इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी हैं। ऐसे में दोनों की नजर इस मैच में बड़ी जीत के साथ नॉकआउट चरण में जीत की लय के साथ प्रवेश करने पर होगी।
IPL 2025 PBKS vs MI LIVE Score: Watch Here
यह मैच आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए सीधा शूट-आउट हो सकता है। वर्तमान में, पंजाब किंग्स के 17 अंक और मुंबई इंडियंस के 16 अंक हैं। ऐसे में जो भी टीम जीतेगी वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि, उनका अंतिम स्थान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा।
Indian Premier League, 2025
Punjab Kings
187/3 (18.3)
Mumbai Indians
184/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 69 )
Punjab Kings beat Mumbai Indians by 7 wickets
अगर पंजाब किंग्स जीतती है, तो उन्हें नेट रनरेट एडवांटेज बनाए रखने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी, क्योंकि यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया तो उसके भी 19 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम ही टॉप-2 के लिए क्वालिफाई करेगी।
IPL 2025, PBKS vs MI Dream 11, Playing 11 Prediction
दूसरी ओर, अगर MI जीतती है तो उसे शीर्ष दो में रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की दुआ करनी होगी। यहां पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और कुछ रोचक फैक्ट दिये गए हैं।
IPL 2025, PBKS vs MI Match LIVE Streaming Details In Hindi: Watch Here
- आईपीएल मैच नंबर 69: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस।
- दिनांक: 26 मई 2025
- मैच स्थल: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर।
- टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
- मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
- कहां LIVE देख सकते हैं: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
- टीवी पर LIVE टेलीकास्ट: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
- ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच को JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
- यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।
IPL 2025, PBKS vs MI Facts In Hindi: Read Here
- IPL 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैचिंग दक्षता 60% रही है, जो सभी मैदानों में सबसे कम है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा 28 कैच छूटे हैं।
- इस सीजन पंजाब किंग्स का पहली पारी का औसत स्कोर 204 रहा है। उन्होंने किसी भी टीम द्वारा किसी भी एकल टी20 प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 7 बार 200 से अधिक का स्कोर भी बनाया है।
- मुंबई इंडियंस ने डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट (33) लिए हैं। उसका इस दौरान सबसे बेहतरीन औसत (15.48), स्ट्राइक रेट (9.6) और सबसे कम बाउंड्री प्रतिशत (19.49%) भी रहा है। इस अवधि में उनका इकॉनमी रेट 9.64 है। उनसे बेहतर यह आंकड़ा सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर/9.24) का है।
- विल जैक्स ने अपने सभी 6 विकेट बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए हैं। प्रियांश आर्या और नेहल वढ़ेरा के पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम में होने के कारण विल जैक्स को जल्दी गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
- आईपीएल 2013 के बाद से जयपुर में मुंबई इंडियंस की एकमात्र जीत इस सीजन की शुरुआत में आई थी।
- रोहित शर्मा को इस सीजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने 4 बार आउट (सभी पावरप्ले में) किया है। पंजाब किंग्स के पास मार्को यानसेन और अर्शदीप सिंह है। वे रोहित की इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
- श्रेयस अय्यर आईपीएल सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ रन टैली की बराबरी करने से 31 रन दूर हैं। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2020 में था।
- मार्कस स्टोइनिस 17-20 ओवर्स के बीच 297 रन बना चुके हैं। जो इस सीजन कम से कम 30 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है।
