IPL 2026 Mini Auction LIVE Streaming Details: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए नीलामी का बाजार अबु धाबी में सज चुका है। इस बार 350 से कुछ ज्यादा खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन में आएंगे। इसमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों की ही किस्मत खुल पाएगी। ऑक्शन का सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ है जिसमें 40 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर हैं।

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: Watch Here

इसके अलावा सबसे कम 30 लाख के बेस प्राइस पर सबसे ज्यादा 277 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। केकेआर की टीम इस ऑक्शन में सबसे बड़े 64 करोड़ 30 लाख के पर्स के साथ उतरेगी। सबसे ज्यादा 13 खाली स्लॉट भी केकेआर के पास हैं और इसमें 6 विदेशी खिलाड़ी भी टीम खरीद सकती है। ऑक्शन का आयोजन लगातार दूसरी बार भारत से बाहर हो रहा है।

IPL 2026 Auction: खाली स्लॉट, पर्स, वेन्यू से समय की जानकारी तक, जानें आईपीएल नीलामी की हर डिटेल

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों की जानकारी:-

  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कब होगा?
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को होगा।
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कहां होगा?
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबु धाबी के एतिहाद एरिना में होगा।
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा।
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।