इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 57वें मैच में बुधवार (7मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 2 विकेट से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 साल बाद 180 या इससे ज्यादा का टारगेट हासिल किया। इससे पहले 2018 में 180 से ज्यादा के टारगेट चेज किया था। 2019 से इस मैच तक वह 12 बार 180 या इससे ज्यादा का टारगेट हासिल करने में असफल रही। इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कमजोर हुईं।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Kolkata Knight Riders 
179/6 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
183/8 (19.4)

Match Ended ( Day – Match 57 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 2 wickets

कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैच में 11 अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियंस 15 अंक तक पहुंच पाएगी। 3 टीमों के पहले 15 या इससे ज्यादा अंक हैं। कोलकाता को अगला मैच 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स यह इस सीजन तीसरी जीत थी। वह 6 अंक के साथ आखिरी पायदन पर। उसे 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के भिड़ना है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे 48 रन बनाए। आंद्रे रसेल 38 और मनीष पांडे ने नाबाद 36 रन बनाए। सुनील नरेन 26, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 11, अंगकृष रघुवंशी ने 1, रिंकू सिंह ने 9 और रमनदीप से नाबाद 4 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 4 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों ओपनर आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे बगैर खाता खोले आउट हुए। उर्विल पटेल ने 11 गेंद पर 31 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस वे 25 गेंद पर 52 रन बनाए। शिवम दुबे ने 40 गेंद पर 45 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 19, महेंद्र सिंह धोनी ने 17, रविचंद्रन अश्विन ने 8 और नूर अहमद ने 2 रन बनाए। अंशुल कंबोज 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट लिए। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए मोइन अली ने 1 विकेट लिए।

23.75 करोड़ रुपये वाले वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 से बाहर। मनीष पांडे को मौका मिला। अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वेंकटेश अय्यर चोटिल हैं। चेन्नई की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। शेख रशीद की जगह उर्विल पटेल और सैम करन की जगह डेवोन कॉनवे को मोका मिला।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले टॉस के दौरान भारत सेना को सलाम किया गया। मैच से पहले नेशनल एंथम भी हुआ।

Live Updates
23:20 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता राह हुई मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैच में 11 अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियंस 15 अंक तक पहुंच पाएगी। 3 टीमों के पहले 15 या इससे ज्यादा अंक हैं। कोलकाता को अगला मैच 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स यह इस सीजन तीसरी जीत थी। वह 6 अंक के साथ आखिरी पायदन पर। उसे 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के भिड़ना है।

23:15 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने 6 साल बाद चेज किया 180 का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 साल बाद 180 या इससे ज्यादा का टारगेट हासिल किया। इससे पहले 2018 में 180 से ज्यादा के टारगेट चेज किया था। आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने आंद्रे रसेल की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद अंशुल कंबोज ने चौथी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाई।

23:09 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: क्या धोनी 6 गेंद पर 8 रन बना पाएंगे

नूर अहमद आउट हो गए हैं। उन्होंने 2 रन बनाए। वैभव अरोड़ा को विकेट मिला। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन चाहिए। 6 गेंद पर 8 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी 10 और अंशुल कंबोज क्रीज पर।

23:05 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: शिवम दुबे आउट

शिवम दुबे आउट हो गए हैं। वैभव अरोड़ा को विकेट मिला। उन्होंने 45 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 10 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन।

22:53 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई मजबूत स्थिति में

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। 18 गेंद पर 22 रन चाहिए। शिवम दुबे 37 और महेंद्र सिंह धोनी 7 रन बनाकर क्रीज पर।

22:45 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: ईडन गार्डन में गूंजा वंदे मातरम

ईडन गार्डन में वंदे मातरम गूंज रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। 26 गेंद पर 35 रन बनाए। शिवम दुबे 28 और महेंद्र सिंह धोनी 4 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

डेवाल्ड ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद पर 52 रन बनाए। शिवम दुबे 14 और महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 12.1 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन। जीत के लिए 47 गेंद पर 53 रन चाहिए।

22:23 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस ने वैभव अरोड़ा के ओवर में 30 रन ठोके

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 57 रन चाहिए। 34 गेंद पर 63 रन चाहिए। शिवम दुबे 12 और डेवाल्ड ब्रेविस 50 रन बनाकर क्रीज। वैभव अरोड़ा के ओवर में 3 चौके 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाए।

22:17 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंद पर 87 रन चाहिए

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 93 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 87 रन चाहिए। 28 गेंद पर 33 रन की साझेदारी। डेवाल्ड ब्रेविस 20 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर क्रीज पर।

