मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। आईपीएल 2022 में मुंबई की यह लगातार पांचवीं हार है, जबकि पंजाब यह तीसरी तीसरी जीत है। मयंक अग्रवाल ने 52 और शिखर धवन ने 70 रनों की पारी खेली। इसकी मदद से पंजाब ने 198/5 का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में मुंबई की टीम डेवाल्ड ब्रेविस 49, सूर्यकुमार यादव 43 और तिलक वर्मा 36 की पारियों के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। मुंबई की लगातार 5वीं हार पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम ने जाफर ने तंज कसा। उन्होंने कोक स्टूडियो में गायक आतिफ असलम को किस्मत में मेरी चैन से जीना लिख दे गाते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर की।
जाफर ने टिम डेविड को न खिलाने पर सवाल किया। उन्होंने कहा, ” जब आपने किसी को 8.25 करोड़ में खरीदा है, तो निश्चित रूप से वह एक-दो से अधिक मैच खेल सकता है। मुंबई को टिम डेविड पर विश्वास नहीं दिखाने पर आश्चर्य हुआ।”
मैच से पहले उन्होंने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक मीम ट्वीट करके कहा था ” पिछली रात चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस फेंचाइजी से पूछ रहे हैं ” तुम्हारे हाथ से कब चलेगा रे गोली? कब खून खौलेगा रे तेरा?” टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने ट्वीट करके कहा, ” 5 ‘ट्रॉफी, 5 कोच, 5 मैच, 0 प्वाइंट्स। अब अपने बचे हुए मैचों में मुंबई को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”
इरफान पठान ने ट्वीट करके कहा, ” स्कोर कार्ड पर शिखर और मयंक का स्कोर बड़ा था, लेकिन जितेश शर्मा के 30 रनों की पारी पंजाब के लिए सोने की तरह थी।” मुंबई की लगातार पांचवीं हार पर सोशल मीडिया पर लोग काफी मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके कहा कि सिर्फ तेंदुलकर ही ये हालत में मुंबई को बचा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा रोहित ने ब्रेविस से कहा- भाई इज्जत बचा ले वैसे एक बात बता मार कैसे रहा है बे तू।
199 रनों का पीछा करते हुए, मुंबई की शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। कैगिसो रबाडा ने कप्तान रोहित शर्मा चौथे ओवर में 28 रन पर आउट हुए। अगले ही ओवर में वैभव अरोड़ा ने इशान किशन को 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने खाता खोलने के लिए नौ गेंदें लीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 9वें ओवर में राहुल चाहर को चार छक्का और एक चौका जड़ दिया। 11 वें ओवर में ब्रेविस वापस लौट गए और इसके बाद तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड भी पवेलियन लौट गए।
