इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 50वां मैच 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई।
IPL 2025, RR vs MI Live Streaming Details In Hindi: Watch Here
इस तरह मुंबई इंडियंस ने 100 रन से मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। उसके 11 मैच में सिर्फ 6 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।
Indian Premier League, 2025
Rajasthan Royals
117 (16.1)
Mumbai Indians
217/2 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 50 )
Mumbai Indians beat Rajasthan Royals by 100 runs
मुंबई इंडियंस इस मैच से पहले आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर थी। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद शीर्ष पर पहुंच गई। उसके अब 11 मैच में 14 अंक हैं। उसका नेट रनरेट 1.274 है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 मैच में 14 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट 0.521 है, इसलिए वह दूसरे स्थान पर खिसक गई।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का छक्का
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में यह लगातार छठी जीत है। आईपीएल में उसने 8 साल बाद किसी सीजन में लगातार 6 मैच जीते हैं। इससे पहले आईपीएल 2017 में उसने लगातार 6 मैच जीते थे। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस की ओर से कर्ण शर्मा ने 23 रन पर 3, जसप्रीत बुमराह ने 15 रन पर 2 और ट्रेंट बोल्ट ने 28 रन पर 3 विकेट लिये। दीपक चाहर और हार्दिक पंड्या भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने लगाये अर्धशतक
इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (53 रन, 36 गेंद, 9 चौके) और रयान रिकेल्टन (61 रन, 38 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) ने अर्धशतक लगाये। उनके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने 23-23 गेंद में 48-48 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने 4 चौके और 3 छक्के लगाये, जबकि हार्दिक ने 6 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 94 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
बहुत खराब हुई राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के भीतर 47 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिये। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी (00) पारी की चौथी ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बने। उन्होंने विल जैक्स को कैच थमाया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13) ने अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर 2 छक्के मारे, लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गये।
जीवनदान का लाभ नहीं उठा पाये नितीश राणा
नितीश राणा (09) भी एक रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे। दीपक चाहर की गेंद पहली स्लिप में रोहित ने उनका कैच टपका दिया। हालांकि, वह जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद लगातार गेंदों पर रियान पराग (16) और शिमरोन हेटमायर (00) को पवेलियन भेजा। रियान पराग ने मिड विकेट पर रोहित शर्मा को कैच थमाया, जबकि हेटमार गेंद को सूर्यकुमार के हाथों में खेल गये।
पावरप्ले में ही पवेलियन लौट चुकी थी आधी टीम
राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 5 विकेट पर 62 रन बनाये। शुभम दुबे (15) ने कॉर्बिन बॉश पर चौका और छक्का जड़ा, लेकिन हार्दिक की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर ट्रेंट बोल्ट को आसान कैच थमा बैठे। ध्रुव जुरेल (11) ने कर्ण शर्मा पर छक्का मारा, लेकिन इसी स्पिनर को वापस कैच देकर पवेलियन लौटे जिससे टीम का स्कोर सात विकेट पर 76 रन हो गया।
इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने झटके 3 विकेट
इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने इसके बाद महेश तीक्षणा (02) और कुमार कार्तिकेय (02) की पारी का भी अंत किया। जोफ्रा आर्चर ने कॉर्बिन बॉश पर लगातार 2 छक्कों के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराकर मुंबई को जीत दिलाई।
राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में किये थे 2 बदलाव
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किया। संदीप शर्मा और वानिंदु हसरंगा की जगह कुमार कार्तिकेय और आकाश मधवाल आखिरी एकादश में शामिल किये गये। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।
ये है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारुकी।
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका।
ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा।
ट्रेंट बोल्ट 17वां ओवर लेकर आये और उन्होंने पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराकर राजस्थान रॉयल्स की पारी का अंत किया। राजस्थान रॉयल्स 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह उसने 100 रन से मुकाबला गंवा दिया। मुंबई इंडियंस इस जीत के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसकी इस सीजन यह लगातार छठी जीत है। मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत का स्वाद चखा है।
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16 ओवर हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 117 रन है। जोफ्रा आर्चर के 26 गेंद में 30 रन हैं। आकाश मधवाल के 9 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह राजस्थान की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
कर्ण शर्मा 14वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर तिलक वर्मा आकाश मधवाल का कैच पकड़ने से चूक गये। यह एक कठिन कैच भी था। चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर आकाश मधवाल ने एक रन लिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 111 रन है। जोफ्रा आर्चर के 19 गेंद में 27 रन हैं।
