IPL 2022 CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अपनी पहली जीत हासिल की। उसे यह जीत सीजन के 22वें मुकाबले में मिली। चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन ही बना पाई।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेश तीक्षणा ने 33 रन देकर 4 और कप्तान रविंद्र जडेजा ने 39 रन देकर 3 विकेट लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 27 गेंद में 41 रन बनाए। सुयश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक ने क्रमशः 18 और 14 गेंदों में 34-34 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 14 और जोस हेजलवुड 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 88 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 4 चौके लगाए। शिवम दुबे 46 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के और 5 चौके लगाए।
आईपीएल में यह पहला मौका है जब फाफ डुप्लेसिस सीएसके के खिलाफ खेले। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो बदलाव किए थे। डेविड विली की जगह जोस हेजलवुड और हर्षल पटेल की गैरमौजूदगी में सुयश प्रभुदेसाई को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला है। यह चेन्नई सुपर किंग्स का 200वां आईपीएल मैच था।
IPL 2022 CSK vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी थीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप।
Indian Premier League, 2022
Chennai Super Kings
216/4 (20.0)
Royal Challengers Bangalore
193/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 22 )
Chennai Super Kings beat Royal Challengers Bangalore by 23 runs
IPL 2022, CSK vs RCB Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आरसीबी के खिलाफ चेन्नई का सक्सेस रेट 61% है।
चेन्नई सुपर किंग्स 12 अप्रैल 2022 को आखिरकार पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही। स्पिनर्स की मुफीद पिच पर उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की। दोनों ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन इससे सीएसके तीन विकेट पर 216 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर दबाव बना दिया था। यही वजह रही कि फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज 50 रन के स्कोर पर पवेलिनय पहुंच गए थे। हालांकि, इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन रविंद्र जडेजा और महेश तीक्षणा के कारण वे कामयाब नहीं हो पाए।
डीजे ब्रावो 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। कार्तिक 14 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जोस हेजलवुड क्रीज पर आए। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 9 विकेट पर 174 रन है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 43 रन चाहिए।
मुकेश चौधरी 17वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 23 रन आए। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्के जड़ दिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 169 रन है। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 48 रन बनाने हैं।
रविंद्र जडेजा ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को 8वां झटका दिया। उनकी गेंद पर नए बल्लेबाज आकाश दीप को अंबाती रायुडू ने लपका। रायुडू का यह बहुत ही कमाल का कैच रहा। उन्होंने सुपरमैन बनकर यह कैच लपका। जडेजा की ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल थी। आकाश दीप ने लॉन्ग ऑन की ओर धकेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट कवर के दाईं ओर गई। वहां पर रायुडू ने दायीं ओर डाइव लगाई और कैच लपका।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7वां झटका 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। रविंद्र जडेजा की पहली गेंद पर हसरंगा ने छक्का जड़ दिया। लेकिन दूसरी गेंद पर वह क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे। 15.2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 146 रन है। उसे जीत के लिए 28 गेंद में 71 रन बनाने हैं।
महेश तीक्षणा 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर शाहबाज अहमद को बोल्ड कर दिया। शाहबाज 27 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। शाहबाज की जगह वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए। 15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 6 विकेट पर 140 रन है। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 77 रन चाहिए।
14 ओवर का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 131 रन है। शाहबाज अहमद के 25 गेंद में 40 और दिनेश कार्तिक के 3 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में 21 रन की साझेदारी हुई है। आरसीबी को जीत के लिए 36 गेंद में 86 रन बनाने हैं।
