आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने एक बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए सोमवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए लीग के 39वें राउंड रोबिन लीग मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम को शानदार जीत दिलाई। मैन आॅफ द मैच बेन स्टोक्स ने 63 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली और 42 रन पर चार विकेट गंवा चुकी अपनी टीम को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिला दी। पुणे की इस जीत में स्टोक्स के साथ महेंद्र सिंह धौनी (26) तथा डेनियल क्रिस्टीयन (नाबाद 17) की साझेदारियां अहम साबित हुईं। पुणे के लिए यह जीत आसान नहीं थी क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उसने एक समय 10 रनों पर अपने तीन अहम विकेट-अजिंक्य रहाणे (4), कप्तान स्टीफन स्मिथ (4) और मनोज तिवारी (0) के के रूप में गंवा दिए थे।

रहाणे और स्मिथ को प्रदीप सांगवान ने आउट किया जबकि तिवारी को बासिल थम्पी ने चलता किया। इसके बाद अभिषेक त्रिपाठी (6) और स्टोक्स ने स्कोर को 42 तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर त्रिपाठी रन आउट हो गए। त्रिपाठी को एरान फिंच ने रन आउट किया। त्रिपाठी और स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी की विदाई के बाद स्टोक्स का साथ देने धौनी आए और समय के साथ खेलते हुए स्कोर को आगे ले जाने लगे। स्टोक्स भी काफी सटीक बल्लेबाजी कर रहे थे। इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। अंतिम चार ओवरों में पुणे को जीत के लिए 44 रनों की जरूरत थी। यह स्कोर हासिल कियाा सकता था और स्टोक्स तथा धौनी के मन में भी यही बात थी लेकिन 10.4 ओवरों की यह साझेदारी बासिल थम्पी ने तोड़कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई।

धौनी ने 33 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया। धौनी तथा स्टोक्स के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। वह 118 के कुल योग पर आउट हुए। अब विकेट पर स्टोक्स के साथ क्रिस्टीयन थे। अंतिम तीन ओवरों में पुणे को जीत के लिए 36 रनों की दरकार थी। संगवान द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में 11 रन बने। अंतिम 12 गेंदों पर पुणे को 25 रनों की जरूरत थी। स्टोक्स ने थम्पी द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पुणे को जीत के करीब ला दिया। थम्पी के इस ओवर में दो छक्कों सहित कुल 17 रन बने। पुणे जहां जीत के करीब था वहीं स्टोक्स शतक के करीब थे। अब पुणे को जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी।

स्टोक्स ने फाल्कनर द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह उनका पहला टी-20 शतक है। स्टोक्स ने अपने शतक का जश्न मनाया क्रिस्टीयन ने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने का जश्न मनाया। स्टोक्स तथा क्रिस्टीयन ने अंतिम 22 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी की। स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ पुणे की टीम 12 अंक लेकर आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से पैर जमा चुकी है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है। इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही गुजरात की टीम ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। इसमें ब्रेंडन मैक्लम के सर्वाधिक 45 रन शामिल हैं।

गुजरात को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन बाद के बल्लेबाज कायदे से इसका फायदा नहीं उठा सके। ईशान किशन (31) और मैक्लम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 55 रन जोड़े। इमरान ताहिर ने ईशान को आउट कर पुणे को पहली सफलता दिलाई। यहां से गुजरात की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। कप्तान सुरेश रैना (8) दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। 10वें ओवर में जब गुजरात का स्कोर 94 रन था तभी ताहिर ने उसे दो बड़े झटके दिए। एरॉन फिंच (13) और ड्वायन स्मिथ (0) को ताहिर ने दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। 27 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाने वाले मैक्लम, शार्दुल ठाकुर की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में अंजिक्य रहाणे के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 109 रन था।

रवींद्र जडेजा बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और डेनियल क्रिस्टिन का शिकार बने। जडेजा ने 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। जडेजा 135 के कुल योग पर आउट हुए। जयदेव उनादकत ने 18वें ओवर में गुजरात को दो लगातार झटके दिए। उनादकत ने जेम्स फॉल्कनर (6) और प्रदीप सांगवान (1) को क्रमश: 146 और 148 के कुल योग पर आउट किया। 20वें ओवर में गुजरात ने एक बार फिर से दो विकेट गंवाए। दिनेश कार्तिक (29) रन आउट हुए जबकि अंकिका सोनी (1) को उनादत ने आउट किया। ये दोनों विकेट 161 के कुल योग पर गिरे। कार्तिक ने 26 गेंदों पर दो चौके लगाए। पुणे की ओर से इमरान ताहिर और उनादकत ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि शार्दुल और क्रिस्टीन को एक-एक विकेट मिले।

[matchcode-to-post id=”rpgs05012017183416″]

यहां पढ़ें  LIVE IPL Rising Pune Supergiant vs Gujarat Lions Match Cricket Score, T20