कॉर्बिन बॉश 13वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने लगातार छक्के लगाये। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। उनके 21 रन हो गये हैं। वह इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आखिरी गेंद पर आकाश मधवाल कोई रन नहीं ले पाये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 104 रन है।
कर्ण शर्मा ने पांचवीं गेंद पर कुमार कार्तिकेय को दीपक चाहर के हाथों लॉन्ग ऑन पर लपकवाया। कुमार कार्तिकेय 4 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुमार कार्तिकेय की जगह आकाश मधवाल बल्लेबाजी के लिए आये हैं। वह आखिरी गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन। जोफ्रा आर्चर के 10 गेंद में 8 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह ने 11वां ओवर किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर फॉलोथ्रू में महेश तीक्षणा का कैच टपका दिया। महेश तीक्षणा ने एक रन भी ले लिया। कर्ण शर्मा 12वां ओवर लेकर आये। उन्होंने पहली ही गेंद पर कवर में सूर्यकुमार यादव के हाथों महेश तीक्षणा को कैच करा दिया। महेश तीक्षणा 9 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कुमार कार्तिकेय बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
कर्ण शर्मा 9वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखाई। ध्रुव जुरेल एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। कर्ण की यह गेंद 91 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई लेंथ बॉल थी। ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट-आर्म स्वीप करने की कोशिश की। हेलमेट पर गेंद का लीडिंग एज लगा, गेंद आगे की ओर उछली और कर्ण ने दौड़कर लो कैच लपक लिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 76 रन है। जोफ्रा आर्चर के 6 गेंद में 3 रन हैं। ध्रुव जुरेल की जगह महेश तीक्षणा बल्लेबाजी के लिए आये हैं।
शुभम दुबे की जगह जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी के लिए आये हैं। इस बीच, रोहित शर्मा मैदान से बाहर चले गए हैं और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कर्ण शर्मा की मैदान पर एंट्री हुई। जोफ्रा आर्चर हार्दिक की अगली तीन गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाये। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने एक रन लिया। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6 विकेट पर 66 रन है। ध्रुव जुरेल के 7 गेंद में 3 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह सातवां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 2 रन आये। हार्दिक पंड्या 8वां ओवर लेकर आये। उन्होंने पहली ही गेंद पर शुभम दुबे को लॉन्ग ऑन पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। शुभम दुबे 2 चौके और एक छक्के की मदद से 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 6 ओवर हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 62 रन है। शुभम दुबे के 6 गेंद में 14 और ध्रुव जुरेल के 2 गेंद में 1 रन हैं। शुभम दुबे अब तक 2 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 12 गेंद में 17 रन की साझेदारी हुई है।
जसप्रीत बुमराह पांचवां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर रियान पराग ने चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। बुमराह की बाउंसर पर मिड विकेट के पास रोहित शर्मा ने रियान पराग का विकेट लपका। रियान पराग 3 चौके की मदद से 8 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आये। लेकिन अगली ही गेंद पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें शॉर्ट लेग और शॉर्ट मिड-विकेट के बीच सूर्यकुमार यादव ने लपका। शिमरोन हेटमायर की जगह शुभम दुबे बल्लेबाजी के लिए आये।
नितीश राणा भी पवेलियन लौट चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट चौथा ओवर लेकर आये। उन्होंने आखिरी गेंद पर नितीश राणा को डीप स्क्वायर लेग पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। नितीश राणा 11 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आये। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 41 रन है।
ट्रेंट बोल्ट दूसरा ओवर लेकर आये। उन्होंने चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। यशस्वी जायसवाल 2 छक्के की मदद से 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आये। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 20 रन है। नितीश राणा के 8 गेंद में 5 और रियान पराग के 2 गेंद में 2 रन हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आये। उन्होंने चौथे ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन की राह दिखाई। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
आकाश मधवाल 20वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 1 रन लिया। हार्दिक पंड्या ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 13 रन आये। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव 23 गेंद में 48 और हार्दिक भी इतनी ही गेंद में इतने ही रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 44 गेंद में 94 रन की साझेदारी हुई।
जोफ्रा आर्चर 19वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन लिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। छठी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने एक रन लिया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में सिर्फ 8 रन आये। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 204 रन है। सूर्यकुमार यादव के 20 गेंद में 41 और हार्दिक के 20 गेंद में 42 रन हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 81 रन की साझेदारी हुई है।
