IPL 2022 GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। सत्रह अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने खराब शुरुआत के बावजूद 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 94 रन बनाए। मिलर ने अपनी 51 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा राशिद खान ने 20 गेंद में 40 रन ठोके। उन्होंने मिलर के साथ 37 गेंद में 70 रन की साझेदारी भी की।

IPL 2022 GT vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का 5वां विकेट आखिरी गेंद पर गिरा। शिवम दुबे 19 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। रविंद्र जडेजा 12 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। अंबाती रायुडू 31 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। यश दयाल और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।

पुजारा ने 27 महीने बाद जड़ा शतक, डबल सेंचुरी ठोक टाली टीम की हार

इससे पहले गुजरात टाइटंस को तब झटका लगा, जब फॉर्म में चल रहे कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच के लिए अनफिट हो गए। उनकी जगह राशिद खान टीम की कमान संभाली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाई भी। इस मैच के बाद आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

दोनों टीमें इस मैच में इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

यहां क्लिक कर आप गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Gujarat Titans 
170/7 (19.5)

vs

Chennai Super Kings  
169/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 29 )
Gujarat Titans beat Chennai Super Kings by 3 wickets

Live Updates

IPL 2022, GT vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): शिवम दुबे की अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने पर निगाहें होंगी।

23:29 (IST) 17 Apr 2022
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किलर बने डेविड मिलर

पुणे के मैदान पर डेविड मिलर चेन्नई के लिए किलर बने। उन्होंने 8 साल पहले आरसीबी के खिलाफ खेली पारी की याद दिला दी। गुजरात के सारे बल्‍लेबाज घुटने टेक रहे थे, लेकिन मिलर एक छोर संभाले रहे और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते रहे। बाद में राशिद के कैमियो ने भी मदद की। रोमांचक दौर में पहुंचे इस मैच को गुजरात टाइटंस जीतने में सफल रही। मिलर ने लंबे समय बाद इस तरह की पारी खेली है। इससे पहले अपने मैदान पर ऋतुराज ने भी अर्धशतक लगाया था। उन्होंने अंबाती रायुडू के साथ अच्‍छी साझेदारी करके टीम को 165 रनों तक पहुंचाया था, लेकिन यह स्कोर मिलर की पारी के सामने कम रह गया।

23:06 (IST) 17 Apr 2022
ब्रावो ने 19वें ओवर में झटके 2 विकेट

डीजे ब्रावो 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने 5वीं गेंद पर राशिद खान का विकेट झटका। राशिद खान 20 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्हें मिडऑन पर मोईन अली ने लपका। राशिद की जगह अल्जारी जोसेफ क्रीज पर आए। ब्रावो ने उन्हें आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच करा दिया। उन्नीस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 7 विकेट पर 157 रन है। उसे जीत के लिए एक ओवर में 13 रन बनाने हैं। डेविड मिलर 45 गेंद में 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

23:01 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात ने 18वें ओवर में ठोके 25 रन

क्रिस जॉर्डन 18वां ओवर लेकर आए। राशिद खान ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने फिर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक डेविड मिलर को दी। मिलर ने आखिरी गेंद डीप स्क्वायर लेग की ओर खेल 2 रन बटोरे। राशिद खान और डेविड मिलर के बीच 32 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो जुकी है। मिलर के 44 गेंद में 81 रन हैं। राशिद खान के 17 गेंद में 31 रन हैं। वह अब तक एक चौका और 3 छक्के लगा चुके हैं। गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद में 23 रन चाहिए।

22:52 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात को जीत के लिए 18 गेंद में चाहिए 48 रन

सत्रह ओवर का खेल हो चुका है। सत्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन है। इस समय क्रीज पर डेविड मिलर और राशिद खान हैं। मिलर के 43 गेंद में 79 रन हैं। वह अब तक 7 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। राशिद खान के 12 गेंद में 8 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए 18 गेंद में 48 रन चाहिए।

22:43 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात को जीत के लिए चाहिए 5 ओवर में 62 रन

पंद्रह ओवर का खेल हो चुका है। पंद्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन है। इस समय क्रीज पर डेविड मिलर हैं। मिलर के 37 गेंद में 69 रन हैं। वह अब तक 7 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। राशिद खान के 6 गेंद में 4 रन हैं। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंद में 62 रन चाहिए।

22:36 (IST) 17 Apr 2022
चौदह ओवर में गुजरात ने बनाए सिर्फ 99 रन, गंवाए 5 विकेट

चौदह ओवर का खेल हो चुका है। चौदह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 5 विकेट पर 99 रन है। इस समय क्रीज पर डेविड मिलर हैं। मिलर के 33 गेंद में 62 रन हैं। वह अब तक 7 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। राशिद खान के 4 गेंद में 2 रन हैं। राहुल तेवतिया 13वें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने उनका कैच लपका। राहुल तेवतिया 14 गेंद में 6 रन ही बना पाए।

