IPL 2022 GT vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 51वें मैच गुजरात टाइटंस (GT) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 रनों से हरा दिया। मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीता। पहले गेंदबाजी का किया फैसला। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात की टीम 177 रनों के जवाब में 5 विकेट पर 172 रन ही बना पाई। गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है। टीम 11 में से 8 मैच जीतकर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है। मुंबई की टीम को लगातार दूसरी जीत मिली है। 10 में 8 मैच हारकर वह आखिरी स्थान पर है।

गुजरात को शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 54 रन जोड़े। टीम का स्कोर 11 वें ओवर में 100 के पार हो गया। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई। मुरुगन अश्विन ने 13वें ओवर में गिल को चलता किया। इसी ओवर में उन्होंने साहा को चलता किया। 16 वें ओवर में कीरोन पोलार्ड की गेंद पर साई सुदर्शन हिट विकेट हुए। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया रन आउट हुए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। डेनियल सैम्स ने इसे बचा लिया। डेविड मिलर 19 और राशिद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2022 GT vs MI : गेंद दर गेंद स्कोर जानने के लिए क्लिक करें

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों पावरप्ले में 63 रन जोड़े। इस सीजन में यह मुंबई का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर है। मुंबई को पहला झटका राशिद खान ने 8वें ओवर में रोहित शर्मा को आउट करके दिया। 11 वें ओवर में प्रदीप सांगवान ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा दिया। 12वें ओवर में इशान किशन को अल्जारी जोसेफ ने पवेलियन भेजा। कीरोन पोलार्ड को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। 19 वें ओवर में तिलक वर्मा रन आउट हुए। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई की टीम में एक बदलाव हुए। ऋतिक शौकिन की जगह मुरुगन अश्विन को मौका मिला। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Gujarat Titans 
172/5 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
177/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 51 )
Mumbai Indians beat Gujarat Titans by 5 runs

Live Updates

IPL 2022, GT vs MI : गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है। टीम 11 में से 8 मैच जीतकर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है। मुंबई की टीम को लगातार दूसरी जीत मिली है। 10 में 8 मैच हारकर वह आखिरी स्थान पर है।

19:09 (IST) 6 May 2022
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

19:05 (IST) 6 May 2022
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। गुजरात के प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई के प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। ऋतिक शौकिन की जगह मुरुगन अश्विन को मौका मिला।

IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला और उसे 8 विकेट से हार का सामना करना। उस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 65 रन बनाए थे। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अपने पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इसमें उसे 5 विकेट से जीत मिली। मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने क्रमशः 51 रन और 35 रन बनाए।

गुजरात टाइटन्स : अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्ला गुरबाज, ऋद्धिमान साहा, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकांडे, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, वरुण आरोन, यश दयाल।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।