इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के लिए रिटेन खिलाड़ियों की सूची शनिवार (15 नवंबर) को जारी हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया। वह 13 स्लॉट भरने के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ उतरेगी। आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 7 स्लॉट भरने के लिए 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस केवल 2.75 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में आएगी। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा।

IPL 2026 Reteintion LIVE Streaming: Watch Here

आईपीएल 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले रविंद्र जडेजा-संजू सैमसन ट्रेड डील हुई। जडेजा को अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखा जाएगा। वहीं संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते देखा जाएगा। सैम करन भी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं। मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते देखा जाएगा। शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है।

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले टीम और पर्स

टीमखिलाड़ियों की संख्याविदेशी खिलाड़ियों की संख्याकुल राशि खर्चशेष राशिउपलब्ध स्लॉटविदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स16481.643.494
दिल्ली कैपिटल्स173103.221.885
गुजरात टाइटंस204112.112.954
कोलकाता नाइट राइडर्स12260.764.3136
लखनऊ सुपर जायंट्स194102.0522.9564
मुंबई इंडियंस207122.252.7551
पंजाब किंग्स216113.511.542
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु176108.616.482
राजस्थान रॉयल्स167108.9516.0591
सनराइजर्स हैदराबाद15699.525.5102
कुल173491012.45237.557731
IPL 2026 Gujarat Titans Retained Players List
IPL 2026 Rajasthan Royals Retention List
IPL 2026 SRH Retained Players List
IPL 2026 LSG Retained Players List
DC IPL Retained Players 2026 List
IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players List
IPL Retained Players 2026 KKR List
IPL 2026 Retained Players CSK List
IPL Retained Players 2026 RCB List
IPL Retention 2026 PBKS List
Live Updates
23:46 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Auction:173 खिलाड़ी रिटेन, 77 स्लॉट खाली, 237.55 करोड़ रुपये उपलब्ध, जानें आईपीएल 2026 नीलामी से जुड़ी बड़ी बातें

आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर देखने को मिलेगी। मुंबई इंडियंस सबसे कम पर्स के साथ ऑक्शन में आएगी। …अधिक जानकारी
19:28 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: टीम और पर्स

चेन्नई सुपर किंग्स -43.40 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस- 2.75 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.40 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.30 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद- 25.50 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटंस- 12.90 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स- 16.05 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स- 21.80 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स- 22.95 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स- 11.50 करोड़ रुपये।

19:25 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention: आरसीबी, केकेआर से चेन्नई सुपर किंग्स तक, किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Mini Auction MI, CSK, KKR, RCB, PBKS, SRH, GT, DC, LSG, RR Purse Amount Left: आईपीएल 2026 के लिए रिलीज-रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इसके बाद सभी टीमों के पर्स अमाउंट और खाली स्लॉट की जानकारी सामने आ चुकी है। देखिए किस टीम के पास कितना पैसा पर्स में बाकी है और कितने स्लॉट खाली हैं:- …यहां पढ़ें
18:47 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव।

गुजरात टाइटंस से रिलीज खिलाड़ियों की सूची

शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), करीम जनत, महिपाल लोमरोर, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी, कुलवंत खेजरोलिया।

18:26 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: केकेआर के पर्स में 64 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स 13 स्लॉट भरने के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ उतरेगी।

18:19 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Rajasthan Royals Retention List: रविंद्र जडेजा की वापसी, वैभव सूर्यवंशी समेत 13 खिलाड़ी रिटेन; सैमसन-राणा ट्रेड आउट, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Rajasthan Royals Retained Players Full List: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। वैभव सूर्यवंशी समेत 13 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं, जबकि तीन खिलाड़ी फ्रेंचाइजी ने बाहर से ट्रेड किए हैं। …अधिक जानकारी
17:54 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

पंजाब किंग्स के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन।

17:50 (IST) 15 Nov 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने वाले खिलाड़ी

आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ।

17:44 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 LSG Retained Players: अर्जुन-शमी की एंट्री, डेविड मिलर समेत 8 खिलाड़ी रिलीज; देखें लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी रिटेंशन लिस्ट

IPL 2026 Lucknow Super Giants Retention Full List: आईपीएल 2026 रिटेंशन से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने अर्जुन तेंदुलकर और मोहम्मद शमी को अपने साथ जोड़ा। वहीं शार्दुल ठाकुर और डेविड मिलर समेत 8 खिलाड़ी टीम से रिलीज हुए हैं। …अधिक जानकारी
17:42 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मोहित राठी।

17:36 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates:सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 23 करोड़ रुपये, पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 18 करोड़ रुपये, ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 14 करोड़ रुपये, अभिषेक शर्मा (भारत)- 14 करोड़ रुपये,नितीश कुमार रेड्डी (भारत)- 6 करोड़ रुपये, हर्षल पटेल (भारत)- 08;00 करोड़, इशान किशन (भारत)- 11.25 करोड़,जीशान अंसारी(भारत)- 40 लाख।

सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट़

मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जम्पा।

17:34 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, समीर रिजवी, नितीश राणा (ट्रेड), त्रिपुराना विजय, मानवंत कुमार एल, विपराज निगम, माधव तिवारी।

दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज हुए खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नलकांडे।