22:10 (IST) 17 Apr 2022
जडेजा ने चेन्नई को दिलाई चौथी सफलता

रविंद्र जडेजा 8वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को डीप स्क्वायर लेग पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। साहा 18 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। साहा जब पवेलियन लौटे तब गुजरात का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन था। साहा की जगह राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं। डेविड मिलर के 15 गेंद में 19 रन हैं।

22:01 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात को जीत के लिए चाहिए 14 ओवर में 133 रन

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में सिर्फ 37 रन बनाए और तीन विकेट (शुभमन गिल, विजय शंकर और अभिनव मनोहर) के विकेट भी गंवाए। छह ओवर के बाद डेविड मिलर के 7 गेंद में 11 और साहा के 14 गेंद में 9 रन हैं। उसे जीत के लिए 14 ओवर में 133 रन बनाने हैं।

21:50 (IST) 17 Apr 2022
महीश थीक्षना ने चेन्नई को दिलाई तीसरी सफलता

महीश थीक्षना ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिनव मनोहर को मोईन अली के हाथों कैच कराया। अभिनव मनोहर 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। महीश थीक्षना की यह गेंद ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल थी। अभिनव उसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और एक्स्ट्रा कवर पर मोईन अली ने आसान कैच लपक लिया। अभिनव की जगह डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं।

21:40 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात ने 4 गेंद में गंवाए शुभमन गिल और विजय शंकर के विकेट

महीश थीक्षना दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर विजय शंकर को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया। विजय शंकर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह अभिनव मनोहर क्रीज पर आए हैं।

21:36 (IST) 17 Apr 2022
गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में ही लगा बड़ा झटका

गुजरात टाइटंस की ओर से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी पहला ओवर लेकर आए। साहा उनकी शुरुआती 4 गेंद में खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर शुभमन गिल रॉबिन उथप्पा को अपना कैच थमा बैठे। गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह विजय शंकर क्रीज पर आए हैं।

21:29 (IST) 17 Apr 2022
CSK vs GT Live Match Score: क्या ऋद्धिमाना साहा कर पाएंगे कमाल?

गुजरात टाइटंस ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। उसने मैथ्यू वेड की जगह ऋद्धिमान साहा और हार्दिक पंड्या की जगह अल्जारी जोसेफ को आखिरी एकादश में शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स बिना बदलाव के उतरी है। अल्जारी जोसेफ और ऋद्धिमान साहा ने इस मैच से आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया।

21:22 (IST) 17 Apr 2022
IPL 2022 GT vs CSK: गुजरात की मजबूत गेंदबाजी के सामने रायुडू-गायकवाड़ ने की कमाल की बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी के सामने ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू ने कमाल की बल्‍लेबाजी की। ऋतुराज ने अपने घरेलू मैदान पर अर्धशतक लगाया और फॉर्म में लौटे। वहीं, अंबाती रायुडू 4 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। अंत में रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे की छोटी पारियों की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स 169 रन बनाने में सफल रही। यह स्‍कोर गुजरात की कमजोर बल्‍लेबाजी के आगे बड़ा हो सकता है।

21:12 (IST) 17 Apr 2022
राशिद खान ने 19वें ओवर में दिए सिर्फ 6 रन

राशिद खान 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है। शिवम दुबे के 14 गेंद में 14 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 9 गेंद में 9 रन हैं।

21:07 (IST) 17 Apr 2022
अठारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन

अल्जारी जोसेफ 18वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। अठारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन है। शिवम दुबे के 12 गेंद में 12 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 5 गेंद में 5 रन हैं।

20:57 (IST) 17 Apr 2022
यश दयाल ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया चौथा झटका

यश दयाल 17वां ओवर लेकर आए। उन्होने दूसरी गेंद पर गायकवाड़ को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। गायकवाड़ 48 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाए। गायकवाड़ की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए।

20:56 (IST) 17 Apr 2022
शमी ने की कसी हुई गेंदबाजी

सोलह ओवर का खेल हो चुका है। मोहम्मद शमी के 16वें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। चौथी गेंद पर शिवम दुबे को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दिया। हालांकि, शिवम ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट रहे। सोलह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। शिवम दुबे के 7 गेंद में 3 रन हैं। गायकवाड़ के 46 गेंद में 71 रन हैं।

20:46 (IST) 17 Apr 2022
जोसेफ ने गुजरात को दिलाई तीसरी सफलता

अब तक 14.3 ओवर का खेल हुआ है। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 124 रन है। अल्जारी जोसेफ ने पंद्रहवें ओवर की तीसरी गेंद पर अंबाती रायुडू को पवेलियन की राह दिखाई। रायुडू 31 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए।

20:31 (IST) 17 Apr 2022
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12वें ओवर में पूरा किया अपना शतक

यश दयाल 12वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रायुडू ने चौका लगाया। तीसरी गेंद नोबॉल रही और रायुडू ने एक रन भी दौड़कर ले लिया। फ्री हिट पर गायकवाड़ ने छक्का जड़ दिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर रायुडू ने चौका लगााया। बारहवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 19 रन आए। बारह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 100 रन है। अंबाती रायुडू के 21 गेंद में 34 रन है। गायकवाड़ के 39 गेंद में 57 रन हैं।