फजलहक फारुकी 18वां ओवर लेकर आये। हार्दिक ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर दौड़कर दो रन लिये। पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 21 रन आये। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 196 रन है। सूर्यकुमार यादव के 15 गेंद में 35 और हार्दिक के 19 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई है।
जोफ्रा आर्चर 17वां ओवर लेकर आये। उनके ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 14 रन आये। सूर्यकुमार यादव ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 175 रन है। सूर्या के 14 गेंद में 34 और हार्दिक के 14 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 52 रन की साझेदारी हुई है।
इसके साथ ही टाइमआउट हुआ! मुंबई इंडियंस 200+ स्कोर की ओर बढ़ रही है। सलामी बल्लेबाजों ने मंच तैयार करने का काम बखूबी किया और इस समय बल्लेबाजी के मामले में ये दोनों अनुभवी हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर के पास कुछ ओवर बचे हैं और वे महत्वपूर्ण होंगे।
महेश तीक्षणा 16वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने चौका लगाया। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने एक रन लिया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर सूर्या ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पंड्या ने डीप एक्स्ट्रा कवर में खेलकर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने छक्का जड़ दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 161 रन है। सूर्यकुमार के 11 गेंद में 25 और हार्दिक पंड्या के 11 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 38 रन की साझेदारी हुई है।
15 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 146 रन है। सूर्यकुमार यादव के 8 गेंद में 18 और हार्दिक पंड्या के 8 गेंद में 10 रन हैं। दोनों के बीच 14 गेंद में 23 रन की साझेदारी हुई है।
रियान पराग 13वां ओवर लेकर आये। उनकी चौथी गेंद पर रोहित शर्मा लॉन्ग-ऑफ पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच हो गये। रियान पराग ने गेंद को अच्छी तरह से उछाला और गेंद को एंगल से फुल और ऑफ से थोड़ा बाहर फेंका। रोहित ने फ्लाइट और डिप को देखते हुए लॉफ्टिंग की, लेकिन जायसवाल को गेंद मिल गई। उन्होंने दाईं ओर दौड़कर गेंद लपक ली। उनकी जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आये। हालांकि, वह अगली 2 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाये।
महेश तीक्षणा 12वां ओवर लेकर आये। रोहित ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछली पांच पारियों में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। चौथी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रयान रिकेल्टन बोल्ड हो गये। रयान रिकेल्टन 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह महेश तीक्षणा ने बड़ी सफलता हासिल की। रयान रिकेल्टन की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इस ओवर से मुंबई के खाते में 12 रन आये और एक विकेट गंवाया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट पर 120 रन है। रोहित के 33 गेंद में 52 रन हैं।
रियान पराग 11वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 9 रन आये। उनकी पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का शतक पूरा हो गया। मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोये 108 रन है। रोहित शर्मा के 30 गेंद में 46 रन हैं। रयान रिकेल्टन के 36 गेंद में 60 रन हैं।
कुमार कार्तिकेय 9वां ओवर लेकर आये। रोहित शर्मा ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाये। पांचवीं गेंद पर रयान रिकेल्टन ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका अर्धशतक 29 गेंद में आया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 16 रन आये। मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन। रोहित के 24 गेंद में 37 और रयान रिकेल्टन के 30 गेंद में 52 रन हैं।
सात ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोये 64 रन है। MI ने आज पॉवरप्ले में पहले 3 ओवर में 16 रन बनाये और अगले 3 ओवर में 42 रन बनाये।
एक से 7 ओवर का सारांश नीचे दिया गया है।
महेश तीक्षना पावरप्ले का आखिरी यानी छठा ओवर लेकर आये। रोहित शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। तीसरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। चौथी गेंद पर रयान रिकेल्टन ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर महेश तीक्षणा ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। हालांकि, अंपायर ने नकार दिया। महेश ने रियान पराग से डीआरएस लेने की मांग की, लेकिन वह शायद आश्वस्त नहीं थे। बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद आउट साइड पिचिंग थी। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर से मुंबई के खाते में 13 रन आये। पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोये 58 रन है। रोहित के 18 गेंद में 26 और रयान रिकेल्टन के 18 गेंद में 31 रन हैं।
जोफ्रा आर्चर पांचवां ओवर लेकर आये। इस ओवर से मुंबई के खाते में 18 रन आये। रोहित शर्मा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। रयान रिकेल्टन ने पांचवीं गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। रयान के 15 गेंद में 27 और रोहित के 15 गेंद में 17 रन हैं।
फजलहक फारुकी चौथा ओवर लेकर आये। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर एक रन दौड़कर लिया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 11 रन आये। मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोये 27 रन। रयान रिकेल्टन के 11 गेंद में 14 रन हैं। रोहित के 13 गेंद में 12 रन हैं।