इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 54वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS)ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रन से हराया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 199 रन बनाए।
IPL 2025 PBKS vs LSG LIVE Streaming: Watch Here
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस और शशांक सिंह ने बेहतरीन पारी खेली। मयंक यादव और आवेश खान की खूब कुटाई हुई। 237 रन के टारगेट के जवाब में अर्शदीप सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कमर तोड़कर रख दी। उन्होंने मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। ऋषभ पंत का बल्ला फिर नहीं चला।
Indian Premier League, 2025
Punjab Kings
236/5 (20.0)
Lucknow Super Giants
199/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 54 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 37 runs
पंजाब किंग्स 11 मैच में 15 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैच में 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। लखनऊ को अगला मैच 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है।
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 45, शशांक सिंह वे 15 गेंद पर नाबाद 33 और जोश इंग्लिस ने 14 गेंद पर 30 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 1 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिए। मयंक यादव ने 60 और आवेश खान ने 57 रन दिए।
लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 74 और अब्दुल समद ने 45 रन बनाए। एडेन मार्कराम 13, मिचेल मार्श 0, निकोलस पूरन 6, ऋषभ पंत 18 और डेविड मिलर 11 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने 19 और प्रिंस यादव ने नाबाद 1 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए। लखनऊ की प्लेइंग 11 में आकाश सिंह को मौका मिला। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई। पंजाब की टीम 13 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 74 और अब्दुल समद ने 45 रन बनाए। एडेन मार्कराम 13, मिचेल मार्श 0, निकोलस पूरन 6, ऋषभ पंत 18 और डेविड मिलर 11 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने 19 और प्रिंस यादव ने नाबाद 1 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराया। इस जीतक के साथ पंजाब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची। आवेश खान 19 और प्रिंस यादव 1 बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ ने 7 विकेट पर 199 रन बनाए।
आयुष बडोनी ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 37 गेंद पर 67 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 61 रन चाहिए। आवेश खान 4 रन बनाकर क्रीज पर।
अब्दुल समद को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 45 रन बनाए। आवेश खान बगैर खाता खोला और आयुष बडोनी 49 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 16.5 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 79 रन चाहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 94 रन चाहिए। अब्दुल समद 42 और आयुष बडोनी 42 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 121 रन चाहिए। अब्दुल समद 25 और आयुष बडोनी 34 रन बनाकर क्रीज पर।
डेविड मिलर को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 74 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 163 रन चाहिए। अब्दुल समद नए बल्लेबाज हैं। आयुष बडोनी 18 रन बनाकर क्रीज पर।
ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई को विकेट मिला। उन्होंने 17 गेंद पर 18 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 7.5 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन। जीत के लिए 73 गेंद पर 179 रन चाहिए। डेविड मिलर नए बल्लेबाज है। आयु बडोनी 15 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 189 रन। ऋषभ पंत 15 और आयुष बडोनी 10 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। निकोलस पूरन 6 रन बनाकर आउट। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन बनाए। जीत के लिए 94 गेंद पर 210 रन बनाए।
एडेन मार्कराम को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। निकोलस पूरन 1 और ऋषभ पंत नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2.5 ओवर में 2 विकेट 16 रन। जीत के लिए 221 रन चाहिए।
मिचेल मार्श को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। एडेन मार्कराम 13 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन। जीत के लिए 222 रन चाहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में मार्कराम ने 3 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन। जीत के लिए 234 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 45, शशांक सिंह वे 15 गेंद पर नाबाद 33 और जोश इंग्लिस ने 14 गेंद पर 30 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 1 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिए। मयंक यादव ने 60 और आवेश खान ने 57 रन दिए।
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाए। शशांक सिंह ने 15 गेंद पर 33 और मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंद पर 15 रन बनाए। 7 गेंद पर 20 रन की साझेदारी। आवेश खान ने आखिरी ओवर में 16 रन दिए।
प्रभसिमरन सिंह को दिग्वेश राठी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 गेंद पर 91 रन बनाए। शशांक सिंह 28 रन बनाकर क्रीज पर। मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन।
पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 17 और प्रभसिमरन सिंह 74 रन बनाकर क्रीज पर। 10 गेंद 24 रन की साझेदारी। मयंक यादव ने 4 ओवर में 60 रन दिए।
नेहल वढेरा ने 16 रन बनाए। प्रिंस यादव ने उन्हें पवेलियन भेजा। शशांक सिंह नए बल्लेबाज हैं। प्रभसिमरन सिंह 67 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन।
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 66 और नेहल वढेरा 16 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।
श्रेयस अय्यर को दिग्वेश राठी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 47 गेंद पर 78 रन की साझेदारी की। पंजाब किंग्स का स्कोर 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन।
प्रभसिमरन सिंह ने 30 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 10.5 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बनाए। 38 गेंद पर 58 रन की साझेदारी।
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 48 और श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर क्रीज पर। 33 गेंद पर 50 रन की साझेदारी।
पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 9 और प्रभसिमरन सिंह 35 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।
जोश इंग्लिस को आकाश सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 30 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक यादव 2 ओवर में 36 रन दे चुके हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं।
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं प्रभसिमरन सिंह 3 और जोश इंग्लिस 24 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे। आकाश सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। आकाश ने प्रियांश को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने चौके से खाता खोला। पंजाब का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन।
एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट।
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की प्लेइंग 11 में आकाश सिंह को मौका। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई।
पंजाब की टीम 13 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। लखनऊ की टीम 10 अंक के साथ छठे नंबर पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।