20:27 (IST) 17 Apr 2022
जोसेफ के ओवर में गायकवाड़ और रायुडू ने लगाए छक्के

ग्यारह ओवर का खेल हो चुका है। अल्जारी जोसेफ के 11वें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 15 रन आए। गायकवाड़ ने ओवर की पहली और रायुडू ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। ग्यारह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन है। अंबाती रायुडू के 17 गेंद में 24 रन है। गायकवाड़ के 36 गेंद में 49 रन हैं।

20:19 (IST) 17 Apr 2022
दस ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन

दस ओवर का खेल हो चुका है। राशिद खान के 10वें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 7 रन आए। ओवर की चौथी गेंद पर रायुडू ने चौका भी जड़ा। दस ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है। अंबाती रायुडू के 14 गेंद में 17 रन है। गायकवाड़ के 33 गेंद में 41 रन हैं।

20:18 (IST) 17 Apr 2022
फर्ग्यूसन के ओवर में सीएसके को मिले 8 रन

नौ ओवर का खेल हो चुका है। लॉकी फर्ग्यूसन के 9वें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन आए। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन है। अंबाती रायुडू के 11 गेंद में 12 रन है। गायकवाड़ के 30 गेंद में 39 रन हैं।

20:10 (IST) 17 Apr 2022
चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में बनाए 51 रन, गंवाए 2 विकेट

आठ ओवर का खेल हो चुका है। राशिद खान के 8वें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है। अंबाती रायुडू के 7 गेंद में 6 रन है। गायकवाड़ के 28 गेंद में 37 रन हैं।

20:03 (IST) 17 Apr 2022
GT vs CSK: जोसेफ की गेंद पर गायकवाड़ ने जड़ा छक्का

जोसेफ के ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 8 रन आए। मोईन अली का विकेट भी गिरा। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन। ऋतुराज गायकवाड़ के 22 गेंद में 30 रन हैं। अंबाती रायुडू के एक गेंद में एक रन हैं।

20:01 (IST) 17 Apr 2022
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: जोसेफ ने झटका मोईन का विकेट, चेन्नई को लगा दूसरा झटका

छठा ओवर अल्जारी जोसेफ लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका दिया। जोसेफ की यह गेंद चौथे स्टंप से बाहर जाती लेंथ गेंद थी। मोईन अली ने इसे पंच करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का अंदरुनी किनारा लेते हुए गिल्लियां बिखेरने में समय नहीं लगाया। मोईन अली 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए।

19:49 (IST) 17 Apr 2022
GT vs CSK Live Match Score: गायवाकड़ ने जड़ा चौका

रॉबिन उथप्पा की जगह मोईन अली क्रीज पर आए। मोईन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। ऋतुराज गायकवाड़ ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। तीसरे ओर से सीएसके के खाते में 9 रन आए। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है। गायकवाड़ के 7 गेंद में 9 रन हैं।

19:47 (IST) 17 Apr 2022
CSK vs GT Live Match Score: शमी ने गुजरात को दिलाई पहली सफलता

तीसरा ओवर शमी लेकर आए। शमी ने दूसरी गेंद पर पगबाधा की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद राशिद खान ने रिव्यू लिया। रिप्ले में गेंद इम्पैक्ट - इन लाइन। पता चला कि गेंद मिडिल स्टंप पर जाकर लगती। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस तरह मोहम्मद शमी ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फॉर्म में चल रहे रॉबिन उथप्पा को आउट किया। उथप्पा 10 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।

19:41 (IST) 17 Apr 2022
GT vs CSK Live Match Score: यश दयाल के ओवर में बने 4 रन

दूसरा ओवर यश दयाल लेकर आए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 4 रन आए। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है। उथप्पा के 8 गेंद में 3 और गायकवाड़ के 4 गेंद में 2 रन हैं।

19:35 (IST) 17 Apr 2022
IPL 2022 CSK vs GT: चेन्नई ने पहले ओवर में बनाए 3 रन

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और चेन्नई सुपर किंग्स का खाता खोला। शमी की अगली गेंद वाइड रही। उथप्पा ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर से सीएसके के खाते में 3 रन आए।

19:32 (IST) 17 Apr 2022
IPL 2022 GT vs CSK: ऋतुराज और उथप्पा ने की सीएसके की पारी की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। पुणे में स्विंग देखने को मिली है। शमी ऋतुराज के लिए पहली गेंद एक स्लिप के साथ ओवर द विकेट लेकर आए।

IPL 2022, GT vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे इस सीजन अब तक 5 मैच की 5 पारियों में 51.75 के औसत और 176.92 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बना चुके हैं। इससे पहले शिवम दुबे ने आईपीएल के पूरे सीजन में अधिकतम 231 रन ही बनाए थे। इसका मतलब है कि यदि वह आज के मैच में 25 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ फुल-सीजन के रिकॉर्ड को सिर्फ 6 मैच में ही तोड़ देंगे। लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2021 के बाद से पावरप्ले में 10.80 के स्ट्राइक रेट और 7.11 की इकॉनमी के साथ 10 विकेट लिए हैं।