पुलिस ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोविड-19 से बचाव के लिए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खिलाड़ियों के लिए बनाए गए बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) के अंदर कथित तौर पर शराब के नशे में तस्वीर खींचने के आरोप लिए दो पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब आईपीएल मैचों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम के नेरुल इलाके में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल रवींद्र मेट (नवी मुंबई पुलिस में कार्यरत) और नरेंद्र नागपुरे (ठाणे पुलिस के साथ कार्यरत) अपनी ड्यूटी की तय जगह छोड़ कर बायो-बबल में प्रवेश कर गए। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में थे और शराब के नशे में बायो-बबल में घुसकर फोटो खींचने लगे। उन पर महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की धारा 85 (1) (शराब के प्रभाव में बुरा व्यवहार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
महेश तीक्षणा 13वां ओवर लेकर आए। उनकी सुयश प्रभुदेसाई उनकी दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। प्रभुदेसाई 18 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं।
आंद्रे रसेल 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से आरसीबी के खाते में 10 रन आए। डीजे ब्रावो के इस ओवर की दूसरी गेंद पर शाहबाज ने चौका जड़ा। हालांकि, चौधी गेंद पर मुकेश चौधरी ने प्रभुदेसाई का कैच ड्रॉप कर दिया। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन है। शाहबाज अहमद के 17 गेंद में 27 और सुयश प्रभुदेसाई के 16 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
11 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 100 रन है। शाहबाज अहमद के 13 गेंद में 21 और सुयश प्रभुदेसाई के 14 गेंद में 32 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। रविंद्र जडेजा के इस ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर प्रभुदेसाई ने चौका और छक्का लगाया।
आरसीबी को चौथा झटका 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। रविंद्र जडेजा ने ग्लेन मैक्सवेल को 26 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल ने अपनी 11 गेंद की पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। मैक्सवेल की जगह सुयश प्रभुदेसाई क्रीज पर आए। इससे पहले छठे ओवर की आखिरी गेंद पर महेश तीक्षणा ने अनुज रावत को एलबीडब्ल्यू किया था। अनुज रावत 16 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शाहबाज अहमद क्रीज पर आए थे। सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 50 रन है।
चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 20 रन था। पांच ओवर महेश तीक्षना लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर विराट कोहली को शिवम दुबे के हाथों कैच करा दिया। कोहली 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। कोहली की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं।
आरसीबी को तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका लगा। महेश तीक्षना ने फाफ डुप्लेसिस को क्रिस जॉर्डन को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। डुप्लेसिस 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
पहले ओवर से आरसीबी के खाते में सिर्फ एक रन आया। दूसरा ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर फाफ ने आगे बढ़कर शॉट लगाया और दौड़कर तीन रन पूरे किए। उन्होंने चौथी गेंद पर दौड़कर 3 रन लिए। पांचवीं गेंद पर अनुज रावत ने दौड़कर तीन रन लिए। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मोईन अली पहला ओवर लेकर आए। डुप्लेसिस ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और आरसीबी का खाता खोला।
जोस हेजलवुड 20वां ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ा। शिवम ने चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। वह शतक से 6 रन दूर थे। आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्के के लिए टारगेट किया। हालांकि, गेंद पूरी तरह से बल्ले पर आई नहीं। लॉन्ग ऑफ पर मैक्सवेल से उनका कैच छूटा। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर पाए और 95 रन बनाकर नाबाद रहे।
वानिंदु हसरंगा 19वां ओवर लेकर आए। उथप्पा ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने छक्का जड़ा। हालांकि, पांचवीं गेंद पर हसरंगा ने उथप्पा को कोहली के हाथों कैच करा दिया। उथप्पा 50 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 छक्कै और 4 चौके लगाए। उथप्पा की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। हसरंगा ने उन्हें आखिरी गेंद पर अनुज रावत के हाथों कैच कराया। जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 201 रन है। शिवम दुबे के 40 गेंद में 80 रन हैं।
