस तरह वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। चेन्नई की टीम की सीजन में दूसरी जीत है।
चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी। आखिरी चार गेंदों पर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन जड़े। जयदेव उनादकट गेंदबाज थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली गेंद पर डेनियल सैम्स ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट करके पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर में डेनियल सैम्स ने मिशेल सेंटनर को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में दो विकेट गिरे और 46 रन बने। टीम को तीसरा झटका 9वें ओवर में रॉबिन उथप्पा के तौर पर लगा। जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। 10 ओवर में 3 विकेट गंवाए और 68 रन बनाए। चौथा विकेट 13 वें ओवर में गिरा। डेनियल सैम्स ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। 15 वें ओवर में अंबाति रायुडू को आउट करके सैम्स ने पांचवां झटका दिया। 16 वें ओवर में रवींद्र जडेजा आउट हुए। 20वें ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस आउट हुए।
मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। मुकेश चौधरी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर इशान किशन बोल्ड हो गए। उन्होंने तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा दिया। पावरप्ले में 3 विकेट गिरे और 42 रन बने। मुंबई को चौथा झटका 8वें ओवर में लगा। सूर्यकुमार यादव को मिशेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में ऋतिक शौकिन को आउट करके ड्वेन ब्रावो ने टीम को पांचवां झटका दिया।
IPL 2022 MI vs CSK : मुंबई-चेन्नई मैच का गेंद दर गेंद स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
15वें ओवर में मुंबई के 100 रन पूरे हुए। 17वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को महेश दीक्षाना ने आउट किया। 18वें ओवर में ब्रावो ने डेनियल सैम्स को आउट किया। तिलक वर्मा 51 और जयदेव उनादकट 19 रन बनाकर नाबाद रहे। प्लेइंग 11 में चेन्नई ने दो और मुंबई ने तीन बदलाव किए। चेन्नई में क्रिस जॉर्डन और मोइन अली की जगह ड्वेन प्रिटोरियस और मिचेल सैंटनर को मौका मिला। मुंबई में रिले मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन और डेनियल सैम्स को मौका मिला।
Indian Premier League, 2022
Mumbai Indians
155/7 (20.0)
Chennai Super Kings
156/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 33 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 3 wickets
IPL 2022, MI vs CSK:मुंबई की टीम लगातार सातवीं मैच हारी। चेन्नई ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।
आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत। धोनी ने चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिलाई। मुंबई को 3 विकेट से हार मिली । मुंबई की लगातार सातवीं हार। चेन्नई को मिली दूसरी जीत
3 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत। उनादकट ने बाउंसर गेंद फेंकी। धोनी ने चौका जड़ा। 2 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत। अगली गेंद पर दो रन आए। आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत।
प्रिटोरियस के आउट होने के बाद ड्वेन ब्रावो क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर धोनी को स्ट्राइक दिया। चार गेंदो पर 16 रनों की जरूरत। तीसरे गेंद पर धौनी ने छक्का जड़ा। 3 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत।
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी। जयदेव उनादकट ने पहली गेंद प्रिटोरियस के पैर पर मारा। एलबीडब्ल्यू की अपील मैदानी अंपायर ने खारिज किया। मुंबई ने रिव्यू लिया और आउट दिया गया।
चेन्नई का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 17 रनों की जरूरत। धोनी 12 और प्रिटोरियस 22 रन बनाकर क्रीज पर। बुमराह के ओवर में 11 रन बने।
चेन्नई का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 28 रनों की जरूरत। धोनी 11 और प्रिटोरियस 12 रन बनाकर क्रीज पर। उनादकट के ओवर में 14 रन बने।
चेन्नई का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 3 ओवर में 42 रनों की जरूरत। धोनी 5 और प्रिटोरियस 4 रन बनाकर क्रीज पर।
रवींद्र जडेजा आउट हुए। चेन्नई को लगा छठा झटका। उन्होंने 3 रन बनाए। चेन्नई का स्कोर 15,4 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 26 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत।
चेन्नई को लगा 5वां झटका। अंबाति रायुडू 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेनियल सैम्स ने उन्हें पवेलियन भेजा। जीत के लिए 31 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत।
चेन्नई को लगा चौथा झटका। शिवम दुबे 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंबाति रायुडू 30 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 43 गेंदों पर 68 रनों की जरूरत।