11:34 PM: पुणे को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 8 रन बनाने थे। गेंद जेम्स फॉल्कनर के हाथ में थी। उनके ओवर की पहली गेंद पर स्टोक्स ने चौका जड़ा। अगली तीन गेंदों पर तीन रन बने। पांचवीं गेंद पर डेनियल क्रिस्चियन ने छक्का जड़ पुणे को 5 विकेट से जीत दिला दी। बेन स्टोक्स ने 63 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। डेनियल क्रिस्चियन 8 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम 10 मैचों में 6 जीत और चार हार के साथ 12 अंक जुटाकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

11:25 PM: बेन स्टोक्स ने बेसिल थम्पी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने दो रन लिया। तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने गेंद को स्ट्रेट खेलकर एक रन लिया। डेनियल क्रिस्चियन स्ट्राइक पर हैं। चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। स्ट्राइक बेन स्टोक्स के पास है। बेसिल थम्पी की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। बेन स्टोक्स 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेसिल थम्पी की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने सिंगल लिया। 19वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 154/5, लास्ट ओवर में 8 रन बनाने हैं। स्ट्राइक बेन स्टोक्स के पास है।

11:20 PM: गुजरात लायंस को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 25 रन बनाने हैं। बेन स्टोक्स 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर डेनियल क्रिस्चियन हैं। बेसिल थम्पी पुणे की तरफ से 19वां ओवर डाल रहे हैं।

11:16 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को मैच जीतने के लिए 18 गेंद में 36 रन बनाने हैं। डेनियल क्रिस्चियन और बेन स्टोक्स की जोड़ी क्रीज पर है। प्रदीप सांगवान पुणे की पारी का 18वां ओवर डाल रहे हैं।

11:12 PM: बेसिल थम्पी ने महेंद्र सिंह धोनी को सीमा रेखा पर ब्रेंडन मैकलम के हाथों कैच करा कर पुणे के पांचवें विकेट का पतन किया। धोनी ने 33 गेंदों में 26 रन बनाए। अब पुणे को जीत के लिए 23 गेंद में 44 रन बनाने हैं। बेन स्टोक्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। डेनियल क्रिस्चियन धोनी की जगह लेने क्रीज पर आए हैं।

11:09 PM: 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट के उपर से चौका जड़ दिया। चौथी गेंद को सामने खेलकर स्टोक्स ने 2 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर स्टोक्स ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर एमएस धोनी ने सिंगल लिया। 16वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 118/4, एमएस धोनी 26 और बेन स्टोक्स 72 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रन की दरकार।

11:05 PM: ड्वेन स्मिथ 16वां ओवर कर रहे हैं। उनके सामने महेंद्र सिंह धोनी हैं। पहली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया है। बेन स्टोक्स दूसरी गेंद का सामना करेंगे। दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने छक्का जड़ दिया।

11:04 PM: जेम्स फॉल्कनर पुणे की पारी का 15वां ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद पर स्टोक्स ने एक रन लिया, दूसरी गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ा, तीसरी गेंद पर दो रन बने, चौथी गेंद पर एक रन बना, पांचवीं गेंद पर बेन स्टोक्स ने एक रन लिया, आखिरी गेंद पर एमएस धोनी ने सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखा। 15 ओवर की समाप्ति पर आरपीएस का स्कोर 102/4, जीत के लिए 30 गेंदों में 60 रन बनाने हैं।

10:58 PM: 14 ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 90/4, बेन स्टोक्स 57 और एमएस धोनी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जीत के लिए 36 गेंदों में 72 रन की दरकार।

10:55 PM: 13वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 87/4, बेन स्टोक्स 55 और एमएस धोनी 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पुणे को जीत के लिए 40 गेंद में 74 रन बनाना है।

10:51 PM: बेन स्टोक्स ने ड्वेन स्मिथ के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ पुणे का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति पर 82/4 तक पहुंचा दिया। अब पुणे को मैच जीतने के लिए 48 गेंदों में 80 रन बनाने हैं। बेन स्टोक्स 55 और एमएस धोनी 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:48 PM: बेन स्टोक्स ने 38 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ड्वेन स्मिथ पुणे की पारी का 12वां ओवर डाल रहे हैं।

10:47 PM: 11वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 72/4, बेन स्टोक्स 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। एमएस धोनी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:43 PM: दस ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 67/4, बेन स्टोक्स 46 और एमएस धोनी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:40 PM: 9वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 52/4, बेन स्टोक्स 31 और एमएस धोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पुणे को 66 गेंदों में 110 रन बनाने हैं। रवींद्र जडेजा दसवां ओवर डाल रहे हैं।

10:36 PM: रवींद्र जडेजा पुणे की पारी का 9वां ओवर कर रहे हैं। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर एमएस धोनी ने चौके के साथ स्वागत किया है। दूसरी गेंद पर धोनी कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद को भी धोनी ने सुरक्षात्मक तरीके से खेला। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर धोनी कोई रन नहीं बना सके। आखिरी गेंद को भी धोनी ने सुरक्षात्मक तरीके से खेला।

