MI vs LSG IPL 2022 Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 37वें मैच रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रनों से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई की टीम 169 रनों के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना पाई। मुंबई की यह लगातार आठवीं हार है। टीम अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पावरप्ले में 43 रन बने और एक भी विकेट नहीं गिरा। रवि बिश्नोई ने इशान किशन को आठवें ओवर में पवेलिन भेजकर पहला झटका दिया। 9वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को मोहसिन खान ने पवेलियन भेजा। 10वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। 12 वें ओवर में आयुष बडोनी ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। 18वें ओवर में तिलक वर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। 20 वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा। जयदेव उनादकट रन आउट हुए। डेनियल सैम्स कैच आउट हुए।
लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने शतक जड़ा। उन्होंने नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था। चौथे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। क्विंटन डीकॉक को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। 10 ओवर में 72 रन बने और एक विकेट गिरा। 12वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने मनीष पांडे के पवेलियन भेजा।
IPL 2022 MI vs LSG: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड पढ़ने के लिए क्लिक करें
13वें ओवर में लखनऊ का 100 रन पूरा हुआ और मार्क्स स्टोइनिस को डेनियल सैम्स ने पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में पोलार्ड ने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन भेजा। 16वें ओवर में दीपक हुड्डा को रिले मैरेडिथ ने पवेलियन भेजा। 20 वें ओवर में आयुष बडोनी को रिले मैरेडिथ ने पवेलियन भेजा। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं लखनऊ की टीम में एक बदलाव हुआ। आवेश खान की जगह मोहसिन खान को मौका मिला।
Indian Premier League, 2022
Lucknow Super Giants
168/6 (20.0)
Mumbai Indians
132/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 37 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 36 runs
IPL 2022, MI vs LSG : मुंबई की टीम लगातार आठ में से आठ मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।
मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 39 रनों की जरूरत थी। क्रुणाल पांड्या ने ओवर में दो विकेट चटकाए और एक विकेट रन आउट से गिरा। कीरोन पोलार्ड और डेनियल सैम्स कैच आउट हुए। वहीं जयदेव उनादकट रन आउट हुए। लखनऊ ने 36 रनों से मैच अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम की यह लगातार आठवीं हार है।
तिलक वर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 44 रनों की जरूरत।
17 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 119 रन। तिलक वर्मा 35 रन और कीरोन पोलार्ड 16 रन बनाकर क्रीज पर। 3 ओवर में 50 रनों की जरूरत।
16 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन। तिलक वर्मा 33 रन और कीरोन पोलार्ड 9 रन बनाकर क्रीज पर। 4 ओवर में 59 रनों की जरूरत।
14 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर रन। जीत के लिए 6 ओवर में 76 रनों की जरूरत। कीरोन पोलार्ड 6 और तिलक वर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर।
संकट में मुंबई की टीम। 4 विकेट गिरे। 11.2 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट पर 67 रन। आयुष बडोनी ने सूर्यकुमार यादव को 7 रन पर पवेलियन भेजा। 52 गेंदों पर 102 रनों की जरूरत।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन।
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका। डेवाल्ड ब्रेविस पवेलियन लौटे। उन्होंने 3 रन बनाए। 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन। जीत के लिए 69 गेंदों पर 115 रनों की जरूरत।
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका। इशान किशन पवेलियन लौटे। उन्होंने 8 रन बनाए। 7.1 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन। जीत के लिए 77 गेंदों पर 120 रनों की जरूरत। रवि बिश्नोई ने उन्हें आउट किया।
पावरप्ले समाप्त। 6 ओवर में बगैर किसी विकेट के 43 रन। रोहित शर्मा 31 और इशान किशन 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 14 ओवर में 126 रनों की जरूरत।
3 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर बगैर किसी विकेट के 18 रन। रोहित शर्मा 9 और इशान किशन 3 रन बनाकर क्रीज पर। जेसन होल्डर ने 6 रन दिए। जीत के लिए 17 ओवर में 151 रनों की जरूरत।
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर। मोहसिन खान के ओवर में 11 रन बने।
केएल राहुल ने शतक जड़ा। केएल राहुल ने शतक जड़ा। उन्होंने 103 रन बनाए। 20वें ओवर में रिले मैरेडिथ ने 13 रन दिए और आयुष बडोनी को आउट किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई को 169 रनों का टारगेट दिया। जेसन होल्डर 0 पर नाबाद रहे।
18 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 151 रन। केएल राहुल 94 और आयुष बडोनी 6 रन बनाकर क्रीज पर। जयदेव उनादकट के ओवर में 15 रन बने।
17 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 136 रन। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 10 रन बने। केएल राहुल 81 और आयुष बडोनी 4 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ को पांचवां झटका। रिले मैरेडिथ ने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा। वह 10 रन पर आउट हुए। टीम का स्कोर 15.3 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन।
लखनऊ को चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या डक पर आउट। नए बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का साथ देने दीपक हुड्डा आए हैं।
लखनऊ को तीसरा झटका। डेनियल सैम्स ने मार्क्स स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। वह डक पर आउट हुए। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन।
लखनऊ को दूसरा झटका। कीरोन पोलार्ड ने मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंदों पर 22 रन बनए। नए बल्लेबाज के तौर पर मार्क्स स्टोइनिस आए हैं।
केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। लखनऊ का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 10 रन बने। केएल राहुल 50 और मनीष पांडे 21 रन बनाकर क्रीज पर।
10 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर 1 विकेट पर 72 रन। केएल राहुल 43 और मनीष पांडे 18 रन बनाकर क्रीज पर। रिले मैरेडिथ के ओवर में 17 रन बने।
8 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर 1 विकेट पर 45 रन। केएल राहुल 27 और मनीष पांडे 8 रन बनाकर क्रीज पर।
पावरप्ले समाप्त। लखनऊ का स्कोर 1 विकेट पर 32 रन। मनीष पांडे 3 और केएल राहुल 19 रन बनाकर क्रीज पर। जयदेव उनादकट ने केवल 3 रन दिए।
लखनऊ को लगा पहला झटका। क्विंटन डीकॉक को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। टीम का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन। केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर।
3 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर बगैर किसी विकेट के 20 रन। केएल राहुल 16 और क्विंटन डीकॉक 4 रन बनाकर क्रीज पर। सैम्स ने 14 रन दिए।
पहले ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर बगैर किसी विकेट के 2 रन। केएल राहुल 1 और क्विंटन डीकॉक 1 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू। क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल क्रीज पर हैं। डी कॉक स्ट्राइक पर । डेनियल सैम्स ने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, कुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं लखनऊ की टीम में एक बदलाव हुआ। आवेश खान की जगह मोहसिन खान को मौका मिला।
IPL 2022, MI vs LSG: आईपीएल 2022 के अपने पिछले मैच में लखनऊ को आरसीबी से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181-6 का स्कोर खड़ा किया। फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन की शानदार पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने 26 रन बनाए। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए केएल राहुल ने 30 जबकि कुणाल पांड्या ने 42 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 24 रन बनाए। हालांकि, जोश हेजलवुड के 4 विकेट लिए और लखनऊ की टीम 163-8 तक पहुंच सकी। मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी। शीर्ष तीन विकेट जल्दी गंवाते हुए मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 155-7 रन बनाए। टीम के लिए तिलक वर्मा (51*) ने अहम अर्धशतक जड़ा। बाद में सीएसके के लिए रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायुडू (40) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। एमएस धोनी ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। सीएसके ने 3 विकेट से मैच जीत लिया।