22:06 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 79 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 101 रन चाहिए। शिवम दुबे 8 और डेवाल्ड ब्रेविस 11 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 19 रन की साझेदारी।

21:55 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score:रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा आउट

रविचंद्रन अश्विन को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। रविंद्र जडेजा भी आउट हुए। उन्होंने 19 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिला। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5.3 ओवर में 5 विकेट पर 61 रन।

21:39 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: उर्विल पटेल को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा

उर्विल पटेल को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 31 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार कैच लिया। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 ओवर में 3 विकेट पर 37 रन।

21:31 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: डेवोन कॉनवे बगैर खाता खोले आउट

डेवोन कॉनवे बगैर खाता खोले आउट हुए। मोईन अली को विकेट मिला। उर्विल पटेल 7 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए। जीत के लिए 155 रन चाहिए। रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज हैं।

21:26 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे क्रीज पर उतरे। वैभव अरोड़ा ने दूसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे को पवेलियन भेजा। उर्विल पटेल ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर डेब्यू मैच में खाता खोला। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर पहले ओवर के बाद 1 विकेट पर 8 रन। जीत के लिए 172 रन चाहिए।

21:11 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे 48 रन बनाए। आंद्रे रसेल 38 और मनीष पांडे ने नाबाद 36 रन बनाए। सुनील नरेन 26, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 11, अंगकृष रघुवंशी ने 1, रिंकू सिंह ने 9 और रमनदीप से नाबाद 4 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 4 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

21:08 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता ने चेन्नई को दिया 180 का टारगेट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। मनीष पांडे 36 और रमनदीप सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे। नूर अहमद ने 4 विकेट लिए।

20:59 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: रिंकू सिंह आउट

आयुष म्हात्रे ने शानदार कैच लपका और नूर अहमद को रिंकू सिंह का विकेट मिल गया। उन्होंने 9 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। मनीष पांडे 29 रन बनाकर क्रीज पर।

20:51 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: आंद्रे रसेल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.1 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाए। आंद्रे रसेल 38 रन बनाकर आउट। नूर अहमद को विकेट मिला। मनीष पांडे 17 रन बानकर क्रीज पर। रिंकू सिंह नए बल्लेबाज हैं।

20:40 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: आंद्रे रसेल और मनीष पांडे क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए। आंद्रे रसेल 18 और मनीष पांडे 17 रन बानकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।

20:28 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: रहाणे आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 48 रन बनाकर आउट और मनीष पांडे 14 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

20:26 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 46 और मनीष पांडे 14 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 30 रन की साझेदारी।

20:21 (IST) 7 May 2025
10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 87/3

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन हो गया है। अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे क्रीज पर हैं।

20:09 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: सुनील नरेन के बाद अब अंगकृष रघुवंशी भी आउट

केकेआर को एक और बड़ा झटका लगा है। सुनिल नरेन के बाद अब अंगकृष रघुवंशी भी आउट हो गए हैं। वह एक रन ही बना पाए। उनके जगह अब बैटिंग करने मनीष पांडे आए हैं। आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 73/3

20:07 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: सुनील नरेन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है। सुनील नरेन 16 बॉल में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नूर अहमद ने उनका विकेट लिया है। अब बल्लेबाजी करने अंगकृष रघुवंशी आए हैं। 7.1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 69/2

19:57 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: 5वें ओवर में महंगे साबित हुए रविचंद्रन अश्विन

5 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन हो गया है। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन क्रीज पर हैं। अजिंक्य रहाणे 17 और सुनील नरेन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पांचवे ओवर लेकर आए रविचंद्रन अश्विन ने कुल 14 रन खर्च किए।

19:47 (IST) 7 May 2025
IPL 2025, KKR vs CSK LIVE Score: 3 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 27/1

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट पर 27 रन हो गया है। अजिंक्य रहाणे 7 बॉल पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।

19:41 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: केकेआर को लगा पहला झटका

केकेआर को दूसरे ओवर में झटका लगा है। रहमानुल्लाह गुरबाज नौ बॉल में 11 रन बनाकर वापस चले गए हैं। अंशुल काम्बोज ने उनको आउट कराया। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो ओवर के बाद 17/1

19:30 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: भारतीय सेन को सलाम

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले टॉस के दौरान भारत सेना को सलाम किया गया। मैच से पहले नेशनल एंथम भी हुआ।

19:13 (IST) 7 May 2025
KKR vs CSK LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन - हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे।

19:12 (IST) 7 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन - शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हुडा।