ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट से आईपीएल-10 का अपना पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया है। मैक्सवेल ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके अलावा हाशिम अमला ने टीम के लिए 27 गेंदों में 28 रन की उपयोगी पारी खेली। पंजाब ने पिंच हिटर के रूप में जब अक्षर पटेल को ऊपर भेजा तो उस वक्त टीम की स्थिति किसी भी करवट जा सकती थी। लेकिन डेविड मिलर (30) ने मैक्सवेल का बेहतरीन साथ निभाया।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजायंट 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 163 रन बना सकी। मनोज तिवारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के भी जड़े। पुणे के फैंस को धोनी से खासा उम्मीद थी। मगर वह भी 5 रन बनाने के अलावा कुछ खास नहीं कर सके।
बता दें कि पंजाब इस बार नए कप्तान ग्लेन मैक्सवेल के साथ प्रतियोगिता में उतरी हैं। टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी खराब रहा था और वह आठवें नंबर पर रही थी। वहीं पुणे की टीम आईपीएल 10 का दूसरा मैच खेल रही है। अपने घरेलू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में उसने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। पुणे भी इस बार नए कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मैदान में हैं। पहले मैच में स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। पंजाब टीम में इस बार काफी बदलाव हुए हैं। मुरली विजय चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग टीम के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले गए हैं। इसमें एक मैच पुणे और एक पंजाब ने जीता है। रोचक बात है कि दोनों टीमें पिछले सीजन में निचले पायदानों पर रही थीं। वहीं इंदौर में पहली बार आईपीएल का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यहां पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली गई थी। यहां पर पंजाब अपने तीन घरेलू मैच खेलेगी।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, रजत भाटिया, राहुल चाहर, अशोक डिंडा, डैन क्रिस्चन, इमरान ताहिर
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, टी नटराजन
यहां पढ़ें IPL 2017 Cricket Score of KXIP VS RPS T20 Match
7:26 PM : किंग्स इलेवन पंजाब की शानदार जीत। मैक्सवेल ने कप्तानी पारी खेल टीम को 6 विकेट से दिलाई शानदार जीत।
7:20 PM : मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब जीत के बेहद करीब दिख रही है। डिंडा के तीसरे ओवर में ओवर थ्रो के चलते बेवजह पुणे ने अतिरिक्त रन लुटा दिया। सीधे बल्ले से खेलते हुए मिलर ने 18वें में बेहतरीन सिक्स जड़कर जीत को और करीब ला दिया। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा बेहद खुश नजर आ रही हैं। पंजाब को 12 गेंदों में 7 रन की जरूरत।
7:16 PM : स्टोक्स ने पहली ही गेंद पर मैक्सवेल को बाउंसर फेंकी। इसका जवाब देते हुए दूसरी ही बॉल पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर स्टोक्स ने पगबाधा की अपील की मगर इसे अंपायर ने नकार दिया। लास्ट बॉल पर मैक्सवेल ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। अगले ओवर में भी इस बल्लेबाज ने ताहिर के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पंजाब को जीत के लिए 22 गेंदों में 21 रन की जरूरत।
7:04 PM : रजत भाटिया के ओवर में मिलर ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। भाटिया ने साथ ही कंगाली में आटा गीला करते हुए वाइट गेंद पर 2 अतिरिक्त रन भी लुटा दिए। इस ओवर में 13 रन बने।
6:58 PM : मैक्सवेल ने चाहर की गेंद पर दमदार छक्का जड़ा। अगली गेंद पर ओवर थ्रो के बदौलत पंजाब ने 4 रन जुटाए। इसी के साथ टीम का स्कोर 100 रन भी पहुंच गया। पंजाब को 42 गेंदों पर 61 रन की दरकार।