11 ओवर का खेल समाप्त। चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन। अंबाति रायुडू 22 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 9 ओवर में 79 रनों की जरूरत।
चेन्नई को लगा तीसरा झटका। रॉबिन उथप्पा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेन्नई का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन। अंबाति रायुडू 21 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 11 ओवर में 90 रनों की जरूरत।
8 ओवर का खेल समाप्त। चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन। रॉबिन उथप्पा 28 और अंबाति रायुडू 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 12 ओवर में 99 रनों की जरूरत
पावरप्ले समाप्त। चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन। रॉबिन उथप्पा 19 और अंबाति रायुडू 13 रन बनाकर क्रीज पर। जीत से लिए 14 ओवर में 110 रनों की जरूरत।
4 ओवर का खेल समाप्त। चेन्नई ने 2 विकेट पर रन बनाए। अंबाति रायुडू 12 और रॉबिन उथप्पा 3 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 16 ओवर में 127 रनों की दरकार।
चेन्नई को लगा दूसरा झटका। डेनियल सैम्स ने मिशेल सेंटनर को पवेलियन भेजा। चेन्नई का स्कोर 2.3 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन।
चेन्नई का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन। मिशेल सेंटनर 11 और रॉबिन उथप्पा 2 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 6 रन बने। जीत के लिए 18 ओवर में 141 रनों की जरूरत।
चेन्नई का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। मिशेल सैंटेनर 8 और रॉबिन उथप्पा 0 रन बनाकर क्रीज पर। सेंटनर ने दो चौके जड़े।
चेन्नई की शुरुआत काफी खराब रही। पहली ही गेंद पर डेनियल सैम्स ने रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल सेंटनर आए हैं। रॉबिन उथप्पा क्रीज पर मौजूद
मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। आखिरी ओवर में 16 रन बने। चेन्नई को जीत के लिए 20 ओवर में 156 रनों की दरकार। तिलक वर्मा 51 और जयदेव उनादकट 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक और मुंबई को संकट से उबारा। मुंबई का स्कोर 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन।
18 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन। तिलक वर्मा 41 और जयदेव उनादकट 1 रन बनाकर क्रीज पर।। ड्वेन ब्रावो के ओवर में 7 रन बने और 1 विकेट गिरा।
डेनियल सैम्स को ड्वेन ब्रावो ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। टीम का स्कोर 17.2 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन।
कीरोन पोलार्ड को महेश दीक्षाना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन।
मुंबई के 100 रन पूरे। अबतक 5 विकेट गिरे और 15 ओवर का खेल समाप्त। तिलक वर्मा 25 और कीरोन पोलार्ड 12 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई को लगा 5वां झटका। ऋतिक शौकिन 25 रन बनाकर आउट। ड्वेन ब्रावो ने उन्हें पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 13.3 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन।
13 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 84 रन। क्रीज पर ऋतिक शौकिन 25 और तिलक वर्मा 22 रन बनाकर मौजूद। रवींद्र जडेजा के ओवर में 10 रन बने।
11 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 69 रन। क्रीज पर ऋतिक शौकिन 10 और तिलक वर्मा 22 रन बनाकर मौजूद। रवींद्र जडेजा के ओवर में 13 रन बने।
9 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 52 रन। क्रीज प ऋतिक शौकिन 2 और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर मौजूद। रवींद्र जडेजा के ओवर में 3 रन बने।
मिशेल सैंटेनर ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 4 विकेट पर 47 रन।
IPL 2022, MI vs CSK:मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई थी। एलएसजी ने मैच में पहले बल्लेबाजी की 199-4 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान केएल राहुल ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। मनीष पांडे ने भी 38 रन की शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 रन और कीरोन पोलार्ड ने 25 रन बनाए। अंत में टीम181-9 तक पहुंच पाई और 18 रन से मैच हार गई।
चेन्नई सुपरकिंग्स अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस से हार गई थी। सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169-5 स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंबाती रायुडू ने 46 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने भी 22 रन जोड़े। गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल और विजय शंकर 0 पर आउट हो गए। बाद में डेविड मिलर टीम के लिए नाबाद 94 रन बनाए। राशिद खान ने भी 40 रन की तेज पारी खेली। एलएसजी ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया।