इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 47वें मैच में सोमवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए।
IPL 2025 DC vs KKR LIVE Score: Watch Here
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए याद किया जाएगा। बिहार का यह लड़का आईपीएल अर्धशतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बना। फिर सबसे युवा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी भी बना। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए।
Indian Premier League, 2025
Rajasthan Royals
212/2 (15.5)
Gujarat Titans
209/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 47 )
Rajasthan Royals beat Gujarat Titans by 8 wickets
राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वह 6 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस से 1 मई को है। गुजरात का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 2 मई को है।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 50 गेंद पर 84 रन बनाए। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 9 रन बनाए। शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और युद्धवीर सिंह चरक ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 70 रन बनाए। रियान पराग ने नाबाद 32 रन बनाए। नितीश राणा 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।
रियान पराग ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। फजहलक फारूकी की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। तुषार देशपांडे की जगह युद्धवीर चरक को मौका मिला। गुजरात टाइटंस के लिए करीम जनत ने डेब्यू किया। गुजरात टाइटंस 8 मैच में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 9 मैच में 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 101 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 70 रन बनाए। रियान पराग ने नाबाद 32 रन बनाए। नितीश राणा 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। यशस्वी जायसवाल 70 और रियान पराग 32 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान प्लेऑफ की रेस में बरकरार है।
राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 11 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 64 और रियान पराग 25 रन बनाकर क्रीज पर।
नितीश राणा आउट हो गए हैं। उन्होंने 2 गेंदपर 4 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स 12.4 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाए। रियान पराग 2 और यशस्वी जायसवाल 61 रन बनाकर क्रीज पर।
वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शतक जड़ दिया है। वह 37 गेंद पर 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11.5 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन। जीत के लिए 49 गेंद पर 44 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 114 रन बना लिए हैं। 66 गेंद पर 96 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 45 और वैभव सूर्यवंशी 64 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 91 रन बना लिए हैं। 78 गेंद पर 119 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 33 और वैभव सूर्यवंशी 53 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 87 रन बना लिए हैं। 84 गेंद पर 23 रन चाहिए। वैभव सूर्यवंशी 52 और यशस्वी जायसवाल 31 रन बनाकर क्रीज पर।
वैभव सूर्यवंशी ने इशांत शर्मा को कूट दिया है। इशांत के ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े। वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद पर 35 और यशस्वी जायसवाल 11 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रायल्स का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 60 रन।
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 178 रन चाहिए। वैभव सूर्यवंशी 9 और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर। जायसवाल ने 1 रन से खाता खोला। वैभव सूर्यवंशी ने छक्के से खाता खोला। पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बगैर विकेट पर 11 रन। वैभव सूर्यवंशी 7 और यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 50 गेंद पर 84 रन बनाए। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 9 रन बनाए। शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और युद्धवीर सिंह चरक ने 1-1 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। जोस बटलर 50 और शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने 84 रन की पारी खेली।
राहुल तेवतिया को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। जोस बटलर 48 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए।
वाशिंगटन सुंदर को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले और जोस बटलप 48 रन बनाकर क्रीज पर।
शुभमन गिल को महेश तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा। 84 रन बनाए। जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन।
गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में 1 विकेट के 149 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 30 और शुभमन गिल 77 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।
गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 1 विकेट के 107 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 3 और शुभमन गिल 62 रन बनाकर क्रीज पर। 10 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।
साई सुदर्शन को महेश तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर। गुदरात टाइटंस का स्कोर 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन।
गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 92 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 51 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 74 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 31 और शुभमन गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर। वानिंदु हसरंगा के ओवर में 7 रन बने।
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 53 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 26 और शुभमन गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर। संदीप शर्मा ने पहले ओवर में 5 रन दिए।
गुजरात टाइटंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 27 रन बना लिए हैं। युद्धवीर चरक ने पहले ओवर में 10 रन दिए। शुभमन 16 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन बना लिए हैं। महेश तीक्ष्णा ने पहले ओवर में 11 रन दिए। शुभमन 7 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर क्रीज पर। शिमरोन हेटमायर ने साई सुदर्शन का आसान कैच छोड़ा।
साई सुदर्शन ने पहली गेंद पर 1 रन से खाता खोला। शुभमन गिल ने तीसरी गेंद पर खाता खोला। साई सुदर्शन ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में 6 रन दिए। गुजरात टाइटंस का लाइव स्कोर बगैर विकेट के 6 रन।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
राजस्थान रॉयल्स अगर आज मैच हार जाती है तो वह आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी।
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रियान पराग ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। फजहलक फारूकी की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। तुषार देशपांडे की जगह युद्धवीर चरक को मौका मिला। गुजरात टाइटंस के लिए करीम जनत ने डेब्यू किया।