आकाश दीप 18वां ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने उनकी पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। चौथी गेंद पर फिर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर शिवम ने एक रन लेकर स्ट्राइक उथप्पा को दी। इसेके बाद आकाशदीप ने लगातार तीन वाइड गेंद फेंकी। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 187 रन है। उथप्पा के 47 गेंद में 82 और शिवम दुबे के 38 गेंद में 73 रन हैं। दोनों के बीच अभी 69 गेंद में 151 रन की साझेदारी हुई है।
मोहम्मद सिराज 17वां ओवर लेकर आए। उथप्पा ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के लगाए। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाया। 17ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 163 रन है। उथप्पा के 46 गेंद में 81 और शिवम दुबे के 33 गेंद में 54 रन हैं। दोनों के बीच अभी 63 गेंद में 127 रन की साझेदारी हुई है। यह आईपीएल 2022 में किसी भी विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारी है।
जोस हेजलवुड 16वां ओवर लेकर आए। उथप्पा ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। शिवम दुबे ने आखिरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 145 रन है। उथप्पा के 40 गेंद में 65 और शिवम दुबे के 32 गेंद में 53 रन हैं। दोनों के बीच अभी 56 गेंद में 109 रन की साझेदारी हुई है।
आकाश दीप 15वां ओवर लेकर आए। उथप्पा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उथप्पा ने तीसरी गेंद पर छक्का भी जड़ा। शिवम दुबे ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 133 रन है। उथप्पा के 36 गेंद में 57 और शिवम दुबे के 30 गेंद में 50 रन हैं। दोनों के बीच अभी 50 गेंद में 98 रन की साझेदारी हुई है।
वानिंदु हसरंगा 14वां ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने उनकी दूसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन है। उथप्पा के 31 गेंद में 46 और शिवम दुबे के 29 गेंद में 46 रन हैं। दोनों के बीच अभी 44 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई है।
मैक्सवेल 13वां ओवर लेकर आए। उथप्पा ने उनके इस ओवर दूसरी, तीसरी और छठी गेंद पर छक्का लगाए। तीसरा छक्का लगाने के साथ ही चेन्नई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन है। उथप्पा के 30 गेंद में 45 और शिवम दुबे के 24 गेंद में 39 रन हैं।
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने इसके लिए 32 गेंदें खेलीं। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है। उथप्पा के 25 गेंद में 27 और शिवम दुबे के 23 गेंद में 38 रन हैं।
11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 72 रन है। उथप्पा के 23 गेंद में 24 और शिवम दुबे के 19 गेंद में 28 रन हैं। शिवम अब तक 2 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। दोनों के बीच अभी 26 गेंद में 37 रन की साझेदारी हुई है। शाहबाज अहमद के 10वें ओवर से चेन्नई के खाते में सिर्फ 5 रन आए थे।
नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है। उथप्पा के 20 गेंद में 21 और शिवम दुबे के 10 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच अभी 14 गेंद में 19 रन की साझेदारी हुई है। आकाश दीप के 8वें ओवर से चेन्नई के खाते में 10 रन आए थे।
सातवां ओवर ग्लेन मैक्सवेल लेकर आए। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली रन आउट हो गए। मोईन अली की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। मोईन ने विकेट की बाहर की लेंथ गेंद को बैकवर्ड पॉइंट पर स्क्वायर कटकर रन लेना चाहते थे, लेकिन वहां पहला मैच खेल रहे प्रभुदेसाई खड़े थे। उन्होंने दाईं ओर डाइव लगाई और फिर थ्रो कर दिया विकेटकीपर के पास। दिनेश कार्तिक ने गिल्लियां बिखरने में कोई देर नहीं की। मोईन क्रीज में लौटने के लिए मुड़े, लेकिन पहुंच नहीं पाए। मोईन अली गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है।
छठा ओवर आकाश दीप लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। रॉबिन उथप्पा ने आकाश दीप की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। उथप्पा के 14 गेंद में 14 और मोईन अली के 6 गेंद में 3 रन हैं।
पांचवां ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 6 रन आए। रॉबिन उथप्पा ने सिराज की आखिरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर और पॉइंट के बीच से चौका जड़ दिया। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है।
IPL 2022, CSK vs RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी सिर्फ 9 मैच ही अपने नाम कर पाई है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हालाकि, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की थी। अप्रैल के महीने में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं। इनमें से 8 में चेन्नई सुपर किंग्स, जबकि सिर्फ एक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा था।