इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 47वें मैच में सोमवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए।

IPL 2025 DC vs KKR LIVE Score: Watch Here

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए याद किया जाएगा। बिहार का यह लड़का आईपीएल अर्धशतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बना। फिर सबसे युवा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी भी बना। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Rajasthan Royals 
212/2 (15.5)

vs

Gujarat Titans  
209/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 47 )
Rajasthan Royals beat Gujarat Titans by 8 wickets

राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वह 6 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस से 1 मई को है। गुजरात का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 2 मई को है।

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 50 गेंद पर 84 रन बनाए। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 9 रन बनाए। शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और युद्धवीर सिंह चरक ने 1-1 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 70 रन बनाए। रियान पराग ने नाबाद 32 रन बनाए। नितीश राणा 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।

रियान पराग ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। फजहलक फारूकी की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। तुषार देशपांडे की जगह युद्धवीर चरक को मौका मिला। गुजरात टाइटंस के लिए करीम जनत ने डेब्यू किया। गुजरात टाइटंस 8 मैच में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 9 मैच में 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।

Live Updates
18:43 (IST) 28 Apr 2025
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

18:24 (IST) 28 Apr 2025
संजू सैमसन नहीं खेलेंगे

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी कप्तान संजू सैमसन न खेलना है। चोट के कारण वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे।

17:52 (IST) 28 Apr 2025
LIVE Cricket Score: राजस्थान और गुजरात का हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का 7 बार आमना-सामना हुआ है। गुजरात 6 मैच जीती है। राजस्थान को 1 मैच में जीत मिली है।

17:21 (IST) 28 Apr 2025
RR vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन की निगाहें ऑरेंज कैप पर

राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन पर निगाहें होंगी। वह ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना चाहेंगे। विराट कोहली 443 रन के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है। सूर्यकुमार यादव 427 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सुदर्शन के 417 रन हैं।

17:02 (IST) 28 Apr 2025
RR vs GT LIVE Score: नहीं खेलेंगे संजू सैमसन

राजस्थान के लिए बुरी खबर यह है कि इस मैच भी संजू सैमसन नहीं खेलेंगे। संजू को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी।

16:52 (IST) 28 Apr 2025
LIVE Cricket Score: राजस्थान के लिए जीत जरूरी

गुजरात यह मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त है। मैच जीतकर वह कम से कम गणित के आधार पर संभावनाओं में बनीं रहना चाहेगी।

16:41 (IST) 28 Apr 2025
गुजरात से बदला लेना चाहेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का इस सीजन पहले एक मुकाबला हो चुका है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को हुए मैच में गुजरात को 58 रन से जीत मिली थी। ऐसे में राजस्थान की टीम बदला लेना चाहेगी।

16:26 (IST) 28 Apr 2025
IPL 2025 RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे/शुभम दुबे।

16:25 (IST) 28 Apr 2025
RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

16:22 (IST) 28 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, महेश थीक्षाना, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

16:21 (IST) 28 Apr 2025
IPL 2025 RR vs GT LIVE Score: गुजरात टाइटंस स्क्वाड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान, जयंत यादव, दासुन शनाका, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।

16:15 (IST) 28 Apr 2025
RR vs GT LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के सामने गुजरात टाइटंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मैच में सोमवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा।