MI vs LSG IPL 2022 Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 37वें मैच रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रनों से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई की टीम 169 रनों के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना पाई। मुंबई की यह लगातार आठवीं हार है। टीम अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पावरप्ले में 43 रन बने और एक भी विकेट नहीं गिरा। रवि बिश्नोई ने इशान किशन को आठवें ओवर में पवेलिन भेजकर पहला झटका दिया। 9वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को मोहसिन खान ने पवेलियन भेजा। 10वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। 12 वें ओवर में आयुष बडोनी ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। 18वें ओवर में तिलक वर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। 20 वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा। जयदेव उनादकट रन आउट हुए। डेनियल सैम्स कैच आउट हुए।

लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने शतक जड़ा। उन्होंने नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था। चौथे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। क्विंटन डीकॉक को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। 10 ओवर में 72 रन बने और एक विकेट गिरा। 12वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने मनीष पांडे के पवेलियन भेजा।

IPL 2022 MI vs LSG: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड पढ़ने के लिए क्लिक करें

13वें ओवर में लखनऊ का 100 रन पूरा हुआ और मार्क्स स्टोइनिस को डेनियल सैम्स ने पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन भेजा। 16वें ओवर में दीपक हुड्डा को रिले मैरेडिथ ने पवेलियन भेजा। 20 वें ओवर में आयुष बडोनी को रिले मैरेडिथ ने पवेलियन भेजा। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं लखनऊ की टीम में एक बदलाव हुआ। आवेश खान की जगह मोहसिन खान को मौका मिला।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Lucknow Super Giants 
168/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
132/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 37 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 36 runs

Live Updates

IPL 2022, MI vs LSG : मुंबई की टीम लगातार आठ में से आठ मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

19:03 (IST) 24 Apr 2022
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

18:42 (IST) 24 Apr 2022
जूझते इशान किशन

इशान किशन ने आईपीएल 2022 के अपने पहले दो मैचों में 148.35 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए। तब से उन्होंने अगले पांच मैचों में 76.71 के औसत से केवल 56 रन बनाए हैं।

18:39 (IST) 24 Apr 2022
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का शानदार रिकॉर्ड

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेल 5 मई, 2019 के बाद से वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का पहला मैच होगा। इस स्थान पर उनका जीत प्रतिशत 62.7 है।

IPL 2022, MI vs LSG: आईपीएल 2022 के अपने पिछले मैच में लखनऊ को आरसीबी से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181-6 का स्कोर खड़ा किया। फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन की शानदार पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने 26 रन बनाए। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए केएल राहुल ने 30 जबकि कुणाल पांड्या ने 42 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 24 रन बनाए। हालांकि, जोश हेजलवुड के 4 विकेट लिए और लखनऊ की टीम 163-8 तक पहुंच सकी। मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी। शीर्ष तीन विकेट जल्दी गंवाते हुए मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 155-7 रन बनाए। टीम के लिए तिलक वर्मा (51*) ने अहम अर्धशतक जड़ा। बाद में सीएसके के लिए रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायुडू (40) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। एमएस धोनी ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। सीएसके ने 3 विकेट से मैच जीत लिया।