17:34 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 SRH Retained Players: मोहम्मद शमी समेत 8 खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद ने किए रिलीज, दो नए खिलाड़ियों को किया रिटेन; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Retention Full List: सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी समेत कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम से आगामी सीजन के लिए रिलीज कर दिया है। वहीं हर्ष दुबे और आर. स्मरन भी टीम में शामिल हो गए हैं। …यहां पढ़ें
17:26 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: मैक्सवेल-इंगलिस बाहर

पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंगलिस को रिलीज करने के अलावा कुलदीप सेन, आरोन हार्डी और प्रवीण दुबे जैसे कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी रिलीज करने का विकल्प चुना है।

17:24 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन रखा है। टी नटराजन भी रिटेन हैं, जिन पर कुछ संशय था।

17:19 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players: अर्जुन तेंदुलकर समेत 9 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हुए रिलीज, देखें फ्रेंचाइजी की पूरी रिटेंशन लिस्ट

IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players: मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेंशन की डेडलाइन से पहले तीन खिलाड़ी अपने साथ जोड़ते हुए बड़े ट्रेड किए हैं। टीम ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ से और शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात से ट्रेड किया। जबकि अर्जुन तेंदुलकर को छोड़ते हुए मुंबई ने लखनऊ के साथ ट्रेड कर लिया है। …पूरी जानकारी
17:19 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़), ट्रेंट बोल्ट- 12.50 करोड़, नमन धीर- 5.25 करोड़, रॉबिन मिन्ज- 65 लाख, रियान रिकेल्टन- 1 करोड़, दीपक चाहर- 9.25 करोड़, अल्लाग गजनफर- 4.80 करोड़, विल जैक्स- 5.25 करोड़, अश्वनी कुमार- 30 लाख, मिचेल सैंटनर- 2 करोड़, राज अंगद बाबा- 30 लाख।

मुंबई इंडियंस से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ली, केएल श्रिजित, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

17:17 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: सीएसके के लिए रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, डेवोन कॉन्वे, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, अंशुल कम्बोज, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद।

सीएसके से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी,सी आंद्रे सिद्धार्थ, दीपक हुड्डा, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, शेख रसीद, कमलेश नागरकोटी, मतीसा पथिराना।

17:15 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: मुंबई-चेन्नई से थोक में खिलाड़ी बाहर

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने थोक में खिलाड़ियों को रिलीज किया। दोनों ने 9-9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

17:10 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players CSK: संजू सैमसन की एंट्री; चेन्नई सुपर किंग्स ने पथिराना और रचिन रविंद्र समेत 9 खिलाड़ी किए रिलीज

IPL 2026 Retained Players Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके ने एक बड़ी डील कंफर्म कर ली है। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है। वहीं रविंद्र जडेजा और सैम करन को फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर लिया है। …अधिक जानकारी
17:07 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: केकेआर से रसेल और वेंकटेश अय्यर की छुट्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे नामों को रिलीज कर दिया है। क्विटन डिकॉक की भी छुट्टी हो गई है।

16:43 (IST) 15 Nov 2025

DC IPL Retained Players 2026: थोड़ी देर में जारी होगी दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Retained Players 2026 DC: यहां देखें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट। …पूरी जानकारी
16:12 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: जोश इंगलिस रिलीज हो सकते हैं

पंजाब किंग्स से जोश इंगलिस रिलीज हो सकते हैं। क्रिकबज ने इसकी जानकारी दी है। पिछले साल इंगलिस ने 11 मैच खेले थे।

16:10 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: केकेआर से हो सकती है बड़े नामों की छुट्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स से वेंकटेश अय्यर का रिलीज होना तय है। इसके अलावा आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी भी रिलीज हो सकते हैं।

15:56 (IST) 15 Nov 2025

IPL Retention 2026 PBKS: थोड़ी देर में जारी होगी पंजाब किंग्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

Punjab Kings Retained Players 2025: ये है आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट। …और पढ़ें
15:33 (IST) 15 Nov 2025

IPL Retained Players 2026 RCB: थोड़ी देर में जारी होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 RCB Retention List: ये है इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट। …यहां पढ़ें
14:54 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retained Players List LIVE Updates: मतीशा पथिराना को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के स्कवाड से मतीशा पथिराना को रिलीज किया जा सकता है। मेगा ऑक्शन से पहले 13 करोड़ में उन्हें रिलीज किया गया था।

14:25 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates:लखनऊ से खेलते दिखेंगे शमी-अर्जुन

मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते देखा जाएगा। शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है।

14:01 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention LIVE Updates: रविंद्र जडेजा-संजू सैमसन ट्रेड डील हुई

रविंद्र जडेजा-संजू सैमसन ट्रेड डील हो गई है। जडेजा को अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखा जाएगा। वहीं संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते देखा जाएगा।

13:59 (IST) 15 Nov 2025

IPL 2026 Retention: वेंकटेश अय्यर, मैक्सवेल से डिकॉक तक, इन बडे़ नामों पर लटकी तलवार, कौन सी टीम करेगी सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी दसों फ्रेंचाइजी 15 नवंबर को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। इस दौरान निगाहें आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड पर होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स से रविंद्र जडेजा की विदाई हो सकती है। वह राजस्थान रॉयल्स से खेलते दिख सकते हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड किया जा सकता है। …अधिक जानकारी