10:33 PM: गुजरात लायंस को जीत के लिए 78 गेंदों में 115 रन बनाने हैं। एमएस धोनी 1 और बेन स्टोक्स 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:26 PM: एरोन फिंच ने डाइरेक्ट हिट पर राहुल त्रिपाठी को रन आउट कर पुणे को चौथा झटका दे दिया। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 6 ओवर की समाप्ति पर 43/4, एमएस धोनी और बेन स्टोक्स की जोड़ी क्रीज पर है।

10:21 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 37-3, बेन स्टोक्स 21 और राहुल त्रिपाठी 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:18 PM: चौथे ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 24/3, बेन स्टोक्स 12 और राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पुणे को मैच जीतने के लिए 96 गेंदों में 138 रन बनाने हैं।

10:07 PM: बेसिल थम्पी ने मनोज तिवारी को खाता खोले बिना पगबाधा आउट कर पुणे के तीसरे विकेट का पतन किया। पुणे ने 10 रन पर ही अपने तीन विकेट गवां दिए हैं।

10:02 PM: प्रदीप सांगवान ने पुणे की पारी के पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्लू और स्टीव स्मिथ को बाउंसर बॉल पर अंकित सोनी के हाथों कैच आउट करा कर गुजरात को शानदार शुरुआत दिलायी। पहले ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस 8-2

9:43 PM: गुजरात लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 161 रनों पर सिमट गयी। गुजरात लायंस के लिए ब्रेंडन मैकलम सर्वोचच स्कोरर रहे। उन्होंने 45 रन बनाए। इशान किशन ने 31 रनों का योगदान दिया। आखिरी में दिनेश कार्तिक ने 29 रन बनाए। पुणे के लिए इमरान ताहिर और जयदेव उदानकट ने तीन तीन सफलताएं हासिल की। शार्दुल ठाकुर और डैनियल क्रिस्चियन को एक एक सफलता हाथ लगी।

9:37 PM: 19वें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 155/8, दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उदानकट गुजरात लायंस की पारी का आखिरी ओवर डाल रहे हैं।

9:34 PM: जयदेव उदानकट ने गुजरात की पारी के 18वें ओवर में 2 रन खर्च किए और जेम्स फॉल्कनर तथा प्रदीप सांगवान का विकेट चटकाया। 18 ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 148-8, दिनेश कार्तिक 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेसिल थम्पी उनका साथ निभा रहे हैं।

9:17 PM: डैनियल क्रिस्चियन ने रवींद्र जडेजा को 19 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जयदेव उदानकट के हाथों कैच आउट करा कर गुजरात लायंस के छठे विकेट का पतन कर दिया। 15वें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 135-6, दिनेश कार्तिक के साथ जेम्स फॉल्कनर क्रीज पर मौजूद हैं। इमरान ताहिर गुजरात की पारी का 16वां ओवर और अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाल रहे हैं।

9:11 PM: 14वें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 128/5, दिनेश कार्तिक 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पुणे के लिए अभी तक इमरान ताहिर ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाया है। सुरेश रैना रन आउट हुए हैं।

9:06 PM: तेरहवें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 121/5, दिनेश कार्तिक 9 और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

8:56 PM: इमरान ताहिर ने एक ही ओवर में एरोन फिंच और ड्वेन स्मिथ को आउट कर गुजरात लायंस की पारी पर ब्रेक लगा दिया। ब्रेंडन मैकलम 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दिनेश कार्तिक उनका साथ दे रहे हैं। ग्यारह ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 101-4

8:34 PM: सात ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 66-1, ब्रेंडन मैकलम 29 रन बनाकर क्रज पर मौजूद हैं। सुरेश रैना 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:29 PM: छठे ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। इशान किशन 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इमरान ताहिर ने वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद ब्रेंडन मैकलम का साथ देने क्रीज पर कप्तान सुरेश रैना आए हैं।

8:08 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने गुजरात की पारी का दूसरा ओवर स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के हाथों में सौंपा है। उनकी पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बन सका है। इशान किशन उनका सामना कर रहे हैं। चौथी गेंद भी खाली गई है। पांचवीं गेंद पर भी इशान किशन कोई रन नहीं बना सके हैं। आखिरी गेंद पर इशान किशन ने सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी।

8:04 PM: ब्रेंडन मैकलम ने चौके साथ अपना खाता खोला है तथा गुजरात की पारी की पहली बाउंड्री भी हासित की है। पहले ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस ने बिना किसी विकेट के पतन के 11 रन बना लिए हैं। मैकलम ने उदानकट के पहले ओवर में दो चौके जड़े।

8:01 PM: इशान किशन और ब्रेंडन मैकलम ने गुजरात लायंस की पारी शुरू की है। जयदेव उदानकट पुणे सुपरजाएंट के लिए पहला ओवर कर रहे हैं।

टीमें:

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, बासिल थंपी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच,  ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, ब्रैंडन मैक्लम, प्रदीप सांगवान, अंकित सोनी।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डैनियल क्रिस्टन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), इमरान ताहिर, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।