IPL 2018 पिछले तीन मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 19 मई को होने वाले मैच में जोस बटलर और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति से कमजोर पड़ी राजस्थान रायल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच राजस्थान और आरसीबी दोनों के लिये महत्वपूर्ण है। आरसीबी और रॉयल्स के अभी समान 12-12 अंक हैं और वे अंकतालिका में क्रमश : पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
अब जबकि पांच टीमों के बीच प्लेआॅफ के दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है तब ये दोनों टीमें जीत दर्ज करने के अलावा अपने रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेंगी। आरसीबी का रन रेट अच्छा है लेकिन रॉयल्स बड़ी जीत दर्ज करने पर ही अन्य प्रतिद्वंद्वियों के रन रेट के बराबर पहुंच पाएगा।
IPL 2018, IPL Live Cricket Score, IPL Live Streaming, RR vs RCB Live Score:
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
रायल्स की अब तक लगभग सभी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बटलर और इंग्लैंड के उनके साथी आलराउंडर स्टोक्स स्वदेश लौट गये हैं। टीम के मेंटर शेन वार्न भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिये डग आउट में नहीं रहेंगे जिसका विराट कोहली और उनकी टीम पूरा फायदा उठाना चाहेगी।
IPL 2018, IPL , RR vs RCB highlights:
-आरसीबी ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल 0, जबकि मोहम्मद सिराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 35 रन की दरकार।
-बेन लॉफलिन अपने दूसरे ओवर में। पहली गेंद पर सरफराज खान, क्लासेन के हाथों कैच। अगली बॉल पर उमेश यादव बोल्ड। क्रीज पर मोहम्मद सिराज आ चुके हैं। तीसरी गेंद डॉट। पांचवीं गेंद पर सिराज ने ऑन साइड की दिशा में चौका लगाया आरसीबी- 113/8 (16)
-आरसीबी ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। टिम साउदी 3, जबकि सरफराज खान 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी इस वक्त 7.29 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। टीम को जीत के लिए 63 रन की दरकार।
-गोपाल अपने दूसरे ओवर में। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर पार्थिव पटेल आउट। क्रीज पर मोईन अली आ चुके हैं। अगली दो गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल पर अली गोपाल के हाथों कैच। आरसीबी- 84/3 (9)
-आरसीबी ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। डीविलियर्स 21, जबकि पार्थिव पटेल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी इस वक्त 9.17 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-जोफ्रा आर्चर राजस्थान की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर पार्थिव पटेल ने छक्का लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी और पांचवीं बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। आरसीबी- 16/0 (2)
-राजस्थान ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इस वक्त 7.84 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-युजवेंद्र चहल आखिरी ओवर में। पहली पांच गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल डॉट। इस ओवर से कुल 5 रन राजस्थान के खाते में आए। राजस्थान- 129/3 (17)
-उमेश यादव अपने आखिरी ओवर में। पहली ही गेंद पर रहाणे पगबाधा आउट। इसी के साथ राजस्थान को दूसरा झटका लग चुका है। अगली गेंद पर सैमसन गोल्ड डक का शिकार। इस सीजन उमेश यादव पांचवीं बार हैट्रिक चांस पर लेकिन इस बार भी चूके। मैदान पर क्लासेन आ चुके हैं। राजस्थान- 104/3 (14)
-कॉलिन डी ग्रैंडहोम को उमका दूसरा ओवर सौंप दिया गया है। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अगली गेंद पर त्रिपाठी ने डबल के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। लास्ट गेंद पर चौके के साथ ओवर की समाप्ति। राजस्थान- 92/1 (12)
-कॉलिन डी ग्रैंडहोम को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली डिलीवरी वाइड। इसके बाद की गेंद पर डबल। अगली बॉल फिर से वाइड। इस ओवर में कुल 3 वाइड। राजस्थान- 74/1 (10)
-राजस्थान ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 26, जबकि अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इस वक्त 7.5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-उमेश यादव अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने स्क्वायर ऑफ द विकेट चौका जड़ा। तीसरी बॉल डॉट। लास्ट बॉल पर फिर से चौका। राजस्थान- 25/1 (4)
–उमेश यादव बैंगलोर की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली बॉल पर जोफ्रा आर्चर आउट। इसी के साथ बैंगलोर को पहली सफलता मिली। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे आ चुके हैं। राजस्थान- 2/1 (2)