6:53 PM : चाहर की गेंद पर पटेल ने छक्का जड़ प्रेशर को कुछ हद तक कम कर दिया है। चाहर ने चौथी गेंद पर अमला को स्टोक्स के हाथों कैच करवा दिया। इसके अगले ही ओवर में इमरान ताहिर ने पटेल को भी चलता किया। पुणे की शानदार वापसी।
6:45 PM : रजत भाटिया का पहला ओवर शानदार रहा। पहली चार गेंदों पर सिर्फ 4 रन ही बन सके। लास्ट बॉल पर पटेल ने लिए दो रन। इस ओवर में 7 रन बने।
6:43 PM : पुणे की टीम अच्छी वापसी करती दिख रही है। हर डॉट बॉल पंजाब पर दबाव बनाती जा रही है। अक्षर पटेल को जिस काम के लिए जल्दी भेजा गया वो उस फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। इस ओवर में भी पंजाब सिर्फ 4 रन ही जुटा सकी।
6:39 PM : पिंच हिटर के रूप में भेजे गए पटेल ने इमरान ताहिर की दूसरी गेंद पर एक रन लिया। ताहिर इस वक्त बेहद खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में महज 3 रन ही दिए।
6:33 PM : स्टोक्स ने पुणे की तरफ से सातवां ओवर किया। पहली दो गेंदों पर एक-एक सिंगल बना। आखिरी गेंद पर अमला को रूम मिला और उन्होंने 1 रन चुराया।
6:29 PM : इमरान ताहिर ने पहली ही गेंद पर साहा को घूमती गेंद पर बोल्ड किया। बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल। पांचवी गेंद पर पटेल ने चौका लगाया।
6:24 PM : पंजाब की टीम खुलकर खेलती दिख रही है। साहा 8 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने स्टोक्स की दो गेंदों पर लगातार 2 चौके लगाए।
6:20 PM : पंजाब की पारी को संभालने उतरे साहा क्रिस्चियन की गेंद पर रन आउट होने से बचे। पांचवी गेंद पर अमला ने बेहतरीन छक्का लगाकर टीम को संभाला। इस ओवर में 11 रन बने।
6:15PM : डिंडा की पहली ही गेंद पर वोहरा ने छक्का लगाया। इसके बाद संतुलन और गति में दिख रहे डिंडा ने वोहरा को मनोज तिवारी के हाथों कैच करवाया। एक सफल ओवर की समाप्ति। साहा पारी को संभालने मैदान पर उतरे।
6:10PM : डेन क्रिस्चियन ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर वोहरा को चकमा दिया। अगली ही गेंद पर ऑफ स्टंप की गेंद पर वोहरा ने चौका लगाया। तीसरी गेंद को हवा में खेलकर 1 रन बनाया। क्रिस्चियन ने ओवर में एक वाइड गेंद फेंकी। मजबूत कंधे वाले इस गेंदबाज ने अगर अनुशासन दिखाया तो पंजाब मुश्किल में पड़ सकती है।
6:04PM : हाशिम अमला और मनन वोहरा की सलामी जोड़ी पुणे के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे। अमला ने डिंडा की गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। पहले ओवर में महज 4 रन ही बने।
5:43PM : क्रिस्चियन ने संदीप की लगातार 2 गेंदों पर बैक-टू-बैक चौके लगाए। इसके बाद मैच का नजारा देखने लायक था। अगली ही गेंद पर उन्होंने 87मीटर का छक्का जड़ा। पांचवी गेंद पर क्रिस्चन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। तिवारी के लिए ये बेहद महंगा ओवर साबित हुआ। पुणे की पारी 163 रन पर समाप्त
5:39PM : तिवारी ने मोहित शर्मा के यॉर्कर पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर लिया सिंगल। तीसरी गेंद पर क्रिस्चन कैच आउट होने से बचे। चौथी गेंद पर तिवारी ने जबरदस्त चौका लगाया। इस ओवर में 14 रन बने।
5:35PM : स्टोक्स पटेल की गेंद पर आउट। पुणे की बढ़ी मुश्किलें। मोर्चा संभालने उतरे डैन क्रिस्चन।
5:30PM : मोहित शर्मा के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने एक रन बनाया। अगली तीन गेंदों का भी यही हाल रहा। सिंगल के साथ बेन स्टोक्स ने लगाई फिफ्टी।
5:23PM : तिवारी स्टोइनिस की पहली गेंद पर रन आउट होने से बाल-बाल बचे। स्टोक्स ने दूसरी गेंद पर करारा छक्का जड़ा, जबकि तीसरी बॉल पर सिंगल लिया। चौथी और पांचवी गेंद पर पुणे महज एक-एक रन ही ले सकी। लास्ट बाल पर लगा चौका।
5:17PM : नटराजन के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तिवारी एक रन के लिए दौड़ लगाई। स्टोक्स ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर पुणे का स्कोर 100 रन पर पहुंचाया। चौथी गेंद पर तिवारी ने बल्ले का मुंह खोलते हुए ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद पर छक्का लगाया।
