IPL 2025 MI vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 63वें मैच में बुधवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 59 से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स 18.2 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई।
IPL 2025 MI vs DC LIVE Streaming: Watch Here
सूर्यकुमार यादव 43 गेंद पर 73 और नमन धीर 8 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 21 गेंद पर 57 रन जोड़े। मुंबई को 5 विकेट पर 123 रन से 180 रन तक पहुंचाया। आखिरी 2 ओवर में 48 रन बने। बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम कभी लड़ाई में दिखी ही नहीं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली।
Indian Premier League, 2025
Mumbai Indians
180/5 (20.0)
Delhi Capitals
121 (18.2)
Match Ended ( Day – Match 63 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 59 runs
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 73 रन बनाए। रेयान रिकेलटन 25, विल जैक्स 21 और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 5 और हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीर, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवीन ने 39 और विपराज निगम ने 20 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 18 और केएल राहुल ने 11 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस और अभिषेक पोरेल 6,6 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 2, माधव तिवारी 3, कुलदीप यादव 7 और मुस्तफिजुर रहमान बगैर खाता खोले आउट हुए। दुष्मंथा चमीरा 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। बीमार अक्षर पटेल के न खेलने पर फाफ डुप्लेसिस इस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। केएल राहुल के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन में रखा गया। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में मिचेल सैंटनर की वापसी हुई।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शनकर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्वनी कुमार, सत्यनारायण राजू
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बीमार अक्षर पटेल के न खेलने पर फाफ डुप्लेसिस इस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में मिचेल सैंटनर की वापसी हुई।
रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। वानखेड़े में उनके नाम पर स्टैंड भी बन गया है। हाल ही में इस स्टैंड का उद्धाटन हुआ। उन्होंने तब कहा था कि 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स मैच पर बारिश का साया है। फिलहाल अच्छी खबर यह है कि मुंबई में बारिश नहीं हो रही है। ग्राउंड पर खिलाड़ी मौजूद हैं।
फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंथा चमीरा।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा और कर्ण शर्मा।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस मैच पर बारिश का साया है। मुंबई में येलो अलर्ट जारी है।
केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुशमंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, मनवंत कुमार एल।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 63वें मैच में बुधवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस (MI)का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC)से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस मैच पर बारिश का भी साया है।
