IPL 2022 GT vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 51वें मैच गुजरात टाइटंस (GT) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 रनों से हरा दिया। मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीता। पहले गेंदबाजी का किया फैसला। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात की टीम 177 रनों के जवाब में 5 विकेट पर 172 रन ही बना पाई। गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है। टीम 11 में से 8 मैच जीतकर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है। मुंबई की टीम को लगातार दूसरी जीत मिली है। 10 में 8 मैच हारकर वह आखिरी स्थान पर है।
गुजरात को शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 54 रन जोड़े। टीम का स्कोर 11 वें ओवर में 100 के पार हो गया। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई। मुरुगन अश्विन ने 13वें ओवर में गिल को चलता किया। इसी ओवर में उन्होंने साहा को चलता किया। 16 वें ओवर में कीरोन पोलार्ड की गेंद पर साई सुदर्शन हिट विकेट हुए। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया रन आउट हुए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। डेनियल सैम्स ने इसे बचा लिया। डेविड मिलर 19 और राशिद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2022 GT vs MI : गेंद दर गेंद स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों पावरप्ले में 63 रन जोड़े। इस सीजन में यह मुंबई का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर है। मुंबई को पहला झटका राशिद खान ने 8वें ओवर में रोहित शर्मा को आउट करके दिया। 11 वें ओवर में प्रदीप सांगवान ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा दिया। 12वें ओवर में इशान किशन को अल्जारी जोसेफ ने पवेलियन भेजा। कीरोन पोलार्ड को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। 19 वें ओवर में तिलक वर्मा रन आउट हुए। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई की टीम में एक बदलाव हुए। ऋतिक शौकिन की जगह मुरुगन अश्विन को मौका मिला। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।
Indian Premier League, 2022
Gujarat Titans
172/5 (20.0)
Mumbai Indians
177/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 51 )
Mumbai Indians beat Gujarat Titans by 5 runs
IPL 2022, GT vs MI : गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है। टीम 11 में से 8 मैच जीतकर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है। मुंबई की टीम को लगातार दूसरी जीत मिली है। 10 में 8 मैच हारकर वह आखिरी स्थान पर है।
डेनियल सैम्स की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर कुछ नहीं कर पाए। गुजरात को मिली लगातार दूसरी हार। मुंबई ने 5 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। गुजरात की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए।
आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रनों की जरूरत थी। डेनियल सैम्स की पहली गेंद पर 1 रन आया। 5 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। 4 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत। अगली गेंद पर 1 रन आया और राहुल तेवतिया रन आउट हुए। बल्लेबाजी करने राशिद खान आए। जीत के लिए 3 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत। अगली गेंद पर एक रन आया। 2 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत। डेविड मिलर स्ट्राइक पर। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत।
गुजरात का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 9 रनों की जरूरत। राहुल तेवतिया 2 और डेविड मिलर 18 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने 11 रन दिए।
गुजरात का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 20 रनों की जरूरत। डेविड मिलर 8 और राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात को लगा चौथा झटका। हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। उन्होंने 24 रन बनाए। 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 156। नए बल्लेबाज के तौर पर राहुल तेवतिया आए हैं। जीत के लिए 14 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 17 ओवर में 150 रन 3 विकेट के नुकसान पर। हार्दिक पांड्या 20 और डेविड मिलर 5 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 3 ओवर में 29 रनों की जरूरत।
गुजरात को लगा तीसरा झटका। साई सुदर्शन को कीरोन पोलार्ड ने आउट किया। वह हिट विकेट हुए उन्होंने 14 रन बनाए। टीम का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन। जीत के लिए 24 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 15 ओवर में 130 रन 2 विकेट के नुकसान पर। हार्दिक पांड्या 13 और साई सुदर्शन 7 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 5 ओवर में 48 रनों की जरूरत।
गुजरात को लगा दूसरा झटका। रिद्धिमान साहा को मुरुगन अश्विन ने आउट किया। उन्होंने 55 रन बनाए। टीम का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 42 गेंदों पर 67 रनों की जरूरत।
गुजरात को लगा पहला झटका। शुभमना गिल को मुरुगन अश्विन ने आउट किया। उन्होंने 52 रन बनाए। टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 47 गेंदों पर 72 रनों की जरूरत। नए बल्लेबाज के तौर पर हार्दिक पांड्या आए हैं।
शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। साहा और गिल दोनो नें अपनी पारी में अबतक दो-दो छक्के और 6-6 चौके लगाए हैं। पिछले पांच ओवर में 47 रन बने हैं।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 11 ओवर में 100 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। रिद्धिमान साहा 50 और शुभमन गिल 49 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 9 ओवर में 78 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 9 ओवर में 88 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। रिद्धिमान साहा 45 और शुभमन गिल 42 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 11 ओवर में 90 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 7 ओवर में 59 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। रिद्धिमान साहा 39 और शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 13 ओवर में 118 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 5 ओवर में 41 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। रिद्धिमान साहा 36 और शुभमन गिल 4 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 15 ओवर में 137 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 ओवर में 19 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। रिद्धिमान साहा 16 और शुभमन गिल 3 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 17 ओवर में 158 रनों की जरूरत।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर। डेनियल सैम्स ने मुंबई के लिए गेंदबाजी शुरू की। पहले ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 1 रन।
मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात को 178 रनों का टारगेट दिया। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में 13 रन बने।
मुंबई को लगा 5वां झटका। तिलक वर्मा रन आउट हुए। उन्होने 21 रन बनाए। टीम का स्कोर 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन। टिम डेविड 25 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई का स्कोर 18 ओवर में 152 रन 8 विकेट के नुकसान पर। तिलक वर्मा 17 और टिम डेविड 25 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई को लगा चौथा झटका। कीरोन पोलार्ड को 4 रन पर राशिद खान ने बोल्ड कियाष मुंबई का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन। तिलक वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई को लगा तीसरा झटका। इशान किशन को 45 रन पर अल्जारी जोसेफ ने आउट किया। टीम का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन। तिलक वर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर। कीरोन पोलार्ड नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
मुंबई को लगा दूसरा झटका। सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट। टीम का स्कोर 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन। इशान किशन 40 रन बनाकर क्रीज पर।
10 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन। इशान किशन 39 और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर क्रीज पर। लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 10 रन बने।
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका। रोहित शर्मा को 43 रन पर राशिद खान ने पवेलियन भेजा। अंपायर ने एलबीडब्ल्यू के फैसले को खारिज कर दिया था। रिव्यू लेने पर रोहित आउट दिए गए। नए बल्लेबाज के तौर पर इशान किशन आए हैं। मुंबई का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन।
मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने काफी तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों पावरप्ले में 63 रनों की साझेदारी की। इस सीजन में यह अबतक का मुंबई का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर है।
पांच ओवर का खेल समाप्त। मुंबई का स्कोर बगैर किसी विकेट के 53 रन। रोहित शर्मा 37 और इशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर। राशिद खान के ओवर में 13 रन बने।
रोहित शर्मा ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। 3 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन। रोहित शर्मा 24 और इशान किशन 4 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी के ओवर में 10 रन बने।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू। रोहित शर्मा 2 और इशान किशन 2 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 5 रन। मोहम्मद शमी ने गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ
IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला और उसे 8 विकेट से हार का सामना करना। उस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 65 रन बनाए थे। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अपने पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इसमें उसे 5 विकेट से जीत मिली। मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने क्रमशः 51 रन और 35 रन बनाए।
गुजरात टाइटन्स : अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्ला गुरबाज, ऋद्धिमान साहा, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकांडे, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, वरुण आरोन, यश दयाल।
मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।