इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 23वें मुकाबले में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स पर बड़ी जीत हासिल की। उसने राजस्थान को 46 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज कर ली। दूसरी ओर, राजस्थान की ये चौथी हार है। पांचवीं जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने उसे 185 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। उसके लिए राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 29 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद पर 34 रनों की धीमी पारी खेली। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 39 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 8 गेंद पर तेजी से 17 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
Highlights
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स पर बड़ी जीत हासिल की। उसने राजस्थान को 46 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज कर ली। दूसरी ओर, राजस्थान की ये चौथी हार है। पांचवीं जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने उसे 185 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई।
राजस्थान की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया और श्रेयस गोपाल क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी 4 ओवर में 76 रनों की जरुरत है। तेवतिया को तेजी से रन बनाने होंगे। राजस्थान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धीमी बल्लेबाजी की। वे 36 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें बोल्ड किया। उनके बाद एंड्रयू टाय का भी बल्ला नहीं चला। वे 6 गेंद पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल की गेंद पर कगिसो रबाडा ने उनका कैच लिया।
राजस्थान के इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला आज नहीं चला। वे 11वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस का शिकार बन गए। सैमसन ने 9 गेंद पर 5 रन बनाए। स्टोइनिस की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। इसके अगले ही ओवर में महिपाल लोमरोर भी आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। लोमरोर ने एक रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के 2 विकेट 8.1 ओवर में गिर चुके हैं। बटलर के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी आउट हो गए। स्मिथ 17 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। यशस्वी जायसवाल 24 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन पर प्रेशर है। जायसवाल को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वे 8 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अश्विन की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन बना लिए। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिके हुए हैं। जायसवाल धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे स्मिथ पर दवाब बन रहा है। दोनों को तेजी से रन बनाने होंगे।
राजस्थान को पहला झटका दिल्ली के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में राजस्थान के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बटलर ने 8 गेंद पर 13 रन बनाए। अश्विन की गेंद पर शिखर धवन ने उनका शानदार कैच लिया। बटलर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं। यशस्वी जायसवाल टिके हुए हैं।
दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 39 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 8 गेंद पर तेजी से 17 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली के शिमरॉन हेटमायर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 23 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 45 रन बना लिए थे। इसके बाद कार्तिक त्यागी की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच बाउंड्री पर लिया। दिल्ली ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और हर्षल पटेल क्रीज पर हैं।
दिल्ली को सबसे बड़ा झटका राहुल तेवतिया ने 14वें ओवर में दिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। स्मिथ ने कैच लिया। स्टोइनिस ने 30 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उनके जाने के बाद हर्षल पटेल क्रीज पर आए हैं। शिमरॉन हेटमायर एक छोर पर जमे हैं।
दिल्ली की टीम को 4 विकेट गिर चुके हैं । टीम ने 13 ओवर में 107 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर नाबाद हैं। स्टोइनिस ने अब तक 4 छक्के लगाए हैं। वहीं, हेटमायर ने एक छक्का जड़ा है। दिल्ली को बड़ी साझेदारी की जरुरत है। दोनों बल्लेबाजों को तेजी रन बनाने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने श्रेयस गोपाल की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। वे इस आईपीएल में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। स्टोइनिस इस बार भी दिल्ली को मुश्किल से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे। उन्हें पंत का साथ मिल सकता है।
दिल्ली के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 51 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 22 रन बनाकर रनआउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने उन्हें रनआउट किया। दिल्ली के ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। दोनों पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
दिल्ली को दूसरा झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 10 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं। टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन हो गया है। दिल्ली को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत है।
ओपनर शिखर धवन का बल्ला आज नहीं चला। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कैच लिया। धवन 5 रन ही बना सके। दिल्ली ने 2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 7 और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाय, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, कार्तिक त्यागी।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे।
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने टीम में दो बदलाव किए। टॉम करन की जगह एंड्रयू टाय को मौका दिया। टाय का राजस्थान के लिए यह पहला मैच है। अंकित राजपूत की जगह वरुण एरॉन को मौका दिया है। वे इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।
आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। 81 मैच में उसे जीत मिली और 99 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली का लीग में सक्सेस रेट 44.72% है। वहीं, राजस्थान ने अब तक कुल 152 मैच खेले हैं। 77 में उसे जीत मिली और 73 में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान का लीग में सक्सेस रेट 47.52% है।
दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली की टीम इस आईपीएल की अब तक सबसे मजबूत टीम नजर आई है।
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो दिल्ली ने 3 और राजस्थान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दिल्ली और राजस्थान के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों बार दिल्ली ने राजस्थान को हराया था।
राजस्थान ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं। जिन 2 मुकाबलों में उसने जीत दर्ज की है, वे शारजाह में खेले गए थे। दोनों में राजस्थान ने 200+ का स्कोर बनाया था। दूसरी ओर, दिल्ली इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी।