SRH vs PBKS IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अपने आखिरी पड़ाव पर है। लीग स्टेज दूसरा आखिरी मैच रविवार (19 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)और पंजाब किंग्स (PBKS)के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम यह मैच टॉप-2 में बने रहने के लिए जीतना चाहेगी। पंजाब किंग्स की बात करें तो वह प्लेऑफ की रेस से वह बाहर है। शिखर धवन के अनफिट और सैम करन के इंग्लैंड लौट जाने के कारण जितेश शर्मा कप्तानी करते दिखेंगे।

SRH vs PBKS IPL 2024 Pitch Report, Weather Report In Hindi

जितेश की अगुआई में टीम केवल विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। स्क्वाड में केवल 3 विदेशी खिलाड़ी हैं। रिले रोसौव और नाथन एलिस के अलावा क्रिस वोक्स टीम के साथ अभी भी बने हुए हैं। वोक्स का इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2024 टीम में चयन नहीं हुआ है। वह पंजाब के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वह शायद ही खेलें। हैदराबाद की प्लेइंग 11 की बात करें तो प्लेऑफ से पहले पैट कमिंस शायद ही कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करें। यह मैच उसके लिए टॉप-2 टीम में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण है।

हैदराबाद और पंजाब के बीच ड्रीम 11 टीम की बात करें तो ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन कप्तान के विकल्प हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा और शशांक शर्मा को उपकप्तान बनाया जा सकता है। इस मैच के लिए नीचे 2 फैंटेसी टीम सुझाई गई। इन खिलाड़ियों को चुनकर बेहतरीन टीम बनाई जा सकती है।

सनराइजर्स बनाम पंजाब ड्रीम 11 टीम- 1

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: रिले रोसौव, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा।

ऑलराउंडर: शशांक शर्मा, नितीश रेड्डी, ऋषि धवन।

गेंदबाज: टी नटराजन, हर्षल पटेल।

कप्तान: हेनरिक क्लासेन।

उपकप्तान पहली पसंद: शशांक शर्मा।

सनराइजर्स बनाम पंजाब ड्रीम 11 टीम- 2

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, जितेश शर्मा।

बल्लेबाज: रिले रोसौव, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, आशुतोष शर्मा।

ऑलराउंडर: शशांक शर्मा, नितीश रेड्डी।

गेंदबाज: पैट कमिंस, टी नटराजन, हर्षल पटेल।

कप्तान: ट्रैविस हेड।

उपकप्तान: अभिषेक शर्मा।