5:13PM : 14वें ओवर में अक्षर पटेल की पहली गेंद पर तिवारी ने सिंगल लिया। स्टोक्स ने तीसरी गेंद में गैप बनाकर चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर पटेल के सिर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। लास्ट गेंद पर एक रन के लिए दौड़े स्टोक्स।
5:09PM : मनोज तिवारी ने नटराजन के दूसरे ओवर में सीधे बल्ले से शानदार चौका लगाया। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक स्टोक्स को दी। 13वें ओवर में नटराजन ने 9 रन दिए।
5:05PM : स्वप्निल की दूसरी गेंद पर धोनी गेंदबाज को ही आसान सा कैच थमा बैठे। पुणे की मुश्किलें बढ़ीं। मनोज तिवारी मैदान पर स्टोक्स का साथ देने उतरे। पुणे इस ओवर में विकेट खोकर महज 4 रन ही बना सकी।
4:58PM : स्टोइनिस ने अपने दूसरे ओवर में एक वाइड गेंद फेंकी। स्टोक्स ने 11वें ओवर की पांचवी गेंद में स्लोवर वन पर शानदार चौका लगाया।
4:53PM : दसवें ओवर में स्वप्निल सिंह की दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन बने। चौथी गेंद पर धोनी ने स्ट्राइक स्टोक्स को दी। सटोक्स ने आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।
4:50PM : पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने महेंद्र सिंह धोनी उतरे। स्टोइनिस ने ओवर में 2 वाइड गेंद फेंकी। धोनी ने ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर स्टोक्स ने एक रन ले स्ट्राइक धोनी को दी। धोनी आखिरी गेंद पर रन बनाने में नाकाम।
4:43PM : स्टोइनिस की गेंद पर स्मिथ ने गेंद को हवा में उठाया। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी। स्मिथ 26 रन पर आउट।
4:40PM : अक्षर पटेल के दूसरे ओवर में स्टोक्स ने खाता खोला। स्मिथ ने छठी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर में महज 6 रन बने।
4:37PM : रहाणे के बाद मैदान पर स्टोक्स उतरे। स्मिथ ने नटराजन की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। नटराजन का शानदार ओवर समाप्त।
4:33PM : टी नटराजन की दूसरी ही गेंद पर रहाणे ने स्टोइनिस के हाथों अपना कैच दे दिया। नटराजन का आईपीएल का ये पहला विकेट है।
4:30PM : अक्षर पटेल ने मैच में अपना पहला ओवर डाला। स्मिथ ने दूसरी गेंद में सिंगल लिया। इसके बाद रहाणे ने भी तीसरी गेंद पर 1 रन के लिए दौड़ लगाई। स्मिथ इस वक्त अक्षर की घूमती गेंदों का सामना ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इस ओवर के साथ ही पावर प्ले की समाप्ती।
4:27PM : संदीप शर्मा ने पांचवा ओवर डाला। स्मिथ ने चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार दो बाउंड्री लगाई।
4:24PM : मोहित शर्मा ने पंजाब की ओर से चौथा ओवर डाला। मनन वोहरा ने अजिंक्य रहाणे का साधारण सा कैच टपक दिया। अगली गेंद पर स्मिथ ने एक गेंद बनाए। रहाणे ने चौथी पर छक्का और पांचवी गेंद पर बाउंड्री जड़ी। इस ओवर में 13 रन बने।
4:19PM : संदीप शर्मा के दूसरे ओवर में स्मिथ ने 3 रन बनाए। अभी तक पुणे ने एक भी बाउंड्री ने नहीं लगाई है।
4:15PM : मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरे। दूसरे ओवर में स्मिथ मोहित शर्मा की 5 गेंदों में 1 रन बना सके।
4:08PM : संदीप शर्मा के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने एक रन लिया। इसके बाद स्ट्राइक पर आए मयंक अग्रवाल को 0 रन पर संदीप ने चलता किया। मंदीप ने 4 गेंदों का सामना किया।
4:02PM : राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच शुरू। अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल बतौर अोपनर मैदान पर उतरे।
3:40PM : पुणे की टीम में अपने भाई दीपक चाहर के स्थान पर राहुल चाहर, जबकि जैंपा के बदले डेन क्रिस्चियन खेलेंगे।
3.30PM: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टॉस जीता। पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
