इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के लिए रिटेन खिलाड़ियों की सूची शनिवार (15 नवंबर) को जारी हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया। वह 13 स्लॉट भरने के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ उतरेगी। आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 7 स्लॉट भरने के लिए 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस केवल 2.75 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में आएगी। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा।
IPL 2026 Reteintion LIVE Streaming: Watch Here
आईपीएल 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले रविंद्र जडेजा-संजू सैमसन ट्रेड डील हुई। जडेजा को अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखा जाएगा। वहीं संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते देखा जाएगा। सैम करन भी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं। मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते देखा जाएगा। शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है।
आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले टीम और पर्स
| टीम | खिलाड़ियों की संख्या | विदेशी खिलाड़ियों की संख्या | कुल राशि खर्च | शेष राशि | उपलब्ध स्लॉट | विदेशी स्लॉट |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 16 | 4 | 81.6 | 43.4 | 9 | 4 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 17 | 3 | 103.2 | 21.8 | 8 | 5 |
| गुजरात टाइटंस | 20 | 4 | 112.1 | 12.9 | 5 | 4 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 | 2 | 60.7 | 64.3 | 13 | 6 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 19 | 4 | 102.05 | 22.95 | 6 | 4 |
| मुंबई इंडियंस | 20 | 7 | 122.25 | 2.75 | 5 | 1 |
| पंजाब किंग्स | 21 | 6 | 113.5 | 11.5 | 4 | 2 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 17 | 6 | 108.6 | 16.4 | 8 | 2 |
| राजस्थान रॉयल्स | 16 | 7 | 108.95 | 16.05 | 9 | 1 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 15 | 6 | 99.5 | 25.5 | 10 | 2 |
| कुल | 173 | 49 | 1012.45 | 237.55 | 77 | 31 |
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस ने छोड़ा साथ, संजू सैमसन की CSK में एंट्री; रविंद्र जडेजा को हुआ करोड़ों का नुकसान
IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: आज जारी होगी रिटेंशन की लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के लिए रिटेन खिलाड़ियों की सूची शनिवार (15 नवंबर) को जारी होगी। इस दौरान वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं।
नमस्कार!
नमस्कार! आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले शनिवार (15 नवंबर) को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होगी। इससे जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
